Logo
Breaking News Exclusive
4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित गरियाबंद में हाथ-पैर और चेहरे की चमड़ियां छिलीं; परीक्षा भी छूटी, क्या वार्डन ने लगाई थी ड्यूटी? गरियाबंद में पट्टा नहीं मिला तो Highway जाम, फिर विधायक रोहित का घेराव; जानिए पूरी कहानी ? जीजा ने फोन किया तो बोला- 'हां दे दिया तलाक', ऑडियो रिकॉर्डिंग सामने आई; पेंड्रा पुलिस ने दर्ज की जीरो FIR

: शहडोल में दीपावली पर डबल मर्डर: जुए के पैसों के लेनदेन में विवाद, सगे भाइयों ने तिराहे पर चाकू और डंडे से किए ताबड़तोड़ वार, दोनों की मौत

Two people murdered in Shahdol on Diwali: मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में दिवाली की रात दो लोगों की हत्या कर दी गई। जुए के पैसों के लेनदेन को लेकर सगे भाइयों ने दो साथियों को चाकुओं से गोद डाला। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दोनों भाई लाठी-डंडों से पीटते नजर आ रहे हैं। इसके बाद हत्या कर देते हैं। जानकारी के मुताबिक दिवाली के दिन कोतवाली थाना क्षेत्र के दरभंगा चौक पर जुआ खेलने के दौरान सगे भाइयों सचिन और शेखर का रिजवान कुरैशी और सीनू लक्ष्मण से विवाद हो गया। लोगों ने बताया कि करीब एक घंटे तक चौराहे पर विवाद हुआ। रिजवान और सीनू अपनी जान बचाने के लिए भागे, लेकिन आरोपी भाइयों ने उन्हें चांदनी चौक पर घेर लिया। यहां उन दोनों पर हमला कर दिया और भाग गये। आरोपियों ने किया आत्मसमर्पण स्थानीय लोगों की सूचना मिलन के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। घायल रिजवान और सीनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आरोपियों की तलाश की। हालांकि सोमवार की सुबह दोनों आरोपियों ने थाने आकर आत्मसमर्पण कर दिया। हत्या की घटना वीडियो में कैद दिवाली के माहौल में बदमाशों के उत्पात ने शहरवासियों का ध्यान खींचा। लोगों ने हत्या का वीडियो बना लिया। चाकू के हमले के बाद दोनों युवक सड़क पर तड़पते रहे, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचाया। पुलिस का इंतजार करते रहे। आरोपी और भी लोगों की हत्या कर देता मृतक के भाई सिब्बू अन्ना ने कहा कि सचिन और शेखर ने मिलकर भाई की हत्या की है। वे और भी लोगों को मार डालते। मौके पर मौजूद लोगों की वजह से बाकी लोगों को बचा लिया गया। हम चाहते हैं कि आरोपियों के घर तोड़े जाएं। प्रशासन ने हमें आश्वासन दिया है कि वे चुनाव के बाद कार्रवाई करेंगे। नायब तहसीलदार बोले- चुनाव के बाद करेंगे कार्रवाई नायब तहसीलदार राजकुमार ने बताया कि मृतकों के परिजन आरोपियों के मकान तोड़ने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए हम पटवारियों से बात करेंगे और जो भी संभव कार्रवाई होगी करेंगे। फिलहाल चुनाव हैं इसलिए चुनाव के बाद ही कार्रवाई की जायेगी। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन