Logo
Breaking News Exclusive
अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल 9 लोग घायल, तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा, लहराते हुए खेत में गिरी बीच सड़क पर हैवानियत, सिर से बहने लगा खून तो बेहोश हुई, 1 साल से अलग रह रही थी महिला सोमवार सुबह मिला शव, किनारे से 10 मीटर पहले फंसा पैर, बचाने के लिए दोस्त ने पकड़ा हाथ, फिर छूटा साथ किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति NEET पेपर लीक पर 36 दिन से डटे है प्रदर्शनकारी; जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल 9 लोग घायल, तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा, लहराते हुए खेत में गिरी बीच सड़क पर हैवानियत, सिर से बहने लगा खून तो बेहोश हुई, 1 साल से अलग रह रही थी महिला सोमवार सुबह मिला शव, किनारे से 10 मीटर पहले फंसा पैर, बचाने के लिए दोस्त ने पकड़ा हाथ, फिर छूटा साथ किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति NEET पेपर लीक पर 36 दिन से डटे है प्रदर्शनकारी; जंतर-मंतर पर पुलिस पर पथराव, लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे

: केंद्र पर फिर बरसे राहुल गांधी: नौकरी ही नहीं तो क्या संडे और क्या मंडे, BJP सरकार में ऐसा विकास हुआ कि...

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार पर हमला बोलते हुए रविवार को कहा कि केंद्र में बीजेपी के शासन तले वीकेंड और वीके डेज के बीच का अंतर खत्म हो गया है. राहुल गांधी ने तर्क दिया कि देश में नौकरियां ही नहीं हैं. ये बात उन्होंने अखबार की एक खबर शेयर करते हुए कही, जिसमें कहा गया है कि 4000 से अधिक छोटी फर्में बंद हो सकती हैं. गांधी ने हिंदी में किए एक ट्वीट में कहा, 'बीजेपी सरकार का विकास ऐसा कि रविवार-सोमवार का फर्क ही खत्म कर दिया. जब नौकरियां ही नहीं हैं तो क्या रविवार, क्या सोमवार.' एक दिन पहले राहुल गांधी ने शनिवार को बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने सात साल में सब कुछ बेच दिया जो कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों ने 70 साल में बनाया था. कांग्रेस से संबद्ध नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मुंबई आतंकी हमलों के समय प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक कमजोर प्रधानमंत्री करार दिया गया था, लेकिन मीडिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुलवामा हमले के समय सवाल तक नहीं किया. उन्होंने कहा, 'कांग्रेस हमेशा देश को खड़ा करने वाला स्तंभ रही है और 70 साल की हमारी सारी मेहनत बीजेपी ने केवल सात सालों में बेच दी. जब मुंबई पर हमला हुआ था, तो मनमोहन सिंह को मीडिया ने एक कमजोर प्रधानमंत्री कहा था. पुलवामा हमले के वक्त मीडिया ने सवाल भी नहीं उठाए.' उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कड़ी मेहनत करने के लिए एनएसयूआई के सदस्यों की प्रशंसा की.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन