MP CG Times
Breaking News Exclusive
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर BIG BREAKING : बाइकों की टक्कर में मासूम समेत 3 की मौत; 4 गंभीर घायल, सड़क खून से लाल पड़ी

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा,  200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?

गिरीश जगत, गरियाबंद। ओडिशा से छत्तीसगढ़ के गरियाबंद तक धान तस्करी का नेटवर्क फैला है। आरोप है कि बिचौलिए 200 से 300 किलोमीटर तक का रास्ता तय कर पिकअप और ट्रैक्टर से धान पहुंचा रहे हैं। रास्ते में 22 चेकपोस्ट हैं, फिर भी रात के अंधेरे में गाड़ियां बेधड़क आ रही हैं। सवाल है कि इतनी चेकिंग के बावजूद धान की एंट्री कैसे हो रही है? कहीं निगरानी में चूक है या सेटिंग का खेल?

देवभोग पुलिस ने 15 दिन में 19 पिकअप जब्त किए हैं। इनमें 400 क्विंटल से ज्यादा धान मिला। घुमरापदर में ओडिशा के हल्दीघाटी से धान लाने के लिए पथरीले रास्ते पर 3 लाख रुपए खर्च कर मुरमीकरण कराने की जानकारी भी सामने आई है।

हैरानी यह है कि एक किलो धान बेचने पर भी पूरा बोनस मिलने के ऐलान के बावजूद तस्करी जारी है। बिचौलिए किसानों को बोनस के नियमों पर भ्रमित कर रहे हैं। आखिर कैसे चलता है यह नेटवर्क और 22 चेकपोस्ट के बावजूद धान की खेप कैसे पहुंच रही है? पढ़िए धान तस्करी की सीक्रेट फाइल्स।

एक किलो धान बेचने पर पूरा बोनस, फिर भी ओडिशा से क्यों मंगवा रहे उपज

इस बार सरकार ने बोनस के नियम में बदलाव किया है। अब किसान अपने पंजीकृत रकबे में महज एक किलो धान बेचकर भी प्रति एकड़ निर्धारित पूरी बोनस राशि पा सकते हैं। पहले बोनस का लाभ लेने के लिए कुछ किसान बिचौलियों से धान खरीदकर अपने पंजीकृत रकबे के हिसाब से बिक्री की मात्रा पूरी करते थे।

इसके बावजूद देवभोग और अमलीपदर क्षेत्र में ओडिशा के तीन जिलों से धान की खेप पहुंच रही है। इस इलाके में धान का औसत उत्पादन 12 से 15 क्विंटल प्रति एकड़ बताया जाता है। आरोप है कि ओडिशा में संपर्क रखने वाले बिचौलिए वहां की अतिरिक्त उपज छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश कर रहे हैं।

15 क्विंटल धान नहीं बेचने पर बोनस कटने की अफवाह

इस बार अरनब चक्रवाती तूफान के चलते उत्पादन पिछले साल की तुलना में कम बताया जा रहा है। कुछ किसानों का उत्पादन 12 क्विंटल प्रति एकड़ से भी कम है। ऐसे में बिचौलियों पर किसानों के बीच यह अफवाह फैलाने के आरोप हैं कि 15 क्विंटल धान नहीं बेचने पर बाकी 6 क्विंटल का बोनस नहीं मिलेगा।

यह भी प्रचारित किया जा रहा है कि कम उत्पादन का रिकॉर्ड सरकार के पास पहुंचा तो अगले साल किसान अपने वास्तविक उत्पादन से ज्यादा धान नहीं बेच पाएंगे। इसके अलावा योजना का लाभ लेने के लिए उत्पादन की मात्रा का शपथ पत्र देना अनिवार्य होने की बात कहकर भी किसानों को भ्रमित किया जा रहा है।

चंदाहंडी से मगरोड़ा, खोखसरा तक पहुंच रही धान की खेप

सीमावर्ती इलाकों में धान लाने के लिए अलग-अलग रास्तों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें हैं। जामगांव के एक बिचौलिए पर रात के अंधेरे में मगरोड़ा चेकपोस्ट पार कर धान लाने का आरोप है। उसकी किराने की दुकान ओडिशा सीमा पार चंदाहंडी में बताई गई है।

दहीगांव के एक अन्य कोचिए पर खोखसरा के रास्ते पिकअप से रोजाना धान लाने की शिकायत है। उसे राजनीतिक संरक्षण मिलने के आरोप भी लगाए जा रहे हैं। शिकायतों के मुताबिक, उसकी गाड़ियां पकड़े जाने के बाद भी रात में छोड़ दी जाती हैं।

इसके अलावा नांगझर, कंदामुड़ा, कैठपदर, नांगलदेही, सेनमुड़ा, केंदूबन, खोकसरा, झिरपानी, बरही, किसीपानी रोड, बीरीघाट, उरमाल और तेतलखूटी चेकपोस्ट क्षेत्रों से भी पिकअप में धान लाए जाने की जानकारी सामने आई है।

हल्दीघाटी से घुमरापदर तक रास्ता सुधारने में खर्च किए 3 लाख

अमलीपदर तहसील के घुमरापदर इलाके में ओडिशा के नवरंगपुर जिले के हल्दीघाटी क्षेत्र से धान की सप्लाई आसान बनाने के लिए रास्ता सुधारे जाने की जानकारी मिली है। बताया गया कि पथरीले रास्ते पर करीब 3 लाख रुपए खर्च कर मुरमीकरण कराया गया, ताकि धान से लदे पिकअप और ट्रैक्टर आसानी से आ-जा सकें।

रास्ते को सुधारने की इस कवायद ने सीमावर्ती इलाके में धान की आवाजाही को लेकर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, यह काम किसने कराया और इसके पीछे किसका पैसा लगा, इसकी पुष्टि होना बाकी है।

22 चेकपोस्ट के बावजूद नहीं रुक रही धान की आवक

सीमावर्ती क्षेत्र में ओडिशा से आने वाले धान को रोकने के लिए 22 चेकपोस्ट बनाए गए हैं। इसके बावजूद रात में पिकअप और ट्रैक्टर से धान पहुंचने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में चेकपोस्ट पर निगरानी और गाड़ियों की जांच को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

कुछ बिचौलियों को राजनीतिक संरक्षण मिलने और पकड़ी गई गाड़ियों को छोड़ने के आरोप भी हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के साथ दूसरे जिम्मेदार विभाग भी सख्ती और निगरानी बढ़ाएं, तभी अवैध आवक पर प्रभावी रोक लग सकेगी।

15 दिन में 19 पिकअप से 400 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त

ओडिशा से धान की आवक का अंदाजा पुलिस की कार्रवाई से भी लगाया जा सकता है। देवभोग पुलिस ने पिछले 15 दिनों में 19 पिकअप जब्त किए हैं। इन गाड़ियों में 400 क्विंटल से ज्यादा धान लदा था।

जब्ती के बावजूद सीमावर्ती इलाकों से धान लाने की शिकायतें जारी हैं। अब सवाल यह है कि जब्त गाड़ियों के मालिकों और ड्राइवरों पर क्या कार्रवाई हुई? धान कहां से लाया गया था और उसे कहां खपाया जाना था, इसकी जांच कितनी आगे बढ़ी?

नई नीति का प्रचार जरूरी, चेकपोस्ट पर निगरानी करेंगे : एसडीएम

देवभोग एसडीएम टीआर महेश्वरी ने कहा कि नई नीति लागू होने के बाद उसका व्यापक प्रचार-प्रसार जरूरी है। इसमें सभी की सहभागिता होनी चाहिए। ओडिशा से आने वाले धान को रोकने के लिए चेकपोस्ट बनाए गए हैं और लगातार निगरानी की जाएगी।

संबंधित ख़बरें

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

गरियाबंद में रेत माफियाओं पर खनिज विभाग मेहरबान : सरकड़ा में रात के अंधेरे में भूमिपूजन कर शुरू किया खनन, फिंगेश्वर और पैरी नदी में पोकलेन से भरे जा रहे हाईवा

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए

Mahadev Betting App Case : CBI की 6 राज्यों में 33 ठिकानों पर रेड, भोपाल-इंदौर में भी छापेमारी; लाइव चल रहे सट्टा पैनल बंद कराए

गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन

गरियाबंद में 97 कंप्यूटर ऑपरेटरों का तबादला : 180 किमी दूर लगाई ड्यूटी; कल चक्काजाम करेंगे कर्मचारी, परिवार और बच्चों के साथ आंदोलन

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन