: टैक्स चोर निकला पत्रकार हत्याकांड का मास्टरमाइंड: ठेकेदार ने 2 करोड़ की टैक्स चोरी की, फर्म के रिकॉर्ड और चालान अधूरे मिले, लाइफ स्टाइल थी लग्जरी
कंपनी के रिकॉर्ड और चालान अधूरे मिले- ओपी चौधरी
इस मामले में वित्त मंत्री ओपी चौधरी का कहना है कि, राज्य के वाणिज्यिक कर विभाग की जांच में पाया गया है कि वाहनों और कपड़ों जैसी वस्तुओं पर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया, जो नियमों के खिलाफ है। इसकी कंपनी के रिकॉर्ड और चालान अधूरे पाए गए हैं।
सीमेंट और लोहे की छड़ की खरीद दिखाकर बड़ी मात्रा में इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा किया गया है। उस अनुपात में चीजें नहीं खरीदी गईं। इन विसंगतियों को स्वीकार करते हुए सुरेश की कंपनी ने 30 दिसंबर 2024 को 30 लाख रुपए का टैक्स भी चुकाया है। सुरेश की फर्म के सभी लेन-देन की जांच चल रही है।
पत्रकार हत्याकांड: लिवर के 4 टुकड़े, गर्दन टूटी-हार्ट फटा मिला, सिर पर 15 चोट के निशान, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, आरोपी ठेकेदार गिरफ्तार
हेलीकॉप्टर शादी और सेलिब्रिटी स्टाइल
बीजापुर में कुछ साल पहले सुरेश ने अपनी दुल्हन को हेलीकॉप्टर से बुलाया था। बस्तर में यह पहली हेलीकॉप्टर शादी थी। इसके बाद सुरेश अपनी पत्नी के साथ रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड करता था।
वह सड़क पर भी पत्नी के साथ डांस करने लगता था। फिल्म स्टार या मॉडल की तरह वह अपनी पत्नी के साथ चलते-फिरते वीडियो बनाता था और बैकग्राउंड में रोमांटिक गाने बजाता था।
चचेरे भाइयों की पत्रकार को मारने की पूरी कहानी: जिगरी दोस्त ने साजिश रचकर डिनर पर बुलाया, खाना खिलाया, फिर कर दी हत्या
क्या है पूरा मामला
आपको बता दें कि सुरेश की फर्म मेसर्स सुरेश चंद्राकर बीजापुर में सड़क बना रही थी। 50 करोड़ की सड़क का बजट 100 करोड़ तक पहुंच गया। खबरें थीं कि ठेकेदार सुरेश को बिना काम किए ही भुगतान कर दिया गया। इसी बात को लेकर सुरेश और उसके भाई रितेश का पत्रकार मुकेश से विवाद हो गया।
पत्रकार मुकेश भी उसका दूर का भाई था। 31 दिसंबर की रात रितेश और उसके दो साथियों ने मुकेश की हत्या कर दी। यह सब सुरेश के घर में हुआ। इसके बाद सुरेश हैदराबाद भाग गया।
पुलिस के मुताबिक पत्रकार की हत्या की साजिश का मास्टरमाइंड सुरेश ही था। फिलहाल सुरेश चंद्राकर हत्या के आरोप में पुलिस की हिरासत में है। बीजापुर पुलिस ने उसे सोमवार को हैदराबाद से गिरफ्तार किया। आज उसे कोर्ट में पेश किया जा सकता है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन