Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

आमिर खान को लॉरेंस गैंग की धमकी : तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब

मुंबई/रायपुर। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के बाद अब अभिनेता आमिर खान भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के निशाने पर आ गए हैं। आमिर खान द्वारा हाल ही में (5 जुलाई को) गौरी स्प्रैट के साथ की गई तीसरी शादी को लेकर लॉरेंस गैंग ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। गैंग ने इस शादी को 'लव जिहाद' करार दिया है।

आज तक की रिपोर्ट के मुताबिक, शनिवार को लॉरेंस गैंग की तरफ से एक धमकी भरा लेटर और ऑडियो नोट जारी किया गया है। यह चिट्ठी गैंग के गुर्गे आरजू बिश्नोई और टायसन बिश्नोई के नाम से जारी की गई है। दैनिक भास्कर से बातचीत में हाईकोर्ट के वकील अजय पंचोली ने इस खबर की पुष्टि की है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मुंबई पुलिस या आमिर खान की पीआर टीम की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

धमकी भरे खत में क्या लिखा है?

लॉरेंस गैंग की ओर से जारी लेटर में सीधे तौर पर आमिर खान की शादी को निशाना बनाते हुए लिखा गया है

"जो हमारे देश की संस्कृति के खिलाफ जाकर, हमारे देश में लव जिहाद के नाम पर आमिर खान जैसे लोगों को बढ़ावा दे रहे हैं, हम उन्हें बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह देश और संस्कृति के खिलाफ है। जो भी इसका समर्थन करेगा, उसे जल्द ही गैंग की तरफ से करारा जवाब मिलेगा। जल्द ही इसका हिसाब पूरा किया जाएगा।"

विवादों में तीसरी शादी: नेताओं ने फूंका पुतला, मुफ्ती ने बताया 'गुनाह'

आमिर खान की इस शादी को लेकर चौतरफा विवाद खड़ा हो गया है। एक तरफ जहां हिंदू संगठन नाराज हैं, वहीं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी इस पर आपत्ति जताई है:

नेताओं के तीखे बोल: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने सवाल उठाते हुए पूछा कि 'क्या आमिर खान लव जिहाद के ब्रांड एंबेसडर बन रहे हैं?' वहीं मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि भले ही यह उनका निजी जीवन हो, लेकिन ऐसी चीजों का समाज पर गलत असर पड़ता है।

बजरंग दल का प्रदर्शन: बजरंग दल समेत कई दक्षिणपंथी संगठनों ने आमिर खान के खिलाफ उग्र प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका है। संगठनों का आरोप है कि आमिर जानबूझकर गैर-मुस्लिम महिलाओं को निशाना बनाते हैं।

शाही मुफ्ती का फतवा: उत्तर प्रदेश के शाही चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफ्राहीम हुसैन ने अलीगढ़ से इस शादी को लेकर शरीयत के मुताबिक फतवा जैसी राय दी है। उन्होंने कहा कि— "किसी भी मुस्लिम पुरुष के लिए ऐसी गैर-मुस्लिम महिला से शादी करना पूरी तरह नाजायज और अवैध है, जो अपने पुराने धर्म पर कायम हो और जिसने इस्लाम कुबूल न किया हो। ऐसा करने वाला मुस्लिम पुरुष धार्मिक रूप से गुनहगार है।"

लव जिहाद के आरोपों पर खुद आमिर खान ने क्या दी थी सफाई?

सोशल मीडिया पर खुद को 'लव जिहाद का ब्रांड एंबेसडर' कहे जाने पर आमिर खान ने एक इंटरव्यू में इन आरोपों पर खुलकर अपनी बात रखी थी।

पत्नियों ने नहीं बदला धर्म: आमिर ने कहा, "मेरी तीनों शादियों में से किसी भी पत्नी ने कभी धर्म परिवर्तन (Religion Change) नहीं किया, क्योंकि मेरी शादियां स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत 'सिविल मैरिज' थीं। मेरी तीसरी पत्नी गौरी हिंदू नहीं, बल्कि ईसाई (Christian) हैं।" (बता दें कि गौरी स्प्रैट के पिता तमिल-ब्रिटिश मूल के हैं और मां पंजाबी-आयरिश मूल की हैं)।

परिवार का दिया हवाला: आमिर ने अपने परिवार का उदाहरण देते हुए कहा, "मेरी बेटी इरा की शादी एक हिंदू से हुई है। मेरी दोनों बहनों (निखत और फरहत) के पति भी हिंदू हैं। वहीं मेरे कजिन मंसूर ने भी एक ईसाई महिला से शादी की है।"

प्राइवेट सेरेमनी में कोर्ट मैरिज की थी

एक्टर आमिर खान और सैलून एंटरप्रेन्योर गौरी स्प्रैट ने 5 जुलाई को मुंबई के पाली हिल (बांद्रा) स्थित आमिर के घर पर बेहद निजी कार्यक्रम में शादी के पेपर्स साइन किए थे। दोनों पिछले 25 सालों से एक-दूसरे के दोस्त थे, जिसके बाद उन्होंने डेटिंग शुरू की। साल 2025 में आमिर ने अपने 60वें जन्मदिन पर इस रिश्ते को पब्लिक किया था। लेकिन अब इस शादी के बाद खड़े हुए सुरक्षा संकट ने मुंबई पुलिस और बॉलीवुड गलियारे में हड़कंप मचा दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन