MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
मध्य प्रदेश के बैतूल में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। पहले पति को धक्का देकर दीवार से टकराया, फिर दुपट्टे से गला घोंट दिया। इसके बाद प्रेमी को फोन कर घर बुलाया। दोनों शव को बाइक से ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल में ले गए और नाले के पास रेत में गाड़ दिया।
हत्या के बाद पत्नी शाहपुर थाने पहुंची और पति के लापता होने की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस को गुमराह करती रही, लेकिन जांच में उसके प्रेम संबंधों का खुलासा हो गया।
पूछताछ में पत्नी और उसके प्रेमी ने हत्या करना कबूल कर लिया। 22 नवंबर को पुलिस ने डॉग स्क्वॉड की मदद से मुख्य सड़क से करीब 3 किलोमीटर अंदर रेत में दबा शव बरामद किया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हरदा में चलाता था जेसीबी, ग्यारस मनाने गांव आया था
मृतक संदीप यादव बैतूल जिले के ग्राम खापा का रहने वाला था। वह हरदा में जेसीबी चलाता था। कुछ दिन पहले ही ग्यारस मनाने गांव आया था।
संदीप और उसकी पत्नी सागर की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। दोनों के दो बच्चे हैं। वारदात के समय 13 साल की बेटी और छोटा बेटा घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे।
पति को पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चल गया था
पुलिस के मुताबिक, संदीप को पत्नी सागर और गांव के मिस्त्री ओमप्रकाश यादव के बीच प्रेम संबंधों की जानकारी हो गई थी। उसे पता चला था कि उसकी गैरमौजूदगी में ओमप्रकाश घर भी आता है।
इस बात को लेकर पति-पत्नी के बीच तनाव रहता था। संदीप अक्सर शराब के नशे में पत्नी से मारपीट भी करता था।

पैसों के विवाद में हुई हत्या
20 नवंबर की रात संदीप और सागर के बीच पैसों को लेकर विवाद हुआ। झगड़ा बढ़ने पर सागर ने शराब के नशे में धुत संदीप को धक्का दिया। वह दीवार से टकराकर नीचे गिर पड़ा। इसके बाद सागर ने दुपट्टे से उसका गला घोंट दिया।
प्रेमी को बुलाया, ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल में दफनाया शव
हत्या के बाद सागर ने ओमप्रकाश को फोन कर घर बुलाया। दोनों ने मिलकर शव को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। वे संदीप का शव ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल में नाले के पास ले गए और रेत में दफना दिया।
इसके बाद सागर शाहपुर थाने पहुंची और पति की गुमशुदगी दर्ज करा दी। उसने पुलिस को बताया कि उसका पति नहीं मिल रहा है।
पत्नी और प्रेमी की गतिविधियों से पुलिस को हुआ शक
पुलिस ने 20 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कर संदीप की तलाश शुरू की। जांच के दौरान सागर और ओमप्रकाश की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। दोनों के संबंधों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की।
परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ में दोनों ने हत्या और शव दफनाने की बात कबूल कर ली।

डॉग स्क्वॉड ने 3 किमी अंदर खोजा शव
22 नवंबर को पुलिस दोनों आरोपियों को लेकर ताकू मिलिट्री रेंज के जंगल पहुंची। शुरुआत में दोनों शव दफनाने की सही जगह बताने के बजाय पुलिस को गुमराह करते रहे।
इसके बाद थाना प्रभारी शाहपुर नीरज पाल ने फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया। सीन ऑफ क्राइम एक्सपर्ट निरीक्षक आबिद अंसारी, डॉग हैंडलर विवेक गाडगे और पुलिस फोटोग्राफर प्रधान आरक्षक सुभाष माकोड़े भी टीम के साथ पहुंचे।
पुलिस ने मृतक की चप्पल और कपड़े घर से मंगवाकर डॉग को उनकी गंध सुंघाई। इसके बाद डॉग मुख्य सड़क से करीब 3 किलोमीटर अंदर जंगल में नाले के पास पहुंचा। डॉग के बताए स्थान पर जांच की गई तो शव दफन होने के संकेत मिले।
तहसीलदार इटारसी और थाना प्रभारी केसला की मौजूदगी में खुदाई कराई गई। रेत में दफन संदीप का शव बरामद हुआ।
बैतूल एसपी अमित सक्सेना भी घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शाहपुर और केसला पुलिस के अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। शव के संबंध में थाना केसला में मर्ग कायम किया गया।
बाइक और कपड़े जब्त, दोनों आरोपी जेल भेजे
पुलिस ने सागर यादव और ओमप्रकाश यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और सागर के कपड़े जब्त किए गए।
शाहपुर थाने के अपराध क्रमांक 529/2026 में पहले लगी धारा 140(3) BNS के साथ हत्या की धारा 103(1) और सबूत मिटाने की धारा 238 BNS बढ़ाई गईं। दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है।

Tags :
बैतूल मर्डर केस Betul Murder Case Betul Crime News Wife Killed Husband MP Crime News Husband Murder Case बैतूल हत्या मामला पत्नी प्रेमी ने की हत्यासंबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन