Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: प्रभारी के बयान पर सफाई: डी. पुरंदेश्वरी के 'थूकने' वाले बयान पर BJP ने कहा- ऐसा कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कहा था, कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का लगाया आरोप

MP CG Times / Sat, Sep 4, 2021

रायपुर। छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी के थूकने वाले बयान से बवाल मचने के बाद बीजेपी ने सफाई पेश किया है. भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) की एकात्म परिसर में प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय (Vishnudev Sai), पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर (Ajay Chandrakar) और सांसद सुनील सोनी (MP Sunil Soni) ने डी. पुरंदेश्वरी (D. Purandeshwari) बयान मामले में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल साहू, प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य संदीप शर्मा मौजूद रहे. इस दौरान सांसद सुनील सोनी ने छत्तीसगढ़ सरकार (Government of Chhattisgarh) पर कई गंभीर आरोप लगाए. सांसद सोनी ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Chief Minister Bhupesh Baghel) और उनका मंत्रिमंडल लगातार भ्रम फैला रहें हैं. इस दौरान विष्णुदेव साय ने कहा कि बस्तर में जो बीजेपी का 3 दिन का चिंतन शिविर और कार्यकर्ताओं का ऐतिहासिक सम्मेलन हुआ हौ, उससे मुख्यमंत्री और कांग्रेस की चिंता बढ़ गई है. इसलिए ये लगातार बीजेपी पर झूठ और नफ़रत की राजनीति का आरोप लगा रहे हैं. उसका खंडन करता हूं. मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल पूरे प्रदेश में घूम-घूम कर नफरत फैलाने का काम करते हैं. उनको लेकर मुख्यमंत्री का कोई भी बयान नहीं आता. प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी का बयान सामान्य से कार्यकर्ताओं में जोश भरने का था, जिसे कांग्रेस ने किसानों के प्रति नफरत की बात कहकर भ्रम फैला रहें हैं. प्रदेश में किसानों की स्थिति अच्छी नहीं, सैकड़ों किसान आत्महत्या कर रहें हैं. उनके मंत्रियों और विधायकों में आपसी झगड़ा चल रहा है. इनके विधायक सरगुजा के आदिवासियों को अंगूठा छाप कहते हैं. कांग्रेस सरकार अपनी नाकामियों और कमजोरियों को छुपाने के लिए भ्रम फैला रही है. पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर ने कहा कि डी पुरंदेश्वरी साउथ की हैं, उनका सामान्य सा उच्चारण के लिए मुख्यमंत्री सहित पूरे मंत्रिमंडल उद्वेलित हो गया. एक शब्द में यदि 10 मंत्री मैदान में उतरते हैं, तो समझ लो उनकी जमीन खिसक रही है. कांग्रेस मुद्दाविहीन हो चुकी है. शक्ति प्रदर्शन का दौर लगातार चलने लगा है. मुख्यमंत्री की पीसी शक्ति प्रदर्शन था. यह इतना बड़ा मुद्दा है क्या. उन्होंने कहा कि ऐसा है तो मणिशंकर अय्यर का पीएम के लिए बयान, भूपेश बघेल के राजनीतिक गुरु दिग्विजय सिंह का मीनाक्षी नटराजन के लिए बयान के लिए निंदा करेंगे क्या ? भूपेश बघेल और उनके परिवार की आस्था शबरी माता, कौशिल्या और मिनी माता में है कि नहीं ?

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन