Logo
Breaking News Exclusive
2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की राजिम में अवैध प्लॉटिंग, नहर-तालाब तक पाट दिए, सबूत में VIDEO दिए, एक्शन के बजाए खुली छूट ? गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

दिल्ली में 'यमदूत' बनी आग, बिल्डिंग में जिंदा जले 9 लोग : डेढ़ साल के मासूम और 4 महिलाओं की मौत, AC ब्लास्ट की आशंका

दिल्ली के शाहदरा के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक चार मंजिला रिहायशी बिल्डिंग 'कब्रगाह' बन गई। सुबह करीब 3:45 बजे लगी भीषण आग में एक ही परिवार के सदस्यों समेत 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतकों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और एक महज 18 महीने का बच्चा शामिल है। आग इतनी भयावह थी कि शव कंकाल बन चुके हैं, जिनकी पहचान अब DNA टेस्ट के जरिए की जाएगी।

अनूपपुर, डिंडोरी और मंडला समेत 19 SP का तबादला : MP में आधीरात 61 IPS का तबादला, इनमें ADG, DIG, SP और DCP लेवल के अफसर

छत की ओर भागे, लेकिन दरवाजा बंद मिला

दिल्ली पुलिस और फायर ब्रिगेड की शुरुआती जांच में मौत का खौफनाक मंजर सामने आया है। आशंका है कि आग लगने के बाद दम घुटने से बचने के लिए लोग छत की तरफ भागे थे, लेकिन ऊपर का दरवाजा बंद होने के कारण वे वहीं फंस गए और जिंदा जल गए।

पहले फ्लोर से 1 शव, दूसरे फ्लोर से 5 शव (एक ही परिवार के) और सीढ़ियों से 3 शव बरामद किए गए हैं।

जैन परिवार के 5 सदस्यों की मौत, पोते को भी नहीं बचा सके

हादसे में दूसरे और तीसरे फ्लोर पर रहने वाले जैन परिवार को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

दूसरा फ्लोर: अरविंद जैन (60), पत्नी अनीता (58), बेटा निशांत (35), बहू आंचल (33) और डेढ़ साल के पोते आकाश की मौत हो गई।

तीसरा फ्लोर: नितिन जैन (50), पत्नी शैले (48) और बेटा सम्यक (25) की जान चली गई।

पहला फ्लोर: शिखा जैन (45) की मौत हुई, जबकि उनके पति नवीन जैन गंभीर रूप से घायल हैं।

छत्तीसगढ़ में IED ब्लास्ट से इंस्पेक्टर समेत 4 जवान शहीद : डिफ्यूज करते समय फटा बम, सरेंडर नक्सलियों के इनपुट से सर्चिंग पर निकले थे

ग्रिल और रॉड बनीं 'काल', रेस्क्यू में आई बाधा

दिल्ली फायर सर्विस (DFS) के अधिकारी मुकेश वर्मा के मुताबिक, बिल्डिंग के हर फ्लोर पर दो 4BHK फ्लैट्स हैं।

कुछ लोग शॉर्ट सर्किट बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि AC में धमाके के बाद आग फैली।

खिड़कियों और बालकनी पर मजबूत लोहे की ग्रिल और रॉड लगी थीं। इस वजह से लोग बाहर नहीं कूद पाए और फायर फाइटर्स को अंदर घुसने में भारी मशक्कत करनी पड़ी।

4 घंटे की मशक्कत के बाद 15 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। एक घायल व्यक्ति 30% झुलस चुका है।

स्थानीय पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि, शव इतने बुरे हाल में हैं कि यह बता पाना भी मुश्किल है कि कौन पुरुष है और कौन महिला। शिनाख्त के लिए DNA सैंपल ही एकमात्र रास्ता बचा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन