Logo
Breaking News Exclusive
SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें

अनूपपुर में गांजा तस्कर महिला-पुरुष गिरफ्तार : गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले की कोतमा थाना पुलिस ने बीती रात वाहन चेकिंग के दौरान नशे के सौदागरों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ग्रैंड विटारा कार से गांजे की बड़ी खेप ले जा रहे एक महिला और पुरुष को गिरफ्तार किया है।

इनके कब्जे से 3 किलो से अधिक गांजा, तीन जिंदा कारतूस, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जब्त किए गए सामान और कार की कुल कीमत करीब 13 लाख 96 हजार 300 रुपए आंकी गई है।

पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा

कोतमा थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला ने बताया कि 13 जुलाई की देर रात उपनिरीक्षक सुखीनंद यादव के नेतृत्व में पुलिस बल ग्राम पथरौड़ी स्थित एंजल किराना स्टोर के सामने हाईवे पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रहा था।

इसी दौरान एक सफेद रंग की ग्रैंड विटारा कार (क्रमांक MP18ZE5709) आती दिखी। हाईवे पर पुलिस पॉइंट को देखते ही कार चालक हड़बड़ा गया और गाड़ी को वापस मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस को संदेह हुआ तो उन्होंने तत्काल मोर्चा संभाला और घेराबंदी कर कार को बीच सड़क पर ही रोक लिया।

शहडोल का युवक और सतना की महिला गिरफ्तार, कार से मिला यह सामान

पुलिस ने जब कार की तलाशी ली, तो उसमें एक पुरुष और एक महिला सवार थे। आरोपियों की पहचान शिवा विश्वकर्मा (30 वर्ष), निवासी लालपुर (शहडोल) और रेखा उर्फ मनीषा गुप्ता (35 वर्ष), निवासी हनुमान नगर नई बस्ती (सतना) के रूप में हुई है।

कार की बारीकी से तलाशी लेने पर पुलिस को निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:

गांजा: 3 किलो 58 ग्राम (तीन अलग-अलग पैकेट में)

गोला-बारूद: 3 जिंदा कारतूस

नकद रकम: ₹37,300 नगद

अन्य सामग्री: 5 मोबाइल फोन, 1 जियो वाई-फाई डोंगल, 1 सिम कार्ड और 2 बैग

ओडिशा के संबलपुर से खरीदा था गांजा, सतना में खपाने की थी तैयारी

पुलिस की कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि वे यह गांजा ओडिशा के संबलपुर क्षेत्र से खरीदकर लाए थे और इसे बेचने के लिए सतना जा रहे थे। हालांकि, आरोपी उस मुख्य तस्कर का नाम-पता नहीं बता सके जिससे उन्होंने गांजा खरीदा था।

कोतमा पुलिस का बयान

दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/20(बी) और आर्म्स एक्ट (Arms Act) की धारा 27 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस इस अंतरराज्यीय ड्रग नेटवर्क के मुख्य सरगना और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन