Logo
Breaking News Exclusive
बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर बिहार में 25 से ज्यादा लोग सवार थे; छेद से भरने लगा पानी, 15 साल की चांदनी ने 2 बच्चों को बचाया ड्राइवर सीट के पीछे छिपाकर ले जा रहे थे यूपी-झारखंड के तस्कर, दो आरोपी गिरफ्तार तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई ग्राम पंचायत मौहारी में दिखी आस्था की अनूठी मिसाल, जानिए इसके पीछे की वजह ? खटिया के पाए से पीट-पीटकर मारा, शवों को ताले में बंद कर गुजरात भागा, जंगल में छिपने पर पुलिस ने दबोचा व्यापारियों को बनाया निशाना, फर्जी वेबसाइट पर दिखाया था मुनाफा, 14 लाख वापस मिले, आरोपी गिरफ्तार  अजगर के मुंह से निकाला 200 ग्राम का ट्यूमर, अंबिकापुर से 250 KM दूर बिलासपुर लाकर बचाई जान, ड्रिप पर रखा गया CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर

गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत : तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

तेरहवीं के भोज में जा रहे थे सभी; एक ही परिवार की 7 बच्चियों ने गंवाई जान, 15 साल की चांदनी ने 2 की जान बचाई

बिहार के वैशाली जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मंगलवार रात राघोपुर इलाके में गंगा नदी में यात्रियों से भरी एक छोटी नाव अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 13 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में सभी बच्चों की उम्र 6 से 18 साल के बीच बताई जा रही है। इस हृदयविदारक हादसे में एक ही परिवार की 7 बच्चियों की जान चली गई।

हादसा रात करीब 8:30 बजे उस वक्त हुआ जब 25 से ज्यादा लोग एक छोटी नाव पर सवार होकर तेरहवीं के भोज में शामिल होने नदी पार कर रहे थे। इस चीख-पुकार के बीच 15 साल की बहादुर लड़की चांदनी ने अपनी जान की परवाह न करते हुए 2 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

NMCH में 4 घायलों का इलाज जारी, परिजनों ने पोस्टमॉर्टम से किया इनकार

हादसे के बाद रेस्क्यू टीम और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से लोगों को नदी से बाहर निकाला गया। डूबने से गंभीर रूप से घायल 4 लोगों को पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (NMCH) में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

इधर, सभी मृत बच्चों के शव जैसे ही गांव पहुंचे, परिजनों में कोहराम मच गया। शोकाकुल परिजनों ने बच्चों के शवों का पोस्टमॉर्टम कराने से साफ इनकार कर दिया है।

'हमारे यहां शव को नदी में बहा कर अंतिम संस्कार की परंपरा है'

स्थानीय निवासी चंदन ने बताया, "हम कबीर पंथ को मानने वाले लोग हैं। हमारे पंथ में सालों से शव को पानी में बहाकर अंतिम संस्कार करने की परंपरा रही है। हम शव को जलाते या दफनाते नहीं हैं।"

राजनीतिक प्रतिक्रियाएं और मांगें

पप्पू यादव ने सरकार को घेरा, मुआवजे की मांग की

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पटना पहुंचे और उन्होंने राघोपुर नाव हादसे और हाल ही में बाढ़ से हुई मौतों को लेकर राज्य सरकार पर कड़ा निशाना साधा। उन्होंने पीड़ित परिवारों को उचित और त्वरित मुआवजा देने के साथ-साथ दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

चिराग पासवान बोले- छोटे बच्चों के शव देखकर पीड़ा और बढ़ जाती है

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा, "हादसे की जिस तरह की तस्वीरें सामने आई हैं, उसने सभी को झकझोर कर रख दिया है। इतने छोटे-छोटे बच्चों की जान गई है। तकलीफ किसी की भी मौत से होती है, लेकिन जब मृतकों में मासूम बच्चों के शव दिखाई देते हैं, तो यह पीड़ा और ज्यादा बढ़ जाती है। पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता मिलनी चाहिए।"

राहत और जांच में जुटी टीम

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF)/एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए राहत-बचाव कार्य पूरा कर घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Tags :

Vaishali Boat Capsize, Raghopur Bihar News, Vaishali Ganga Boat Accident, Bihar News, Pappu Yadav Chirag Paswan, Bihar Crime and Mishap

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन