तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 मौतें : इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ। (Firecracker Factory Blast) पुलिस के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। 6 घायलों को ICU में भर्ती कराया गया है। (Virudhunagar Explosion)
अब तक 19 शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें 16 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे। (Tamil Nadu Accident)
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रेस्क्यू के दौरान एक और विस्फोट हुआ। (Rescue Operation Blast) इसमें पुलिस, फायर और रेस्क्यू टीम के 13 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। (Firefighters Injured)
शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोट फैक्ट्री के सामने वाले हिस्से में हुआ, जहां मजदूर बारूद के साथ काम कर रहे थे। (Factory Explosion News) प्रशासन ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। (Explosion Investigation) निगरानी के लिए एक सीनियर आईएएस अधिकारी को तैनात किया गया है।
पीएम Narendra Modi और सीएम M. K. Stalin ने दुख जताया। (PM Modi Reaction)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा- जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। (Tamil Nadu Tragedy)
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है। (CM Stalin Statement) साथ ही जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
6 दिन पहले भी धमाके में दो लोगों की मौत हुई थी। (Sattur Blast)
इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी। (Firecracker Factory Incident) पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।
Tags :
Firecracker Factory Blast Virudhunagar Explosion Tamil Nadu Factory Accident Fireworks Factory Incident Rescue Operation Blast Firefighters Injured Tamil Nadu Explosion News Factory Safety Negligence Industrial Accident Indiaसंबंधित ख़बरें
Firecracker Factory Blast LIVE VIDEO : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 21 लोगों की मौत, धमाके की आवाज 5KM तक सुनाई दी
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
Gen Z and the Future of Democracy : Are Social Media Narratives Replacing Facts?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन