Logo
Breaking News Exclusive
1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ? 1 एकड़ में 2 करोड़ की अफीम मिली, तरबूज-ककड़ी बताकर खेती, दोस्तों संग मिलकर कारोबार किया सरकारी आवासों पर अवैध कब्जे का जाल, ट्रांसफर के बावजूद नहीं छोड़ रहे घर, जानिए कौन हैं ये रसूखदार ? धान के कटोरे में 'मौत' की खेती, BJP नेता से लेकर मास्टर माइंड तक, पढ़िए अफीम नेटवर्क की सीक्रेट कहानी ! पत्नी से SEX करना चाह रहा था पति, आधीरात जाग गए ससुराल वाले, एक ही कमरे में सो रहे थे, पढ़िए मर्डर मिस्ट्री इनमें BJP के सबसे ज्यादा MP; 31 माननीय अरबपति, 40% CM पर क्राइम केसेस, जानिए कौन सबसे अमीर ? Anuppur में 2500KM दूर पार्सल से भेजते थे ATM, रोजाना लाखों का ट्रांजैक्शन, जानिए कैसे ऑपरेट होता था नेटवर्क ? Anuppur में खूनी सड़क हुई लाल, 2 लोगों की मौत, 2 गंभीर घायल, जानिए कैसे हुआ हादसा ? स्कूल में दी गई घटिया रोटियां, सोशल मीडिया के जरिए बच्चों की गुहार गुड़ी पड़वा, Eid और Ram Navami पर क्या छुट्टी है, शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? विदेशी आग ने मचाई तबाही, जानिए क्यों झुलसा शेयर बाजार ?

: 500 रुपए के लिए कारोबारी ने बेटे को मार डाला: हत्या को आत्महत्या बताने फंदे पर लटकाया, फाइल बंद करने वाली थी पुलिस

MP Mauganj Businessman killed his son for 500 rupees: मध्यप्रदेश के मऊगंज में अनाज व्यापारी ने 500 रुपए के लिए अपने ही बेटे की डंडे से पीटकर और गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए उसने शव को फंदे पर लटका दिया। सुबह उसने लोगों और पुलिस के सामने रोने का नाटक भी किया। पुलिस भी इसे आत्महत्या मानकर फाइल बंद करने जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। आठ महीने बाद जब मामला सामने आया तो अफसरों की आंखें खुलीं। आनन-फानन में हत्या का केस दर्ज किया गया। पूछताछ में खुला राज पिता से पूछताछ की गई तो वह पहले गुमराह करने लगा। जब सख्ती दिखाई गई तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। घटना 7 अप्रैल 2024 की है। 28 दिसंबर को पुलिस ने आरोपी पिता बाबूलाल गुप्ता (45) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त नायलॉन की रस्सी और डंडा भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने पीएम रिपोर्ट तक नहीं पढ़ी 7 अप्रैल 2024 को वार्ड क्रमांक 10 निवासी रोहित गुप्ता (20) का शव घर में फंदे से लटका मिला था। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे आत्महत्या मानकर मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ में परिजनों ने भी किसी पर शक नहीं जताया। पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया। 7 मई 2024 को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिली। बड़ी बात यह है कि पुलिस ने रिपोर्ट पढ़ने की जहमत तक नहीं उठाई और 8 मई को केस बंद करने की फाइल भी तैयार कर ली। MP में लावारिस कब्रिस्तान: कुत्ते नोच रहे शव, हड्डियां चबा गए, कब्रों से शवों को निकाला, जानिए क्या बोले लोग ? खर्च के हिसाब को लेकर हुआ था विवाद आरोपी पिता बाबूलाल गुप्ता ने पुलिस को बताया, 'मेरे दो बेटे और एक बेटी है। बेटा रोहित अनाज बेचने गया था। उसने 6 हजार रुपए का सामान बेचा। इसमें से 500 रुपए उसने दोस्तों के साथ खाने-पीने में खर्च कर दिए। 6 अप्रैल को जब मैंने इन पैसों का हिसाब मांगा तो वह विवाद करने लगा। गुस्से में आकर मैंने उसे डंडे से मारा। उस पर चार बार डंडे मारे, जिससे वह बेहोश हो गया। मैं डर गया था। इसके बाद उसने सफेद नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी। किसी को शक न हो, इसलिए हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को कमरे में फंदे पर लटका दिया। अगली सुबह 7 अप्रैल को मैंने शोर मचा दिया कि मेरे बेटे ने फांसी लगा ली है। मैंने घर पर किसी को नहीं बताया।' पुलिस ने भी इसे आत्महत्या का मामला मानकर जांच शुरू कर दी। 7 मई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद भी उन्होंने रिपोर्ट पढ़े बिना ही केस बंद करने की फाइल तैयार कर ली थी। MP में वन विभाग की टीम पर पथराव VIDEO: डिप्टी रेंजर का सिर फूटा, 40 जेसीबी लेकर अतिक्रमण हटाने पहुंचा था अमला, जान बचाकर भागे कर्मचारी 8 महीने बाद दर्ज हुआ हत्या का मामला केस की फाइल एसडीओपी अंकिता सुल्या के टेबल पर क्लोजर के लिए पहुंची। उन्होंने पोस्टमार्टम रिपोर्ट पढ़ी तो उनके होश उड़ गए। रिपोर्ट में सिर पर भारी वस्तु से वार करने और गला घोंटकर हत्या करने का जिक्र था। आठ महीने बाद 25 दिसंबर को एसडीओपी ने थाने में हत्या का मामला दर्ज कर दोबारा जांच कराई। पिता के घबराने पर गहराया शक मामला दर्ज होने के बाद 27 दिसंबर को पुलिस ने रोहित के पिता बाबूलाल गुप्ता को थाने बुलाया। पीएम रिपोर्ट के बारे में बताया गया। हत्या की बात सुनने के बाद भी पिता ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, बल्कि वह घबरा गया। इस पर पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने पिता से पूछताछ शुरू की। वह बरगलाने लगा तो शक पुख्ता हो गया। सख्ती की गई तो उसने पूरी कहानी बता दी। 8 महीने तक किसी को नहीं बताया घटना के समय परिवार के बाकी सदस्य अंदर थे। उन्हें भी इस बात की जानकारी नहीं थी। आरोपी ने भी इसका जिक्र नहीं किया और आठ महीने तक इस राज को दबाए रखा। अब सच्चाई जानकर परिवार के लोग भी हैरान हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन