: शिक्षक ने पूछा- भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए, हां कहने पर छात्रों की पिटाई, हिंदू संगठन ने स्कूल में किया हंगामा
जानकारी के मुताबिक मामला सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र के गणेशगंज स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है. स्कूल के 11वीं कक्षा के छात्रों ने शिक्षक इंद्रजीत डेहरिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. छात्रों का आरोप है कि दो दिन पहले स्कूल टीचर ने क्लास में सवाल पूछा था कि क्या भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए.
सवाल पर सहमति जताने वाले छात्रों ने स्कूल टीचर पर पिटाई का आरोप लगाया है. विवाद बढ़ने पर हिंदू संगठन स्कूल पहुंच गए और जय श्री राम के नारे लगाते हुए स्कूल को घेर लिया. शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर स्कूल के सामने हनुमान चालीसा का पाठ किया. फिलहाल आदिवासी विभाग के सहायक आयुक्त अमर सिंह उइके जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रहे हैं.
इस मामले में तहसीलदार ज्योति ठोके का कहना है कि इस मुद्दे पर स्कूल के शिक्षकों से बात की गई है. इसमें शिक्षकों ने बताया है कि इस विवाद का हिंदू राष्ट्र बनाने के सवाल से कोई संबंध नहीं है. बच्चे झूठ बोल रहे हैं. परिजनों की ओर से स्कूल में झगड़ा करने की शिकायत की गयी थी, जिसके चलते बच्चों ने शिक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया. इसी बात को लेकर शिक्षक ने बच्चों की पिटाई की है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार
अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम
शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी
राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम
'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा
जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन