MP CG Times
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही? गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?

: पुष्पराजगढ़ पर कब पड़ेगी कलेक्टर साहब की नजर ? अनूपपुर में आदिवासी उत्कृष्ट बालक हॉस्टल अधीक्षक निलंबित, कन्या परिसर छात्रावास में एक्शन लेने से खौफ खा रहे अफसर, इतनी मेहरबानी क्यों ?

पुष्पराजगढ़ पर कब पड़ेगी कलेक्टर साहब की नजर ? अनूपपुर में आदिवासी उत्कृष्ट बालक हॉस्टल अधीक्षक निलंबित, कन्या परिसर छात्रावास में एक्शन लेने से खौफ खा रहे अफसर, इतनी मेहरबानी क्यों ?
पुष्पराजगढ़। अनूपपुर कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने छात्रावास का पैसा निजी कामों में उपयोग करने वाले सीनियर आदिवासी उत्कृष्ट बालक हॉस्टल अनूपपुर के अधीक्षक मनोज नट को निलंबित कर दिया हैं. छात्रावास में कई अनियमितताएं भी पाई गई. पुष्परागढ़ के छात्रावासों में भी ठीक ऐसी ही मनमानी और अनियमितताएं हैं, लेकिन कलेक्टर साहब की नजर इधर नहीं पड़ रही है. कलेक्टर साहब पुष्पराजगढ़ में भी भ्रष्टाचार की इबारत गढ़ी जा रही है, जिसे तोड़ने की सख्त जरूरत है. दरअसल अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ में कई साल से छात्रावासों का हाल बेहाल है. राजेंद्रग्राम में स्थित चाहे कन्या छात्रावास हो या ब्यॉज हॉस्टल हो, इनमें अधीक्षक और अधीक्षिका जड़ जमाकर बैठे हैं, जिससे 20 साल से आदिवासी बच्चे शोषण सह रहे हैं. 15 से 20 साल से एक ही जगह पर बैठ कर मलाई छान रहे हैं. छात्रावासों का हाल बेहाल है. 100 सीटर हॉस्टल में 436 छात्राएं हैं. इससे हैरानी की बात ये है कि यहां खाना भी छात्राओं को घटिया परोसा जा रहा है, जिससे छात्राएं बीमार पड़ रही हैं. हाल ही में 60 बच्चियां बीमार पड़ गई थी, लेकिन अधिकारी इस पर कोई एक्शन नहीं लिए. आंख पर पट्टी बांधकर बैठे रहे. बताया जा रहा है की सांठगांठ कर मामले को निपटा दिया गया है. मध्यप्रदेश शासन के नियमानुसार कमिश्नर शहडोल के पत्र क्रमांक एफ,-/15/3-1/स्था/2503/दिनांक 10-05-2015,एवम 4310 दिनांक 24-07-2015 द्वारा तत्कालीन सांसद के पत्र दिनांक 04-05-2015 परिपेक्ष्य में सुनैना परस्ते को (टेकाम ) उच्च श्रे.शि.को जनहित में कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ के छात्रावास अधिक्षिका पद से तत्काल हटाए जाने के निर्देश किया गया था. आदेशों को अधीक्षिका ने किया दरकिनार सांसद के उपरोक्त निर्देश के कार्यालयीन आदेश क्रमांक 4109 /समा.स्था/आ,वि ,/2015 अनूपपुर दिनांक 20-08 -2015 द्वारा सुनैना टेकाम प्रधानाध्यापक माध्यमिक विद्यालय बसनिहा को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ के अधिक्षिका पद के सोंपे गए दायित्व से मुक्त कर दिया गया था. पुष्पराजगढ़ में गर्ल्स हॉस्टल बना धर्मशाला ! 100 सीटर छात्रावास में 436 छात्राओं को ठूंसा, टेबल में सो रहे आदिवासी बच्चे, सब्जी-दाल नहीं उबला पानी नसीब, क्या DEO-BEO डाल रहे हक पर डाका ? बौखलाई अधीक्षिका पहुंची हाईकोर्ट सुनैना परस्ते टेकाम द्वारा उच्च न्यायालय में याचिका दायर की. याचिका क्रमांक /15666/2015 में न्यायालय के पारित आदेश दिनांक 10-09-2015 को सक्षम अधिकारी को प्रकरण निराकृत करने को निर्देश दिए गए, जिस तारतम्य में सहायक आयुक्त जिला अनूपपुर द्वारा प्रशासकीय व्यवस्था के तहत कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ में अधिक्षिका पद से मुक्त कर उनकी मूल संस्था शा. माध्यमिक विद्यालय बसनिहा में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे. सांसद, कमिश्नर, सहायक आयुक्त हुए बौना साबित ! बताया जा रहा है कि विगत वर्ष 2020 – 2021 में शासन से आवंटित धन राशि जो छात्राओं की खातों में जमा की गई थी, जिसे छात्राओं पर दबाव बनाकर खातों से जमा राशि निकलवा ली. इतना ही नहीं बाहरी ठेकेदारों से सांठगांठ कर कम्बल ,चादर ,गद्दा ,रजाई, इत्यादि खरीदी का खेल खेला गया, जबकि छात्राओं को अपने स्वेच्क्षा अनुसार उपयोग किया जाना था, लेकिन अधीक्षिका ने छात्राओं को भी कमीशन खाने में नहीं बख्सा. इतना ही नहीं जिस परिसर में 100 सीट की जगह सुनिश्चित है, वहां 436 छात्राएं कैसी गुजरा करती होंगी, जो सोचनीय विषय है. पुष्पराजगढ़ में BEO का करप्शन गेम ! घटिया खाना, सोने को बिस्तर नहीं, शौचालय नहीं, छात्रावासों का हाल बेहाल, 20 साल से जड़ जमाए बैठी अधीक्षिका, कमीशन के खेल से विभाग मेहरबान ? 100 सीटर छत्रावास में 436 छात्राएं कैसे करती होंगी गुजारा ? कुछ दिन पूर्व सहायक आयुक्त विजय डहेरिया को शासकीय कन्या शिक्षा परिसर पुष्पराजगढ़ की हालात की सूचना दी गई थी. उक्त हालात की जांच में क्या हुआ, अभी खुलासा नहीं हुआ है. यहां घटिया खाना मिलता है. सोने को बिस्तर नहीं है. शौचालय नहीं है, जिससे छात्राओं को बाहर जाना पड़ता है. ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भोग सिंह की लापरवाही के कारण जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती. मूल पद शिक्षक पर अध्यापन से परहेज क्यों ? अधीक्षिका सुनैना परस्ते की नियुक्ति शिक्षक के पद पर हुई है. नियुक्ति के शुरुआती दौर से ही स्कूल से नाता तोड़कर छात्रावास में 1986 अधीक्षिका के पद पर संलग्न होकर कार्य कर रही हैं. वे अपने शिक्षकीय गुण को भूल कर विभाग को मैनेज कर रही हैं. छात्रावास में परोसा जा रहा घटिया खाना बताया जा रहा है कि छात्रावास की बच्चियों को दिए जाने वाले मेनू के अनुसार नास्ता और अच्छा भोजन तक नहीं मिलता. बताया तो ये भी जा रहा है कि पूर्व में छात्राओं के खातों में सामग्री खरीदी के लिए पैसे आते थे, लेकिन स्वयं खरीदी कर ली हैं. इसमें कंबल, चादर, रजाई और जूते समेत कई सामानों की खुद खरीदी करती हैं और करप्शन को बढ़ावा देती हैं. करप्शन पर भी मेहरबनी कैसे ? बताया जा रहा है कि स्वयं खरीदी करके छात्राओं के खाते से राशि आहरण करा लिया गया था. बाहर के ठेकेदार से खरीदी करवा कर छात्राओं के खातों को भी कमीशन के लिए नहीं बक्सा गया. इतना ही नहीं सुनैना परस्ते के कई भ्रष्टाचार को उजागर भी किया गया, लेकिन इनके आगे आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग मध्य प्रदेश बौना साबित रहा. अनुपपुर जनजातीय सहायक आयुक्त विजय डहेरिया इस पर कार्रवाई से कतरा रहे हैं. मामले में पुष्पराजगढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भोग सिंह ने कहा कि ये मामला गंभीर है. इसमें उनकी गलती है. जांच कर कार्रवाई के लिए जिला के अधिकारियों को सूचित की जाएगी. इसके पहले भी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और जनजातीय सहायक आयुक्त विजय डहेरिया यही राग अलापते नजर आए थे.

Tags :

संबंधित ख़बरें

गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी

गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे

गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान

21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा

जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR

जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR

शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट

शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन