Logo
Breaking News Exclusive
CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम CJP Protest से क्यों घबराई Modi सरकार, जंतर-मंतर क्यों नहीं पहुंचने दिया; जानिए एक्सप्लेनर में सीक्रेट कहानी ? युवक ने उतारे कपड़े; महिला ने जड़ा थप्पड़, बोतलें लेकर भागी, SDOP बोले- जल्द होगी गिरफ्तारी स्कूटी से घर लौटते समय तेज रफ्तार वैन ने मारी टक्कर, साथी की हालत गंभीर सैलरी और बैंक बैलेंस गंवाया, तो प्रॉपर्टी टैक्स घटाने के नाम पर मांगी घूस; लोकायुक्त ने चाय की दुकान से दबोचा कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया MP हाईकोर्ट ने 27% आरक्षण का कानून रद्द किया, अब 14% ही रहेगा; कमलनाथ ने बढ़ाया था आरक्षण बंद घर से 5 दिन बाद उठी दुर्गंध तो खुला राज, मायके ले जाने आई थी मां, पति पर करतूत का शक लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग मंत्री ने शिविर में गिनाईं उपलब्धियां, लौटते वक्त PM आवास हितग्राही का रेत-ट्रैक्टर जब्त कर लिया ओवरटेक करते समय पिकअप से टकराई बाइक, ट्रक के पहिए तले कुचला; भड़के ग्रामीणों का चक्काजाम

: नशे पर कसा नकेल: 34 लाख के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, जानिए कहां का है मामला ?

नशे पर कसा नकेल: 34 लाख के गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, जानिए कहां का है मामला ?

जगदलपुर: गांजा तस्करों की धरपकड़ करने के लिए बस्तर पुलिस (Bastar Police) लगातार मुहिम चला रही है. मंगलवार को बस्तर के नगरनार में पुलिस (Nagarnar Police) ने एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा तस्करी(hemp smuggling) कर रहे दो आरोपियों को धर दबोचा है.

इसे भी पढ़ें: खाट बना एम्बुलेंस: विकास किस चिड़िया का नाम है ‘साहब’, पुष्पराजगढ़ में आज भी खाट पर सवार हैं जिंदगियां, इधर वोट लेकर मलाई छान रहे सांसद-विधायक

इनके पास से 680 किलो गांजा जब्त (680 kg hemp seized) किया गया है. जब्त गांजे की कीमत 34 लाख रुपए आंकी गयी है. दोनों ही तस्कर ओडिशा राज्य से गांजे को बस्तर के रास्ते होते हुए यूपी में खपाने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस ने इन दोनों ही तस्करों को धनपूंजी नाका के पास गिरफ्तार किया.

इसे भी पढ़ें: अब एमपी की बारी ! आखिर CM शिवराज के सामने ही शाह ने क्यों की इस नेता की तारीफ, क्या मुख्यमंत्री बदलने की है तैयारी ?

सीएसपी हेमसागर सिदार (CSP Hemsagar Sidar) ने बताया कि नगरनार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्करों के द्वारा बड़ी मात्रा में बस्तर के रास्ते होते हुए गांजा की तस्करी की जा रही है. सूचना मिलने के बाद नगरनार पुलिस की टीम ने धनपूंजी नाका चेक पोस्ट (Dhanapunji Naka Check Post) पर जांच शुरू कर दी और इस दौरान पुलिस ने एक ट्रक में चेकिंग के दौरान बड़ी मात्रा में गांजा जब्त किया.

दोनों तस्करों से पुलिस पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के रहने वाले है और ओडिशा से गांजे की तस्करी कर रहे थे. इसे उत्तर प्रदेश में ले जाने की फिराक में थे. दोनों ही तस्करों के पास से पुलिस ने कुल 680 किलो गांजा जब्त किया है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत कार्रवाई की है.

दरसअल, छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य ओडिशा के कई ग्रामीण अंचलों में गांजे की खेती (hemp cultivation) की जाती है. बड़ी मात्रा में इसकी तस्करी भी की जाती है. छत्तीसगढ़ के बस्तर के रास्ते होते हुए यह गांजा अन्य राज्यों में पहुंचता है. इसी को ध्यान में रखते हुए बस्तर पुलिस तस्करी को रोकने हर साल बड़ी संख्या में तस्करों को गिरफ्तार करती है.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन