गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात
गरियाबंद। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के करका जंगल में सरकारी वनभूमि से अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला कर दिया गया। कार्रवाई का विरोध कर रहे अतिक्रमणकारियों ने टीम को निशाना बनाया।
देखते ही देखते विरोध हिंसक झड़प में बदल गया। घटना में खल्लारी थाना प्रभारी समेत चार लोग घायल हुए हैं। वहीं, पुलिस और वन विभाग ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है।
पूरा मामला आरसीकन्हार रेंज का है। हमले में खल्लारी थाना प्रभारी डडसेना, महिला वनरक्षक परमेश्वरी और ललिता के अलावा सुरक्षा श्रमिक यज्ञ मालती को चोटें आई हैं। घटना के बाद वन अमले ने खल्लारी थाना क्षेत्र में इसकी सूचना दी। अभियान के दौरान 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मौके पर मौजूद थे। इनमें महिला वनकर्मी भी शामिल थीं, जिन्होंने कार्रवाई के दौरान मोर्चा संभाला।
एक दशक में सवा लाख पेड़ों की कटाई और नुकसान
वन विभाग के मुताबिक, करका क्षेत्र में पिछले करीब एक दशक के दौरान लगभग 1.25 लाख पेड़ों की कटाई या उन्हें नुकसान पहुंचाया गया है। इसके साथ ही 102.45 हेक्टेयर आरक्षित वनभूमि पर अतिक्रमण कर लिया गया था। वनभूमि पर लगातार बढ़ते कब्जे और पेड़ों को नुकसान पहुंचाने के मामले ने जंगलों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
2016 में 22 हेक्टेयर था कब्जा, 2026 में बढ़कर 102.45 हेक्टेयर हुआ
वन विभाग के सर्वेक्षण के अनुसार, वर्ष 2016 में करका क्षेत्र की करीब 22 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण था। अगले दस वर्षों में यह बढ़कर 102.45 हेक्टेयर तक पहुंच गया। यानी इस दौरान अतिक्रमण का दायरा चार गुना से भी अधिक हो गया।
इस स्थिति का आकलन पुराने सैटेलाइट चित्रों, इसरो की इमेजरी और जीपीएस आधारित ड्रोन सर्वेक्षण के जरिए किया गया है। विभागीय आकलन में करीब 1.25 लाख पेड़ों की कटाई या क्षति का अनुमान सामने आया है।
पेड़ों को सुखाने के लिए अपनाया गया गर्डलिंग का तरीका
वन विभाग के आकलन में पेड़ों को नुकसान पहुंचाने का एक तरीका गर्डलिंग भी सामने आया है। इसमें पेड़ के तने की छाल को चारों ओर से हटा दिया जाता है। इससे पेड़ तक पोषक तत्वों का पहुंचना प्रभावित होता है और धीरे-धीरे पेड़ सूखने लगता है।
तीन आरोपियों को हिरासत में लिया
उपनिदेशक वरुण जैन ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में श्यामलाल (55), देवलाल नेताम (40) और योगेश कुमार (28) को अतिक्रमण के आरोप में हिरासत में लिया गया है। उनके खिलाफ वन्य अपराध अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी और न्यायालय में पेश किया जाएगा।
बुधवार को वन विभाग, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने 102.45 हेक्टेयर अतिक्रमित वनभूमि को मुक्त कराने के लिए बड़ा अभियान चलाया। इस दौरान 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात रहे। कार्रवाई के दौरान विरोध और हिंसक झड़प के बावजूद टीम ने अभियान जारी रखा।
Tags :
संबंधित ख़बरें
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए
गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन
21 क्विंटल की शर्त खत्म, किसानों को पूरी मदद ? : छत्तीसगढ़ में धान कम बेचा, फिर भी प्रति एकड़ मिलेंगे पूरे पैसे; जानिए क्या है किसानों के लिए पूरी स्कीम ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन