Logo
Breaking News Exclusive
केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ? केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश, मेमन बोले- पूरी जिम्मेदारी के साथ करूंगा काम रात में महिला और पुरुष का कत्ल, कातिलों ने कुल्हाड़ी से काटा, जानिए खौफनाक कत्ल की कहानी मध्य प्रदेश सरकार ले रही 1800 करोड़ का कर्ज, अप्रैल में 4600 करोड़, जानिए कर्ज की पूरी कहानी ? चार ट्रेडिंग सेशन में 3400 अंक गिरा सेंसेक्स, निफ्टी का भी बुरा हाल, क्या आर्थिक संकट के संकेत ? 10 साल में कौन देगा सबसे ज्यादा रिटर्न, जानिए पूरी कहानी ? नई कस्टम ड्यूटी के बाद निवेशकों की हुई चांदी; जानिए कैसे उछले सोने-चांदी ETF ? कंपनी को साउथ अफ्रीका में मिला 4,045 करोड़ का ऑर्डर, रेलवे स्टॉक में 14% की तेजी, जानिए अब क्या करें ? कपड़े बेचने की आड़ में कर रहे थे गांजा सप्लाई, बाइक में बनाया सीक्रेट बॉक्स, 2 करोड़ का गांजा जब्त गरियाबंद में टूटे बिजली तार में करंट से जिंदा जला बाइक सवार, गर्दन तार में फंसी, करंट से उठीं आग की लपटें CM, तोमर-शिवराज के जिले फिसड्डी, 23 के X पर 50 फॉलोअर भी नहीं, जानिए हीरा सिंह श्याम समेत दूसरे नेताओं का हाल ?

: टीम इंडिया ने ऐन वक्त पर बदला ठिकाना.. आखिर वजह क्या है? जानिए पूरी डिटेल

News Desk / Thu, Feb 16, 2023


हाइलाइट्स

भारतीय टीम को शुक्रवार से दूसरा टेस्ट मैच खेलना है
टीम इंडिया 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे है

नई दिल्ली. रोहित शर्मा (Rohit Sharma) एंड कंपनी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेलना है. टीम इंडिया सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में शुक्रवार से कंगारुओं (IND vs AUS) के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में भिड़ेगी. इस टेस्ट मैच से पहले खबर आ रही है कि भारतीय टीम ने अपना ठिकाना बदल लिया है. इसका मतलब यह है कि भारतीय टीम ने होटल बदल लिया है. इसकी दो वजह बताई जा रही है. 4 मैचों की टेस्ट सीरीज में मेजबान टीम इंडिया 1-0 से आगे है. फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करना चाहेगी.

भारतीय टीम ने इस बार अपना होटल क्यों बदला है? यह सबसे बड़ा सवाल है. अमूमन ऐसा होता आया है कि जब भी टीम इंडिया दिल्ली पहुंचती है तब वह या तो आईटीसी मौर्या या ताज पैलेस होटल में ठहरती है लेकिन इस बार भारतीय टीम इन दोनों में से किसी भी होटल में नहीं ठहरी है. बताया जा रहा है कि रोहित एंड कंपनी इस समय नोएडा के नजदीक होटल लीला में ठहरी हुई है.

यह भी पढ़ें:कोटला में टीम इंडिया का है राज… भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे टेस्ट को कब और कहां देखें लाइव?

कौन है निदा यासिर? जिसके जवाब से शोएब अख्तर ने पीट लिया माथा .. खूबसूरती ऐसी की नजर ना हटे!

टीम इंडिया की होटल बदले जाने की ये है वजह
ऐन वक्त पर होटल बदलने की पहली वजह जी 20 समिट (G20) और दूसरी शादियों का सीजन बताया गया है. आईटीसी मौर्या और ताज पैलेस होटल में इनदिनों काफी वर्कलोड है. इसी वजह से भारतीय टीम को इस बार दूसरे होटल में ठहराया गया है. हालांकि विराट कोहली अभी टीम के साथ नहीं रह रहे हैं. कोहली ने टीम मैनेजमेंट से आग्रह किया था कि उन्हें अपने घर पर रहने दिया जाए. विराट के पैरेंट्स दिल्ली में रहते हैं लेकिन वह इस समय गुरुग्राम वाले घर से प्रैक्टिस के लिए अपने होम ग्राउंड पर पहुंच रहे हैं.

कोहली ने स्लिप में की कैच की प्रैक्टिस
अनुभवी बैटर विराट कोहली बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान स्लिप में कैच का अभ्यास करते हुए नजर आए. नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली ने फील्डिंग में कई कैच टपकाए थे. ऐसे में वह दूसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी फील्डिंग को दुरुस्त करना चाहते हैं. विराट अपने होम ग्राउंड पर बड़ी पारी खेलने के इंतजार में हैं.

Tags: Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, India vs Australia, Rohit sharma, Team india, Virat Kohli


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन