MP CG Times
Breaking News Exclusive
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि Cyclone Arnab Latest Update : आंध्र प्रदेश के तट से Cyclone Arnab, 140 kmph की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; ओडिशा भी अलर्ट Jio IPO Allotment Status : आपको जिओ के शेयर मिले या नहीं, यहां चेक करें स्टेटस; 28 अक्टूबर को लिस्टिंग Ballon d’Or 2026 : Harry Kane ने 25 साल बाद इंग्लैंड को दिलाया अवॉर्ड, Alexia Putellas तीसरी बार बनीं चैंपियन

अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

अनूपपुर में स्कूल जा रहे 12वीं के छात्र की दर्दनाक मौत : ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले अंतर्गत रामनगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12वीं कक्षा के होनहार छात्र की मौत हो गई। ग्राम हर्री निवासी 18 वर्षीय ललित केवट अपने दो दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल से स्कूल जा रहा था।

तभी आमाडांड मार्ग पर ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक पिकअप से टकरा गई और ललित अनियंत्रित होकर बगल से गुजर रहे भारी ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। हादसे में गंभीर चोट लगने से ललित की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि किस्मत से उसके दोनों साथी बाल-बाल बच गए।

पिकअप को ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा

पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम हर्री निवासी ललित केवट (18) अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक से मलगा स्थित शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जा रहा था।

आमाडांड रोड पर उनकी बाइक एक पिकअप वाहन के ठीक पीछे चल रही थी। बाइक चला रहे छात्र ने रफ्तार तेज कर पिकअप को ओवरटेक करने का प्रयास किया।

इसी दौरान सामने से एक तेज रफ्तार ट्रेलर आता दिखा, जिसे देख पिकअप चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। पीछे चल रही तेज रफ्तार बाइक पिकअप से टकरा गई। टक्कर के कारण ललित सीधे सड़क पर चले रहे भारी-भरकम ट्रेलर की तरफ जा गिरा और उसके पहिए की चपेट में आ गया।

शव सड़क पर रखकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, 1 घंटे थमा रहा ट्रैफिक

हादसे की खबर फैलते ही आसपास के ग्रामीण और मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने आमाडांड रोड पर छात्र का शव रखकर चक्काजाम कर दिया और आरोपी वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग करने लगे।

चक्काजाम की सूचना मिलते ही रामनगर और बिजुरी थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने समझाइश दी और कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात बहाल कराया जा सका।

पिकअप ड्राइवर पर केस दर्ज, पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा

रामनगर पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमॉर्टम (PM) कराया और अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने पिकअप वाहन ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

संबंधित ख़बरें

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

स्कूल की छत गिरने से 35 लोगों की मौत : दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार

 शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी

 शहडोल में 'प्रिंसिपल' के खिलाफ छात्रों का पैदल गदर : 70 KM दूर कलेक्टर से मिलने निकले 200 बच्चे, 15 KM चले, पीछे-पीछे चलती रहीं बसें, अफसरों की नहीं सुनी

राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम

राजेंद्रग्राम में 'सड़क-बस' के लिए सड़क पर उतरे छात्र : पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम

'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा

'50 हजार में महिला प्रोफेसर आ जाती, तुम आ जाओ' : प्रोफेसर का छात्राओं से अश्लील डिमांड, प्रिंसिपल ने दबाया मामला, छात्रों के बवाल पर प्रोफेसर का इस्तीफा

जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

जगह कैंपस में थी, तो भवन 300 मीटर दूर क्यों बनाया ? : गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

राजेंद्रग्राम में सड़क पर उतरे सैकड़ों आदिवासी छात्र : छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

राजेंद्रग्राम में सड़क पर उतरे सैकड़ों आदिवासी छात्र : छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन