Logo
Breaking News Exclusive
SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें

: UP में फिर लौट रही योगी सरकार! एबीपी-सी वोटर सर्वे में लोगों ने BJP पर जताया भरोसा, जानिए किसे मिल रही कितनी सीटें ?

लखनऊ। उत्तर प्रदेश (UP) में विधानसभा का चुनाव (assembly election) अगले साल की पहली तिमाही में होने वाला है. लोगों का मूड जानने के लिए एबीपी-सी वोटर ने सर्वे किया है. सर्वे के नतीजे बताते हैं कि UP में फिर से बीजेपी (BJP) को सत्ता मिल सकती है. यूपी के लोगों का सीएम योगी पर भरोसा बरकरार है. हालांकि सीटों की संख्या कुछ घटती दिख रही है. बीजेपी को केंद्र में 2024 में फिर से आने के लिए भी यूपी जीतना जरूरी है. यहां सबसे ज्यादा 80 लोकसभा की सीटें है. सर्वे के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीजेपी को 259 से 267 सीटें मिल सकती है, अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी को 109-117 सीटें मिलती दिख रही हैं. बीएसपी को 12-16 सीटें, कांग्रेस को 3-7 सीटें और अन्य को 6-10 सीटें मिल सकती है. पिछली बार बीजेपी को 325 और सपा को 48 सीटें मिली थीं. बसपा को 19 और कांग्रेस को सात सीटें हासिल हुईं थीं. नुकसान और फायदे की बात करें तो बीजेपी को 62 से 65 सीटों का नुकसान हो रहा है. जबकि समाजवादी पार्टी को इतनी ही सीटों का फायदा होता दिख रहा है. बसपा को पांच और कांग्रेस को दो सीटों का नुकसान हो रहा है. इसे भी पढ़ें- Sidharth Shukla Death: सिद्धार्थ को चिल्लाते हुए एम्बुलेंस की ओर दौड़ती नजर आईं शहनाज, रो-रोकर सूजी आंखें वोट प्रतिशत की बात करें तो बीजेपी गठबंधन को करीब 42 फीसदी, समाजवादी पार्टी गठबंधन को 30 फीसदी, बहुजन समाज पार्टी को 16 फीसदी, कांग्रेस को 5 फीसदी और अन्य को 7 फीसदी वोट शेयर हासिल हो सकता है. उत्तर प्रदेश में किस मुद्दे पर जनता वोट करेगी, इसके जवाब में 3 फीसदी ने बताया भ्रष्टाचार, 39 फीसदी ने बेरोजगारी, 26 फीसदी ने महंगाई, 19 फीसदी ने किसान, 10 फीसदी ने कोरोना और 3 फीसदी ने अन्य मुद्दा बताया है. सर्वे के दौरान 45 फीसदी लोगों ने कहा कि वह यूपी में योगी सरकार के कामकाज से काफी संतुष्ट हैं. 20 फीसदी लोगों ने कहा कि कम संतुष्ट हैं. 34 फीसदी ने कहा कि वे असंतुष्ट है, जबकि एक फीसदी ने बताया कि वह कुछ नहीं बता सकते हैं. इसे भी पढ़ें- Bigg Boss विजेता Siddharth Shukla का हार्ट अटैक से निधन, 40 साल की उम्र में ली अंतिम सांस read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन