: परिवार ने जिंदा बेटी का किया क्रियाकर्म: घर से भागकर की लव मैरिज, इसलिए उससे जुड़े हर चीज को आग भी लगा दी
परिवार ने कहा- वह मुझे नहीं पहचानती, मैं उससे रिश्ता क्यों रखूं?
परिवार का कहना है कि जिस बेटी को उन्होंने बड़े लाड़-प्यार से पाला। इतना प्यार और स्नेह दिया। अब उसने हमें पहचानने से इनकार कर दिया है। उसका कहना है कि वह किसी को नहीं जानती। उसका कोई परिवार नहीं है। बेटी के इस कदम से दुखी परिवार ने तय किया कि अब उससे क्या रिश्ता रखना है। इसके बाद उन्होंने उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था की।
परिवार ने शोक संदेश बांटे और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया।
लड़की के भाई विनोद ने बताया कि उसकी बहन घर से भाग गई और एक लड़के से प्रेम विवाह कर लिया। हमने उसे काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। इसके बाद हमने बहन का अंतिम संस्कार किया। इसमें समाज के लोग शामिल हुए। सुबह उसका अंतिम संस्कार किया गया और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। भाई ने बताया कि यह सब करके हम यह संदेश देना चाहते हैं कि लड़कियों को अपने परिवार के लोगों का अपमान नहीं करना चाहिए।
पुलिस के सामने लड़की ने कहा- मेरा कोई परिवार नहीं
जब पुलिस लड़की और उसके प्रेमी को थाने लेकर आई तो लड़की की मां, मामा, भाई और दादी भी वहां पहुंच गए। सभी ने मिलकर थाने में ही उसे काफी समझाने की कोशिश की। उसे घर ले जाने की कोशिश की। परिवार ने बताया कि 80 वर्षीय दादी ने उसके पैर भी पकड़ लिए।
दादी ने यहां तक भरोसा दिलाया कि बेटी घर आ जाओ, हम दो दिन में शादी तय कर देंगे और इस लड़के से तुम्हारी शादी करवा देंगे। समाज और परिवार में सिर्फ इज्जत बची रहेगी। किसी को सिर झुकाना नहीं पड़ेगा। लेकिन, उसने किसी की नहीं सुनी। परिवार ने बताया कि उसने पुलिस को बताया कि वह किसी को नहीं जानती, उसका कोई परिवार नहीं है।
परिवार ने बेटी से जुड़ी हर चीज को आग के हवाले कर दिया
शोक समारोह के बाद परिवार ने लड़की से जुड़ी सभी यादें नष्ट कर दीं। लड़की के कपड़े, फोटो और बाकी सारा सामान जला दिया गया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
दुर्गा पंडाल में भगदड़, 19 की मौत, 25 घायल : CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं?
दिल्ली की BJP CM बोलीं- हर भगवान राम को मारना है : रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो
गरबा ड्रेस में सिगरेट पीने और गन कल्चर दिखाने पर बवाल : लड़कियों ने पासेस के प्रचार के लिए बनाया वीडियो, बजरंग दल पहुंचा SP दफ़्तर, कार्रवाई की मांग
उज्जैन में शाही मस्जिद विवाद पर फिर भड़का बवाल : पुलिस पर दोबारा पथराव, दागे आंसू गैस के गोले; महिला TI घायल, बाजार बंद और प्राइवेट स्कूलों में छुट्टी
अमरकंटक में नर्मदा तट के 300 मीटर दायरे में नए निर्माण पर रोक : मंदिर परिसर से हटेंगी कंक्रीट-टाइल्स, मांस-मदिरा पर सख्त प्रतिबंध, नया एग्जिट गेट बनेगा
अनूपपुर में धर्मांतरण के शक में हंगामा : पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन