Logo
Breaking News Exclusive
Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ? Ramkrishna Hospital में गटर बना मौत का कुंआ, तड़प-तड़पकर मरे 3, रोते-बिलखते रहे परिजन तांत्रिक बोले- 1 लाख में गर्लफ्रेंड आएगी, 5 लाख में मां का काम तमाम, कमिश्नर को भी पैरालाइज्ड कर देंगे BJP नेता समेत 3 की मौत, 30 मिनट तक कार में तड़पते रहे, कांच फोड़कर सिर बाहर आए 28 हजार महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, ‘उजास’ पत्रिका का विमोचन खेतों में बिछी सफेद चादर, किसानों की फसल चौपट, अब बीमारी का खतरा Heatwave में घर पर बनाएं Drinks & Snacks, जानिए Juices और Fresh Fruits के Healthy Recipes गर्मी में बढ़ा बिजली बिल, ये 7 Smart Tips अपनाकर करें आधा खर्च Weather Alert India, 17 राज्यों में बारिश- ओले बरस रहे; अब बढ़ेगी भीषण गर्मी ! गरियाबंद में 43 करोड़ बिजली बिल बकाया, जानिए कैसे और कौन करा सकते हैं माफ ? गरियाबंद कलेक्टर ने राजिम, मैनपुर और छूरा में बदले अधिकारी, कहीं ये वजह तो नहीं ?

: सूतक के समय महालक्ष्मी की पूजा कराने पर पुजारी को हटाया: प्रशासन ने 11 घंटे बाद खोला ताला, करोड़ों रुपए से सजा है यह मंदिर

Madhya Pradesh Ratlam Sutak Mahalaxmi Puja Priest removed: मध्यप्रदेश के रतलाम के प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर में पंडित संजय पुजारी ने सूतक में पूजा कराई। इसका श्रीमाली ब्राह्मण समाज ने विरोध किया। विवाद बढ़ता देख प्रशासन ने रविवार रात को मंदिर पर ताला लगा दिया। सोमवार सुबह 11 घंटे बाद ताला खोला गया और पंडित संजय को हटाकर सत्यनारायण व्यास को अस्थाई पुजारी नियुक्त किया गया। शहर के माणक चौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर को दिवाली पर करोड़ों रुपए के नोटों और आभूषणों से सजाया गया है। सजावट के लिए नोट आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच यह विवाद खड़ा हो गया है। पंडित संजय पुजारी से मंदिर में सजावट के लिए आने वाले पैसों और आभूषणों की रोजाना जानकारी मांगी गई है। रोजाना सुबह 6 बजे खुलने वाले मंदिर के ताले सोमवार को सुबह 8 बजे तक भी नहीं खुले। श्रीमाली समाज के लोग मंदिर के बाहर दर्शन के लिए इंतजार करते रहे। इसके बाद सुबह 8.15 बजे नायब तहसीलदार आशीष उपाध्याय की मौजूदगी में मंदिर का ताला खोला गया। इससे पहले लोगों ने मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना की। पंडित संजय दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराई। श्रीमाली समाज ने गोमूत्र से किया शुद्धिकरण श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोगों ने मंदिर के बाहर पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ गंगाजल और गोमूत्र से मंदिर का शुद्धिकरण किया गया। नायब तहसीलदार उपाध्याय ने बताया कि शिकायत के चलते पूर्व पुजारी को हटा दिया गया है। उनकी जगह पर अस्थायी तौर पर नए पंडित की नियुक्ति की गई है। सजावट को लेकर 10:30 बजे बैठक होगी, जिसके बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल मंदिर खोल दिया गया है। बाबा सिद्दीकी के बाद लॉरेंस बिश्नोई का अगला टारगेट कौन: लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल, जानिए कौन-कौन हैं वो ? श्रीमाली ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नयन व्यास ने बताया कि महालक्ष्मी मंदिर हमारा है। मंदिर में समाज की सती मां का भी स्थान है। पुजारी से पहले भी सूतक के दौरान मंदिर न जाने का अनुरोध किया गया था, लेकिन वे नहीं माने। पुजारी के बड़े भाई के निधन के कारण सूतक संजय पुजारी के बड़े भाई की इंदौर में मौत हो गई है। परिवार में सूतक के बावजूद वे मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे थे। इस पर शहर के श्रीमाली ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों ने आपत्ति जताई थी। रविवार रात को भी समाज के लोग मंदिर पहुंचे। संजय पुजारी को देखकर उन्होंने हंगामा कर दिया। समाज के लोगों ने कहा कि नए पंडित को पूजा नहीं करने दी जा रही है। संजय पुजारी लगातार आ रहे हैं। दो दिन पहले भी समाज के लोगों ने प्रशासन को इस बारे में अवगत कराया था। समाज के लोगों ने कहा कि महालक्ष्मी मां हमारी कुल देवी हैं। विवाद के बाद तहसीलदार ने संजय पुजारी की जगह अस्थाई तौर पर दूसरे पंडित को पूजा कराने के लिए नियुक्त कर दिया है। लोगों ने पूछा- अब सजावट की जिम्मेदारी कौन लेगा? दिवाली पर्व पर मंदिर में नोटों और आभूषणों से सजावट का काम भी चल रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु पैसे और आभूषण लेकर आ रहे हैं। लोगों ने बताया कि रविवार रात को प्रशासन ने मंदिर पर ताला लगा दिया, जिससे सजावट का काम भी बंद हो गया। पुजारी भी बदल दिया गया। ऐसे में अब मंदिर में सजावट की जिम्मेदारी कौन लेगा? वहीं, अब तक पैसे और आभूषण देने वाले लोगों की देखभाल कौन करेगा। हालांकि, तहसीलदार ने संजय पुजारी को पत्र जारी कर सजावट के लिए रोजाना आने वाले पैसे और आभूषणों की जानकारी मांगी है। मंदिर में सुरक्षा के लिए पुलिस के जवान भी तैनात किए गए हैं। सौपेले पिता ने 2 साल की बच्ची से किया रेप: झाड़ियों में खून से सनी मिली मासूम, अब फांसी देने की उठी मांग मंदिर को सजाया जाएगा, पटवारी नियुक्त किया गया तहसीलदार ऋषभ ने माणक चौक क्षेत्र के व्यापारियों और श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोगों के साथ बैठक की, जिसमें पुराने और नए पुजारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्हें किसी भी तरह का विवाद न करने की सलाह दी गई। तहसीलदार ठाकुर ने बताया कि मंदिर को सजाया जाना है। इसमें किसी तरह की बाधा नहीं आएगी। मंदिर के पुराने पुजारी के सहयोगी जो सजावट का काम कर रहे हैं, वे ही सजावट का काम करेंगे। मंदिर में 1 नवंबर तक पटवारियों की नियुक्ति की गई है। वे अलग-अलग समय पर मौजूद रहेंगे। सजावट के लिए आने वाले पैसे और आभूषण उनकी निगरानी में लिए जाएंगे। पुराने पुजारी के परिवार में सूतक समाप्त होने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर उनके बारे में आगे की प्रक्रिया की जाएगी। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन