शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक सनसनीखेज और रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ 23 वर्षीय एक युवती ने कनिष्क सिंह उर्फ छोटू नाम के युवक पर शादी का झांसा देकर लगातार दुष्कर्म करने, अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और तीन बार जबरन गर्भपात कराने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़िता का आरोप है कि जब परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय की, तो आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो और चैट्स मंगेतर को भेजकर उसकी शादी तोड़वा दी। इतना ही नहीं, विरोध करने पर आरोपी और उसके रसूखदार परिजनों ने पीड़िता के पूरे परिवार को गोली मारने की धमकी दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने जीरो एफआईआर (Zero FIR) दर्ज कर मामला जांच के लिए बुढ़ार थाने भेज दिया है।

इंस्टाग्राम पर दोस्ती, खाली बाड़े में ले जाकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के अनुसार, उसकी आरोपी कनिष्क सिंह से पहचान साल 2023 में इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। जनवरी 2024 से दोनों के बीच बातचीत और प्रेम संबंध शुरू हुए। कनिष्क ने उससे शादी करने का वादा किया था।
29 अक्टूबर 2024 को आरोपी युवती को ग्राम कुनहरी में एक खाली बाड़े में ले गया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी आरोपी शादी का झांसा देकर कई स्थानों पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा, लेकिन बाद में वादे से मुकर गया।

3 बार कराया गर्भपात, 40 हजार रुपए मांगने का आरोप
युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि शारीरिक संबंधों के कारण वह तीन बार गर्भवती हुई। आरोपी ने हर बार उसे गर्भपात की गोलियां खिला दीं।
एक बार जब ढाई महीने से अधिक का गर्भ ठहर गया, तो आरोपी उसे बुढ़ार के एक डॉक्टर के पास ले गया, जहां गर्भपात के लिए 40 हजार रुपए मांगे गए। बाद में शहडोल के एक अन्य डॉक्टर के यहाँ ले जाकर गर्भपात कराया गया। (पुलिस इन दावों और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच कर रही है)।
अश्लील वीडियो बनाकर मंगेतर को भेजे, तुड़वाया रिश्ता
पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने संबंध बनाने के दौरान चोरी-छिपे उसके अश्लील वीडियो बना लिए थे और उसके नाम से फर्जी सोशल मीडिया आईडी बनाकर वीडियो पोस्ट कर दिए।
जब परिजनों ने युवती का रिश्ता दूसरी जगह पक्का किया, तो आरोपी ने वे अश्लील वीडियो और निजी चैट्स मंगेतर व उसके ससुराल वालों को भेज दिए, जिससे उसकी बनी-बनाई शादी टूट गई।
छत के रास्ते घर में घुसा, मोबाइल चुराकर ले गया
शिकायत के अनुसार, 27 दिसंबर 2025 को आरोपी कनिष्क छत के रास्ते युवती के घर में घुसा और उसका मोबाइल फोन चुराकर भाग गया, ताकि उसमें मौजूद साक्ष्य मिटा सके। जब युवती मोबाइल वापस मांगने आरोपी के घर पहुंची, तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया गया।
बहनों से रेप और पिता द्वारा गोली मारने की धमकी पीड़िता ने आरोप लगाया है कि आरोपी कनिष्क का बड़ा भाई हर्ष प्रताप सिंह (बुढ़ार जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व भाजपा नेता) और पिता विक्रम सिंह भी उसे लगातार धमकियां दे रहे हैं। आरोपी के पिता ने पूरे परिवार को गोली मारने और कनिष्क ने पीड़िता की बहनों के साथ दुष्कर्म कराने व गाड़ी से कुचलवाने की धमकी दी है।
पीड़िता बोली- घर से निकलने में लगता है डर, पुलिस जांच में जुटी
पीड़िता का कहना है कि आरोपी पक्ष के रसूख और लगातार मिल रही धमकियों के कारण उसका और उसके परिवार का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उसने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा और आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
एसपी डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि युवती की लिखित शिकायत पर शहडोल महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। घटना क्षेत्र बुढ़ार थाना अंतर्गत होने के कारण केस डायरी बुढ़ार पुलिस को सौंप दी गई है। डिजिटल साक्ष्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन