Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

भाजपा नेता ने पटवारी-ऑपरेटर को पीटा : मोबाइल नंबर को लेकर बवाल, सोशल मीडिया पर डालता है दबंगई का VIDEO, देर रात गिरफ्तारी

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में एक भाजपा नेता ने पटवारी और ऑपरेटर की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरआई का मोबाइल नंबर मांगने को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने कार्यालय में घुसकर मारपीट की। पूरी घटना CCTV में कैद हो गई। कलेक्टर के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी की है। बुधवार दोपहर पटवारी प्रकाश मंडल अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान भाजपा नेता जितेंद्र कुजूर (मोनू) वहां पहुंचा और आरआई अनिता राजवाड़े का मोबाइल नंबर मांगने लगा।

पटवारी के जवाब से नाराज होकर आरोपी ने लात-घूंसे से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने आए ऑपरेटर को भी पीटा गया।

बाहर तक पीछा कर डंडे से हमला

जानकारी के मुताबिक, मारपीट से बचने के लिए पटवारी बाहर निकले, लेकिन आरोपी ने बाहर भी उनका पीछा कर लात और डंडे से हमला किया। किसी तरह पटवारी ने कमरे में घुसकर दरवाजा बंद कर अपनी जान बचाई।

कलेक्टर के निर्देश पर FIR, आरोपी गिरफ्तार

घटना की जानकारी पटवारी संघ के माध्यम से कलेक्टर अजीत वसंत तक पहुंची। उनके निर्देश पर पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर देर रात आरोपी जितेंद्र कुजूर को गिरफ्तार कर लिया।

अनूपपुर में ट्रैक्टर पलटा, 4 दोस्तों की मौत : इंजन-ट्रॉली के नीचे दबे; डिंडौरी से गिट्टी लेने आए थे, जेसीबी से निकाले गए शव

पटवारी संघ ने दी आंदोलन की चेतावनी

पटवारी संघ ने आरोपी का जुलूस निकालने और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। संघ ने चेतावनी दी है कि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी दिखी दबंगई

आरोपी जितेंद्र कुजूर भाजपा एसटी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष बताया जा रहा है और जमीन खरीद-बिक्री का काम भी करता है। सोशल मीडिया पर उसके कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वह हथियारों के साथ नजर आ रहा है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन