अनूपपुर में आर्मी जवान समेत 3 की मौत : ट्रक से भिड़ी तेज रफ्तार बोलेरो, तीनों की ऑन द स्पॉट डेथ, खून से सनी लाशें, एक तड़पता मिला
शिवम साहू, अनूपपुर। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में सोमवार सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। छूलहा गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। अनूपपुर सड़क हादसे में दो सगे भाइयों और बोलेरो मालिक समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है।
मृतकों की पहचान दीनबंधु विश्वकर्मा (36), उनके छोटे भाई विनीत विश्वकर्मा (26) और बोलेरो मालिक मोहम्मद करीम (32) के रूप में हुई है। विनीत भारतीय सेना में जवान था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर लौट रहा था।

एक घायल मेडिकल कॉलेज रेफर
हादसा कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह करीब 4 बजे हुआ। घायल राजू तिवारी (30), निवासी धनगवां को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया है।
दोस्त की शादी में शामिल होने छुट्टी लेकर आ रहा था आर्मी जवान
विनीत के पिता जयकरण विश्वकर्मा ने बताया कि उनका सबसे छोटा बेटा भारतीय सेना में जवान था। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। शादी छत्तीसगढ़ के रायपुर में होनी थी।
पिता के मुताबिक, विनीत रात करीब 3 बजे ट्रेन से पहुंचा था। इसके बाद वह बोलेरो से घर लौट रहा था। उसके साथ बड़ा भाई दीनबंधु और दोस्त राजू तिवारी भी थे। छूलहा गांव के पास बोलेरो ट्रक में कैसे घुसी, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।

बोलेरो में सवार थे दो सगे भाई और गाड़ी मालिक
हादसे में जान गंवाने वाले दीनबंधु विश्वकर्मा पंचायत में सेल्समैन थे। उनके छोटे भाई विनीत सेना में जवान थे। परिवार के मुताबिक, जयकरण विश्वकर्मा लोहारी का काम करते हैं। उनका सबसे बड़ा बेटा कियोस्क सेंटर चलाता है।
तीसरे मृतक मोहम्मद करीम (32) धनगवां के निवासी थे और बोलेरो के मालिक थे। हादसे में धनगवां निवासी राजू तिवारी (30), पिता सुरेश तिवारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सुबह 5:30 बजे पुलिस ने परिजनों को दी सूचना
पुलिस ने सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे परिजनों को हादसे की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों व घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने घायल राजू तिवारी का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर किया गया। तीनों मृतकों के शव जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाए गए हैं।
पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमॉर्टम की तैयारी
अनूपपुर पुलिस हादसे की वजह पता लगाने में जुटी है। पुलिस सहायता केंद्र में परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। तीनों शवों के पोस्टमॉर्टम की तैयारी की जा रही है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि बोलेरो चालक ने नियंत्रण कैसे खोया और सड़क किनारे खड़े ट्रक से टक्कर किन परिस्थितियों में हुई।
Tags :
Anuppur Road Accident अनूपपुर सड़क हादसा, Anuppur Road Accident, बोलेरो ट्रक एक्सीडेंट, आर्मी जवान की मौत, छूलहा गांव हादसा, MP Road Accident, अनूपपुर एक्सीडेंट न्यूजसंबंधित ख़बरें
अनूपपुर की सड़क पर बिछी लाशें : पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ?
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ?
धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ?
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन