Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

शहडोल में अंधविश्वास में किसकी हुई हत्या ? : 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या

खौफनाक साजिश, फोन पर मिली 'लोकेशन' और सुनसान राह पर मौत...पूरी रिपोर्ट

शहडोल (जयसिंहनगर)। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से अंधविश्वास के चलते रिश्तों के कत्ल का एक रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है।

जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कनाड़ीकला में दो सगे भाइयों ने मिलकर अपनी ही एक बुजुर्ग महिला रिश्तेदार की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी। शनिवार को पुलिस ने इस अंधी हत्या (Blind Murder) का पर्दाफाश करते हुए दोनों सगे भाइयों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।

क्यों रची हत्या की साजिश? जानिए खौफनाक वजह

पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी भाइयों अनिल यादव और सुनील यादव ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी दंग रह गए।

दोनों भाइयों को अपनी मौसी की सास गेंदा बाई यादव पर जादू-टोना (Witchcraft) करने का गहरा शक था।

आरोपियों का मानना था कि उनके दादा-दादी और घर के मवेशियों की जो मौतें हुई थीं, वे गेंदा बाई के टोटके की वजह से ही हुई थीं।

अजन्मे बच्चे की हत्या का डर

सुनील की मां लंबे समय से बीमार चल रही थी और इसी बीच सुनील की पत्नी गर्भवती हुई। दोनों भाइयों के दिमाग में यह अंधविश्वास बैठ गया कि होने वाले बच्चे पर भी गेंदा बाई के जादू-टोने का साया पड़ सकता है और वह उसे नुकसान पहुंचा सकती है। इसी खौफ के चलते दोनों ने बुजुर्ग महिला को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

बाजार से घर तक पल-पल का पीछा

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने वारदात को किसी फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह अंजाम दिया। एक सप्ताह पहले घटना के दिन गेंदा बाई जब हाट-बाजार गई थीं, तो दोनों भाई उन पर नजर रखे हुए थे। बाजार से घर लौटते वक्त एक भाई मोबाइल फोन के जरिए गेंदा बाई की पल-पल की लोकेशन अपने दूसरे भाई को पास कर रहा था।

दूसरा भाई खून से सनी कुल्हाड़ी लेकर पहले से ही रास्ते के एक सुनसान इलाके में झाड़ियों के पीछे घात लगाकर बैठा था।

जैसे ही बुजुर्ग महिला उस सुनसान जगह पर पहुंची, आरोपी ने बिना संभलने का मौका दिए पीछे से उनकी गर्दन पर कुल्हाड़ी (टांगी) से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। गेंदा बाई की मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई और आरोपी फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्यों के जाल में फंसे कातिल भाई

बुजुर्ग महिला की खून से लथपथ लाश मिलने के बाद जयसिंहनगर थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तफ्तीश शुरू की। संदेह के आधार पर जब अनिल और सुनील को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई और उनके मोबाइल फोन के तकनीकी साक्ष्य (कॉल डिटेल्स और लोकेशन) खंगाले गए, तो दोनों का झूठ टिक नहीं सका।

दोनों भाइयों ने अंधविश्वास में आकर हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल खूनी कुल्हाड़ी और साजिश में इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और दोनों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन