Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

अनूपपुर में ट्रक ने बुजुर्ग को कुचला, VIDEO : रफ्तार का कहर CCTV में कैद; धूप में तड़पते रहा, इलाज के दौरान मौत

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में नेशनल हाईवे-43 पर तेज रफ्तार ट्रक ने एक बुजुर्ग को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। मामला रामनगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान जमुना विश्वकर्मा (56) के रूप में हुई है। बुधवार दोपहर करीब 2 बजे वे नगर परिषद डोला कार्यालय के सामने पैदल जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर रुके बिना फरार हो गया।

अनूपपुर में 16 साल की लड़की की हत्या का खुलासा : लव ट्राएंगल बनी वजह, पेड़ पर लटकी लाश मिली थी, युवक समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

धूप में तड़पते रहे, देर से मिली मदद

हादसे के बाद बुजुर्ग सड़क पर गिरकर तड़पते रहे। चिलचिलाती धूप में काफी देर तक कोई मदद के लिए नहीं रुका। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।

सिर में गंभीर चोट, इलाज के दौरान मौत

डॉक्टरों के अनुसार बुजुर्ग के सिर में गंभीर चोटें आई थीं और काफी खून बह चुका था। हालत नाजुक होने के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

अनूपपुर में ट्रैक्टर पलटा, 4 दोस्तों की मौत : इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव

छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था ट्रक

रामनगर थाना प्रभारी सुमित कौशिक के अनुसार, CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्ध ट्रक की पहचान कर ली गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक अनूपपुर से रामनगर होते हुए छत्तीसगढ़ की ओर जा रहा था।

अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज, तलाश जारी

पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार वाहनों पर सख्ती और सड़क सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग की है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन