Firecracker Factory Blast
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 23 मौतें : इनमें 16 महिलाएं; रेस्क्यू के दौरान दूसरा ब्लास्ट, बचाव में जुटे 13 लोग घायल
Sun, Apr 19, 2026
तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ।
(Firecracker Factory Blast)
पुलिस के मुताबिक, हादसे में 23 लोगों की मौत हुई है। 6 घायलों को ICU में भर्ती कराया गया है।
(Virudhunagar Explosion)
अब तक 19 शवों की पहचान हो चुकी है। इनमें 16 महिलाएं और तीन पुरुष हैं। हादसे के समय फैक्ट्री में 30 मजदूर काम कर रहे थे।
(Tamil Nadu Accident)
न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक, रेस्क्यू के दौरान एक और विस्फोट हुआ।
(Rescue Operation Blast)
इसमें पुलिस, फायर और रेस्क्यू टीम के 13 लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
(Firefighters Injured)
शुरुआती जांच में सामने आया कि विस्फोट फैक्ट्री के सामने वाले हिस्से में हुआ, जहां मजदूर बारूद के साथ काम कर रहे थे।
(Factory Explosion News)
प्रशासन ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(Explosion Investigation)
निगरानी के लिए एक सीनियर आईएएस अधिकारी को तैनात किया गया है।
पीएम Narendra Modi और सीएम M. K. Stalin ने दुख जताया।
(PM Modi Reaction)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने X पर लिखा- जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
(Tamil Nadu Tragedy)
तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने X पर लिखा- मैं मृतकों के परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं। मंत्रियों को तुरंत घटनास्थल पर जाने के लिए कहा है।
(CM Stalin Statement)
साथ ही जिला कलेक्टर से बात कर सभी जरूरी सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।
6 दिन पहले भी धमाके में दो लोगों की मौत हुई थी। (Sattur Blast)
इससे पहले 13 अप्रैल को विरुधुनगर सत्तूर के पास सथिरापट्टी इलाके में एक पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था। इसमें दो मजदूर की मौत हो गई थी।
(Firecracker Factory Incident)
पांडी नाम के मजदूर की मौके पर झुलसने से मौत हो गई थी। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान करुप्पासामी (33) की मौत हो गई।
Firecracker Factory Blast LIVE VIDEO : पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट से 21 लोगों की मौत, धमाके की आवाज 5KM तक सुनाई दी
Sun, Mar 1, 2026
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast Video Update | Kakinada Fire Tragedy: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के वेटलापलेम गांव में शनिवार को पटाखा बनाने वाली यूनिट में धमाका हो गया। हादसे में 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast Video Update | Kakinada Fire Tragedy: स्थानीय लोगों ने बताया कि दोपहर करीब 2 बजे ब्लास्ट हुआ। धमाके इतना भीषण था कि इसकी आवाज 5 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। इसके बाद ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे में घायल लोगों को अस्पताल भेजना शुरू किया।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast Video Update | Kakinada Fire Tragedy: पुलिस अधिकारी ने बताया- धमाका इतना तेज था कि लाशें पास के धान के खेतों में जाकर गिरीं। हरे-भरे धान के खेतों के बीच डरावना मंजर देखने को मिला, जब स्थानीय लोग बाराकालू, यानी खाद की बोरियों से बनी चादरों में लाशें ले जाते दिखे।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast Video Update | Kakinada Fire Tragedy: पुलिस ने पास के खेतों में बिखरे शरीर के हिस्सों का पता लगाने के लिए ड्रोन तैनात किए हैं। काकीनाडा गवर्नमेंट हॉस्पिटल के सुपरिटेंडेंट ने कहा कि हॉस्पिटल में आए घायल 90 से 100 परसेंट तक जले हुए हैं। उनका इलाज जारी है।
PM ने 2 लाख रुपए देने का ऐलान किया
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast Video Update | Kakinada Fire Tragedy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए हर मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फंड (PMNRF) से दो लाख रुपए देने का ऐलान किया है। वहीं घायलों को ₹50,000 की आर्थिक मदद दी जाएगी।
CM नायडू ने दुख जताया
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast Video Update | Kakinada Fire Tragedy: मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने संबंधित मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर हालात की निगरानी करने को कहा है। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा है।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast Video Update | Kakinada Fire Tragedy: CM चंद्रबाबू नायडू ने मृतकों के परिजनों को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने मामले में चार सीनियर जिला स्तर के अधिकारियों को सस्पेंड करने का आदेश दिया।
Andhra Pradesh Firecracker Factory Blast Video Update | Kakinada Fire Tragedy: राज्य की गृह मंत्री वंगालपुडी अनीता ने आशंका जताई कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।