Logo
Breaking News Exclusive
Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए Chhindwara Accident की 15 Photos, हाथ कटकर अलग, लाशों का ढेर, देखिए तड़पती-बिलखती तस्वीरें छिंदवाड़ा में 10 लोगों की मौत, हाथ कटकर अलग, आंखों के सामने तड़प-तड़पकर गई जान, चीखें गूंजती रहीं राजिम में बच्चों की पढ़ाई छूटी, कॉपी-किताबें जलीं, आंखों में अब भी खौफ जिंदा, पढ़िए 1 फरवरी की इनसाइड स्टोरी गरियाबंद में दीवार में छिपाया हाथी का दांत; जानिए खुदाई से कैसे खुला सीक्रेट राज ? MP Petrol Crisis 2026, Petrol Shortage या Panic Buying, अफवाह से कैसे मची भगदड़ ? MP Petrol Crisis 2026, 58.8 करोड़ लीटर पेट्रोल स्टॉक के बावजूद क्यों मची भगदड़, पूरी इनसाइड स्टोरी Investment Tips March 2026, आज इन शेयर्स पर रखें नजर, चेक करिए लिस्ट ! Sensex में 900 अंक की तेजी, Nifty भी 300 अंक चढ़ा; पढ़िए Share Market Update Lockdown in India 2026, ‘Lockdown due to War’ क्यों हो रहा ट्रेंड; जानिए पूरा सच डॉक्टर ने पत्नी को जिंदा जलाकर मार डाला, 2-2 लाख में किराए के किलर भी बुलाए

: पत्रकार परिवार के 3 लोगों की हत्या: जमीन विवाद में मारपीट, रिश्तेदारों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से किया हमला

Chhattisgarh Surajpur Murder of 3 members of journalist family: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जमीन विवाद में 3 लोगों की जान चली गई। दो गुटों में हिंसक झड़प हुई जिसमें एक ही परिवार के पति-पत्नी और बेटे की मौत हो गई। मारे गए तीनों लोग स्थानीय पत्रकार के परिवार के बताए जा रहे हैं। मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार जगन्नाथपुर गांव में शुक्रवार को संयुक्त खाते की जमीन को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। उमेश टोप्पो, नरेश टोप्पो (30 वर्ष) अपनी मां बसंती टोप्पो (55 वर्ष) और पिता माघे टोप्पो (57 वर्ष) के साथ विवादित जमीन पर खेती करने पहुंचे थे। इसी बीच दोपहर करीब 1 बजे माघे टोप्पो के भाई के परिवार के 6-7 लोग भी वहां पहुंच गए। विवाद के बाद कुल्हाड़ी से हमला, 3 की मौके पर ही मौत इस दौरान खेती को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर में विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दूसरे पक्ष ने माघे टोप्पो के परिवार पर कुल्हाड़ी और लाठियों से हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से बसंती टोप्पो और नरेश टोप्पो की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं माघे टोप्पो गंभीर रूप से घायल हो गया। माघे को मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर लाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। हमले के दौरान माघे के दूसरे बेटे उमेश टोप्पो ने भागकर अपनी जान बचाई और ग्रामीणों को सूचना दी। टैक्स चोर निकला पत्रकार हत्याकांड का मास्टरमाइंड: ठेकेदार ने 2 करोड़ की टैक्स चोरी की, फर्म के रिकॉर्ड और चालान अधूरे मिले, लाइफ स्टाइल थी लग्जरी घटना के बाद आरोपी भाग निकले। घटना की सूचना मिलते ही खड़गवां चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल की टीम मौके पर पहुंची। प्रतापपुर से पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। बताया गया कि विवादित जमीन जगन्नाथपुर कोल माइंस के सामने है। हमलावरों ने खेती करने से मना किया था। जब दूसरा परिवार खेती करने पहुंचा तो विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीएम कोर्ट में भी चल रहा था मामला जिस जमीन को लेकर हंगामा हुआ, उसमें पहले हमलावर परिवार खेती करता था। हालांकि मामला लंबे समय से एसडीएम कोर्ट प्रतापपुर में लंबित था। इसके बाद कोर्ट ने मृतक परिवार के पक्ष में फैसला सुनाया। फैसले के बाद पीड़ित परिवार खेती करने पहुंचा, इसी दौरान उन पर हमला हुआ। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन