Logo
Breaking News Exclusive
अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' विकास की राह पर बस्तर, वन मंत्री बोले- यह ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रमाण मां ने 3 बेटियों को पिलाया जहर, फिर खुद भी किया पिया, कुएं में डूबे चाचा-भतीजे गरियाबंद वन विभाग का पिंजरा खाली, आदमखोर को बकरी नहीं बच्चे पसंद; खौफ से घरों में कैद हुए गांव MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी मां डॉक्टरों के आगे खून के लिए गिड़गिड़ाई; स्टाफ ने 1 यूनिट ब्लड नहीं दिया, थम गईं सांसें 75 हजार की दूसरी किश्त लेते लोकायुक्त ने दबोचा, पहले भी ले चुका था 35 हजार, 15 दिन में दूसरी बड़ी कार्रवाई बिहार से बुलाए गए थे शूटर, पहले की रेकी; फिर सीने में गोली मार लूटे जेवर, मास्टरमाइंड समेत 3 गिरफ्तार सक्सेस फॉर्मूले को डिकोड करेगा, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ने वाले 'वंडर बॉय' पर देश की पहली 'मल्टी-डिसिप्लिनरी स्टडी' विकास की राह पर बस्तर, वन मंत्री बोले- यह ऐतिहासिक परिवर्तन का प्रमाण मां ने 3 बेटियों को पिलाया जहर, फिर खुद भी किया पिया, कुएं में डूबे चाचा-भतीजे गरियाबंद वन विभाग का पिंजरा खाली, आदमखोर को बकरी नहीं बच्चे पसंद; खौफ से घरों में कैद हुए गांव MP में पॉलिथीन में भरकर सिर-पैर फेंके, जुलूस में कान पकड़कर माफी मांगी

भांजी के बॉयफ्रेंड को मामा ने मार डाला : अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ?

शिवम साहू, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में लव अफेयर की वजह से एक युवक को मार डाला। मर्डर कर लाश को रेत वाली बोरी में डालकर पोखरी डैम में फेंक दिया। भालूमाड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की और महज 24 घंटे के भीतर इस अंधे हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान छोहरी निवासी सनि उर्फ मोटू सहीस (18 वर्ष), पिता रंजू सहीस के रूप में हुई। शव की कमर में रस्सी से रेत भरी बोरी बंधी हुई थी। शव की स्थिति देखकर पुलिस को हत्या की आशंका थी।

हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी छिपी थी

जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की कहानी छिपी थी। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, रस्सी तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जब्त कर लिए हैं।

पोखरी डैम में मिला था शव

पुलिस के अनुसार 2 जून 2026 को सूचना मिली थी कि ओसीएम छोहरी स्थित पोखरी डैम में एक अज्ञात युवक का शव पानी में तैर रहा है। सूचना मिलते ही भालूमाड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकलवाया।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में बनी विशेष टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने घटनास्थल से मिले साक्ष्यों का परीक्षण किया और मृतक के परिचितों सहित संदिग्ध लोगों से पूछताछ शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके बाद संदेह का दायरा मृतक के निजी संबंधों तक पहुंचा। लगातार पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को हत्या की असली वजह का पता चला।

प्रेम संबंध बना हत्या की वजह

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि मृतक सनि सहीस का आरोपी की सगी भांजी के साथ पिछले तीन से चार वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लंबे समय से संपर्क था। इस संबंध की जानकारी युवती के परिवार वालों को भी हो चुकी थी।

परिजनों ने कई बार सनि को समझाने और संबंध खत्म करने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। इसी बात को लेकर युवती के परिवार में लगातार नाराजगी बनी हुई थी। धीरे-धीरे यह नाराजगी इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने युवक को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।

मामा ने साथियों के साथ बनाई हत्या की योजना

पुलिस के अनुसार युवती के मामा ने अपने साथी, चचेरे भाई और पड़ोसी के साथ मिलकर सनि सहीस की हत्या की योजना बनाई। योजना के तहत 29 मई की रात करीब साढ़े आठ बजे चारों आरोपी सनि को मोटरसाइकिल से बड़ी पुलिया के पास लेकर पहुंचे।

वहां सुनसान स्थान पर आरोपियों ने रस्सी से उसका गला घोंट दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को छिपाने और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की।

शव को ठिकाने लगाने के लिए डैम में फेंका

हत्या के बाद आरोपियों ने शव की कमर में रस्सी से रेत भरी बोरी बांधी ताकि शव पानी में डूबा रहे और किसी को दिखाई न दे। इसके बाद शव को ओसीएम के पोखरी डैम में फेंक दिया गया।

आरोपियों को उम्मीद थी कि पानी में शव लंबे समय तक छिपा रहेगा और हत्या का खुलासा नहीं हो पाएगा, लेकिन कुछ दिनों बाद शव पानी में तैरता हुआ दिखाई दिया और पूरा मामला सामने आ गया।

चार आरोपी गिरफ्तार

जांच के बाद पुलिस ने हत्या में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में किशन चौधरी (20 वर्ष), कृष्णा कुमार चौधरी (30 वर्ष), राजकुमार रैदास (34 वर्ष) और चंदन प्रसाद चौधरी (22 वर्ष) शामिल हैं।

पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की साजिश और घटना में अपनी भूमिका स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने उन्हें न्यायालय में पेश किया, जहां से सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बाइक, रस्सी और अन्य साक्ष्य जब्त

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, गला घोंटने में इस्तेमाल की गई रस्सी, मृतक का मोबाइल फोन तथा अन्य दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। इन साक्ष्यों को मामले की विवेचना में शामिल किया गया है।

इन अधिकारियों की रही अहम भूमिका

मामले के खुलासे में थाना प्रभारी भालूमाड़ा उमेश उपाध्याय, उप निरीक्षक डी.एस. बागरी, सहायक उप निरीक्षक चन्द्रहास बांधेकर, कमलेश शुक्ला, प्रधान आरक्षक ईश्वर यादव, कृपाल सिंह, आरक्षक चक्रधर तिवारी, देवेन्द्र तिवारी, प्रदीप यादव, दिनेश किराडे, महिला आरक्षक ज्योति मालवीय, साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार तथा आरक्षक पंकज मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की त्वरित कार्रवाई और पेशेवर जांच की सराहना की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन