Logo
Breaking News Exclusive
Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार Are Social Media Narratives Replacing Facts? मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद पर फिर भड़का बवाल : पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी

पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी

धार्मिक नगरी उज्जैन में ऐतिहासिक शाही मस्जिद के विवादित हिस्से को हटाने को लेकर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। क्षेत्र में एक ही दिन में दुबारा पुलिस टीम पर पथराव की घटना सामने आई है। उपद्रवियों को खदेड़ने और माहौल नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ लाठीचार्ज किया और आंसू गैस (Tear Gas) के गोले दागे।

इससे पहले सुबह हुए पथराव में एक महिला थाना प्रभारी (TI) गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। हालात की गंभीरता को देखते हुए प्रभावित इलाके के सभी प्राइवेट स्कूलों में आनन-फानन में छुट्टी कर दी गई है, जबकि छत्री चौक, सती गेट, सराफा, लखेरवाड़ी, ढाबा रोड और गोपाल मंदिर के आसपास का पूरा बाजार पूरी तरह से ठप और बंद है।

खुदी सड़क के पत्थरों को बनाया हथियार, संभागायुक्त पहुंचे मौके पर

जिस इलाके में यह पूरी हिंसक झड़प हुई, वहां वर्तमान में सीवरेज पाइपलाइन डालने का काम चल रहा है। सड़क निर्माण के कारण मौके पर बड़े-बड़े पत्थर और गिट्टियां पड़ी हुई थीं, जिसे उपद्रवियों ने पुलिस बल पर बरसाने के लिए हथियार बना लिया।

दोबारा हिंसा की खबर मिलते ही संभागायुक्त आशीष सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी खुद पुलिस बल के साथ भारी गश्त पर निकले। फिलहाल पूरे क्षेत्र को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स समेत 10 पर FIR, 5 गिरफ्तार

पुलिस ने माहौल बिगाड़ने और भीड़ को उकसाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी चाबुक चलाया है। मामले में 10 नामजद लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें 5 सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शामिल हैं, जिन पर इंटरनेट के जरिए फर्जी अफवाहें और भड़काऊ सामग्री फैलाने का गंभीर आरोप है।

पुलिस ने इलाके से बाहर से आए 5 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

हाईकोर्ट में सुनवाई से पहले खुद मस्जिद का हिस्सा हटाने लगा समाज

विवाद के बीच एक महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब मुस्लिम समाज के लोगों ने खुद ही मस्जिद का चिन्हित हिस्सा तोड़ना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, सड़क चौड़ीकरण और अतिक्रमण के दायरे में आ रहे मस्जिद के करीब 9 फीट लंबे और 4 फीट चौड़े हिस्से को हटाया जाना है।

Tags :

Ujjain Shahi Masjid Dispute, Ujjain Violence Today, Ujjain Police Stone Pelting, MP News, MP Police Action,

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन