MP CG Times
Breaking News Exclusive
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन NZ vs IND 3rd T20I : अर्शदीप ने साइफर्ट को भेजा पवेलियन, Vaibhav Sooryavanshi को फिर मौका क्यों मिला, जानिए NZ vs IND मैच अपडेट्स ? Free Fire India Launch Date : 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा Free Fire गेम ? Garena ने अब तक नहीं की पुष्टि

क्या डिप्टी CM के OSD ने लिए 1 करोड़ रुपए? : कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया

क्या डिप्टी CM के OSD ने लिए 1 करोड़ रुपए? : कारोबारी बोला- शराब ठेका के बदले 50 लाख कैश, 50 लाख खाते में लिए; देवड़ा ने पद से हटाया

मध्यप्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने अपने OSD दीपम रायचूरा को प्रभार से हटा दिया है। शराब ठेकों में गड़बड़ी के आरोप सामने आने के बाद देवड़ा ने 2024-25 के ठेकों की जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

करीब 930 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी के आरोपी मोहित गोगिया के कथित बयान की कॉपी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसमें रायचूरा पर शराब ठेके दिलाने के बदले 1 करोड़ रुपए लेने का आरोप लगाया गया है। रायचूरा ने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है।

आरोपी मोहित गोगिया के बयान की कॉपी वायरल हो रही है।

50 लाख नकद और 50 लाख ट्रांसफर करने का आरोप

गोगिया के कथित बयान के मुताबिक, तानुजा सेठी ने उसकी मुलाकात दीपम रायचूरा से कराई थी। इसके बाद रायचूरा ने उसे दीपक दुबे से मिलवाया और कहा कि वही उनके सभी काम देखते हैं।

बयान में आरोप है कि 2024-25 में भोपाल के टीटी नगर की दो शराब दुकानों के ठेके जसवंत कुमार के नाम पर दिलाने में मदद की गई। इसके बदले 1 करोड़ रुपए दिए गए। इसमें 50 लाख रुपए नकद और 50 लाख रुपए बैंक खाते में ट्रांसफर करने का दावा है।

गोगिया के मुताबिक, 50 लाख रुपए नकद दीपक दुबे ने होशंगाबाद रोड स्थित शालीमार फोर्ट लेजा के एक फ्लैट में लिए थे। बाकी 50 लाख रुपए आईएसबीटी के पास स्थित एक होटल के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। गोगिया ने दावा किया है कि यह होटल रायचूरा के एक दोस्त का है।

फर्जी बैंक FDR से ठेका दिलाने में मदद का आरोप

कथित बयान में यह भी आरोप लगाया गया है कि शराब दुकान के ठेके की बैंक गारंटी के लिए इस्तेमाल की गई फर्जी बैंक FDR को मंजूरी दिलाने में मदद की गई थी।

गोगिया ने दावा किया कि रायचूरा ने उसकी मुलाकात गौरव शिवहरे से कराई। शिवहरे ने उसे कारोबारी अमरीक सिंह से मिलवाया। आरोप है कि टीटी नगर की दुकानों से बिना लाइसेंस शराब बेचने और सप्लाई करने में भी मदद की गई।

कथित बयान में रायचूरा से बातचीत और चैट के लिए इस्तेमाल किए गए एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र है। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सोल क्लब के मामले में पुलिस अधिकारी का भी जिक्र

गोगिया ने अपने कथित बयान में सोल क्लब के संचालन के दौरान पुलिस अधिकारी राजेश मिश्रा से संपर्क होने की बात भी कही है।

उसका दावा है कि जब उसे जांच एजेंसी की कार्रवाई की जानकारी मिली, तो उसने सिद्धांत ओझा से संपर्क किया। सिद्धांत ने उसे एक ऐसे व्यक्ति से मिलवाया, जिसने खुद को जांच एजेंसी का अधिकारी बताया। आरोप है कि उस व्यक्ति ने कार्रवाई रुकवाने के लिए 50 लाख रुपए मांगे।

गोगिया के मुताबिक, उसने उस व्यक्ति पर भरोसा करने को लेकर सवाल उठाया। इसके बाद सिद्धांत ने उसे राजेश मिश्रा से बात कराई। गोगिया का दावा है कि राजेश मिश्रा के आश्वासन के बाद उसने रकम दी। हालांकि, कथित बयान में यह नहीं कहा गया है कि राजेश मिश्रा ने सीधे तौर पर उससे पैसे मांगे थे।

देवड़ा बोले- रायचूरा तब मेरे OSD नहीं थे

डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने कहा कि दीपम रायचूरा फिलहाल उनके OSD हैं, लेकिन 2024-25 में वे भोपाल में सहायक आबकारी अधिकारी/सहायक आबकारी आयुक्त के पद पर थे। उस समय वे देवड़ा के OSD नहीं थे।

देवड़ा के मुताबिक, उन्हें शराब ठेकों में कथित गड़बड़ियों की जानकारी अखबारों के जरिए मिली। इसके बाद उन्होंने मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।

रायचूरा बोले- आरोप झूठे और मनगढ़ंत

दीपम रायचूरा ने कहा कि उन्हें किसी भी जांच एजेंसी की ओर से कोई नोटिस नहीं मिला है। उनके मुताबिक, आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं।

रायचूरा ने कहा कि जब वे भोपाल में सहायक आबकारी आयुक्त थे, तब वे गोगिया को केवल शराब लाइसेंसधारक के तौर पर जानते थे। उन्होंने रिश्वत लेने के आरोपों को खारिज किया है।

करीब 930 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का आरोपी है गोगिया

मोहित गोगिया पर करीब 200 लोगों से लगभग 930 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। वह फिलहाल पंजाब की जेल में बंद है। आयकर विभाग और प्रवर्तन निदेशालय (ED) उसकी संपत्तियों पर कार्रवाई कर चुके हैं। उसकी कुछ संपत्तियां फ्रीज किए जाने की भी जानकारी सामने आई है।

गोगिया के कथित बयान में भोपाल के कुछ अन्य कारोबारियों के नाम भी हैं। उन पर वरिष्ठ अधिकारियों और नेताओं से संबंध होने के आरोप लगाए गए हैं। हालांकि, इन दावों की भी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

फिलहाल दीपम रायचूरा को किसी जांच एजेंसी की ओर से पूछताछ के लिए बुलाए जाने या नोटिस जारी होने की पुष्टि नहीं हुई है। मामले में जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

संबंधित ख़बरें

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी

अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश

अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम

पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली

अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां

अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन