Logo
Breaking News Exclusive
4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका डिफ्यूज करते समय फटा बम, सरेंडर नक्सलियों के इनपुट से सर्चिंग पर निकले थे MP में आधीरात 61 IPS का तबादला, इनमें ADG, DIG, SP और DCP लेवल के अफसर अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ? 4 दिन बाद बर्गी डैम की लहरों ने उगले आखिरी 2 शव, 20 साल पुराना था क्रूज डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका डिफ्यूज करते समय फटा बम, सरेंडर नक्सलियों के इनपुट से सर्चिंग पर निकले थे MP में आधीरात 61 IPS का तबादला, इनमें ADG, DIG, SP और DCP लेवल के अफसर अब नहीं मिलेगी सरकारी सब्सिडी, बाजार दर पर मिलेगा खाना, कर्मचारियों की निगाहें नई व्यवस्था पर बोला- मैं बहुत प्यार करता था, चरित्र को लेकर करता था शक, बच्चों के सामने खौफनाक अंजाम मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार गरियाबंद में 20 फीट ऊंचाई से छलांग, सुरक्षा के नाम पर सन्नाटा, कहीं जिंदगी न छीन ले ये लापरवाही ?

: 'पर्सनैलिटी है नहीं, ये कैसा हीरो है? कभी सुनने पड़े थे ऐसे ताने, अब बॉलीवुड पर करता है राज, करोड़ों है कमाई

News Desk / Fri, Mar 3, 2023


नई दिल्ली: बॉलीवुड के पठान शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को आज कौन नहीं जानता. फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब रहते हैं. आज भले ही वह हजार करोड़ से से भी ज्यादा कमाने वाली फिल्में करते हैं. लेकिन कभी ऐसा भी हुआ था जब शाहरुख को अपनी ही फिल्म के सेट पर नहीं जाने दिया था. सिक्यॉरिटी गार्ड उन्हें अंदर जाने से साफ इनकार कर दिया था. हालांकि बाद में क्रू के लोगों ने गार्ड को कहकर शाहरुख को अंदर आने देने के लिए कहा था.

इसमें कोई शक नहीं कि इस बात पर यकीन करना बहुत मुश्किल है. कि ऐसा भी कोई वक्त रहा होगा जब शाहरुख खान को लोग नहीं पहचानते होंगे या उन्हें कोई सिक्यॉरिटी गार्ड रोक सकता है. जबकि ने जब फिल्मों में काम शुरू कर दिया उसके बाद का ये किस्सा है. 57 साल के हो चुके शाहरुख इस वक्त अपनी फिल्म (पठान) की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं. उनकी इस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई कर इतिहास रच डाला है. वैसे करिअर के शुरुआती दौर में शाहरुख खान का लुक काफी सिंपल दिखाई देता था. अपनी ही फिल्म के सेट पर हुआ ये किस्सा भी शाहरुख ने खुद अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था. ‘

जब बोले थे शाहरुख- मैं फिल्म का हीरो हूं
शाहरुख ने अपने साथ हुए हादसे का जिक्र सिमी ग्रेवाल के शो में किया था. अपने एक पुराने इंटरव्यू में शाहरुख खान ने बताया था कि कभी उनके साथ ऐसा भी हुआ था जब एक सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें उनकी ही फिल्म के सेट पर जाने नहीं दिया था. ये बात उनकी फिल्म ‘शिकार’ के दौरान की है. हालांकि, ये फिल्म एक वजह के चलते बंद हो गई थी. शाहरुख ने गार्ड से कहा भी था कि ये मेरी ही फिल्म है मैं शाहरुख खान हूं और मैं ये फिल्म कह रहा हूं कि मैं इस फिल्म का हीरो हूं. लेकिन गार्ड ने उन्हें कह दिया था कि मैंने बहुत देखे हैं हीरे मोती तेरे जैसे. उस वक्त गार्ड ने कहा था पर्सनैलिटी तो है नहीं, ये कैसा हीरो है?

मेहनत के दम पर बने किंग खान
अपने करियर की शुरुआत से ही शाहरुख खान ने काफी मेहनत की है. जिस दौर में कोई हीरो विलेन के किरदार में नहीं आना चाहता था, उस दौर में वह विलेन भी बने. लेकिन किस्मत उनका इंतजार कर रही थी. शुरुआत में भले ही शाहरुख खान ने छोटे किरदार भी किए हो. लेकिन देखते ही देखते शाहरुख मेकर्स की पहली पसंद बन गए. फिर रोमांस के बादशाह बने और अब बॉलीवुड के किंग. ये किंग खान की मेहनत का ही नतीजा है कि आज वह इस मुकाम पर हैं. दुनियाभर में उनके फैंस हैं. वह जहां जाते हैं, हुजूम उमड़ पड़ता है. उनके घर के बाहर भी फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं.

बता दें कि शाहरुख की हालिया फिल्म पठान ने ताबड़तोड़ सफलता हासिल की है. इन दिनों वह अपनी फिल्म की सफलता एंजॉय कर रहे हैं. ‘पठान’ के बाद जल्द शाहरुख खान अपनी अगली ‘जवान’ और ‘डंकी’ में नजर आने वाले हैं.

Tags: Entertainment news., Entertainment Special, Shah rukh khan


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन