मतदान के प्रति उत्साह नजर आया।
- फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
मध्यप्रदेश के 18 जिलों के 46 नगरीय निकायों में मंगलवार सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। जो समय समाप्ति तक 72.60 प्रतिशत तक पहुंच गया। 1 हजार 212 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई गई। 74.20 प्रतिशत पुरूष और 71 प्रतिशत महिला मतदाताओं तथा 57.90 प्रतिशत अन्य मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है।
सचिव राज्य निर्वाचन आयोग श्री राकेश सिंह ने बताया है कि 46 नगरीय निकायों में 3397 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में थे। कुल 25 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इनमें से नगरीय निकाय खुरई में 21 और बम्हनीबंजर, बैहर, महेश्वर और थांदला में एक-एक पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
सिंह ने जानकारी दी है कि सागर जिले की नगर परिषद कर्रापुर में 82 प्रतिशत, नगरपालिका परिषद खुरई में 80.4, गढ़ाकोटा में 67, सिंगरौली की नगर परिषद सरई में 85, बरगवां में 82, शहडोल की नगर परिषद बुढ़ार में 77, जयसिंह नगर में 77, नगरपालिका परिषद शहडोल में 69, अनूपपुर की नगर परिषद बरगवां (अमलाई) में 63, नगरपालिका परिषद कोतमा में 70, बिजुरी में 66, उमरिया की नगरपालिका परिषद पाली में 77, डिण्डोरी की नगर परिषद डिण्डोरी में 69, शहपुरा में 80, मण्डला की नगर परिषद बम्हनीबंजर में 85, बिछिया में 76, निवास में 78, नगरपालिका परिषद मण्डला में 73, नैनपुर में 81, बालाघाट की नगर परिषद बैहर में 79, नगरपालिका परिषद मलाजखण्ड में 75, सिवनी की नगर परिषद लखनादौन में 80, छिंदवाड़ा की नगर परिषद मोहगांव हवेली में 89, हर्रई में 86, नगरपालिका परिषद पांढुर्ना में 76, सौंसर में 79, दमुआ में 68, जुन्नारदेव में 78, बैतूल की नगर परिषद चिचोली में 86, आठनेर में 75, नगरपालिका परिषद सारणी में 50, रायसेन की नगर परिषद देवरी में 84, खण्डवा की नगर परिषद छनेरा में 73, पुनासा में 78, बुरहानपुर की नगरपालिका परिषद नेपानगर में 66, खरगोन की नगर परिषद मण्डलेश्वर में 84, महेश्वर में 79, भीकनगाँव में 72, अलीराजपुर की नगर परिषद चन्द्रशेखर आजाद नगर में 75, जोबट में 75, नगरपालिका परिषद अलीराजपुर में 67, झाबुआ की नगर परिषद थांदला में 75, पेटलावद में 78, रानापुर में 76, नगरपालिका परिषद झाबुआ में 61 और रतलाम जिले की नगर परिषद सैलाना में 85 प्रतिशत मतदान हुआ।
रायसेन और सिंगरौली में सबसे ज्यादा तो सबसे कम मतदान बैतूल में हुआ है। सिंगरौली और रायसेन में 84.20 प्रतिशत मतदान हुआ है। वहीं बैतूल में 54 प्रतिशत लोगों ने वोट डाले हैं।
कुल मतदाता 8 लाख 42 हजार 515
सिंह ने बताया कि 17 नगरपालिका और 29 नगर परिषद में आम निर्वाचन होना है। इनमें से 6 नव-गठित नगर परिषद हैं। कुल वॉर्डों की संख्या 814, मतदान केन्द्रों की संख्या 1212 और मतदाता 8 लाख 42 हजार 515 हैं। इनमें से 4 लाख 25 हजार 370 पुरूष, 4 लाख 17 हजार 79 महिला एवं 66 अन्य मतदाता हैं।
स्कूटी से मतदान करने पहुंचे गोपाल भार्गव
सागर जिले में नगर पालिका खोड़ा और गढ़ाकोटा और एक नगर परिषद कर्रापुर के लिए मतदान हुआ। पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव आज अपने गृह नगर गढ़ाकोटा की नगर पालिका परिषद के लिए मतदान करने स्कूटी से पहुंचे। झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया ने शहर के वार्ड क्रमांक 12 में मतदान किया। उनके साथ पत्नी कल्पना, बेटा युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया और बहू डॉ शीना भूरिया भी मौजूद रहीं।
विस्तार

Source link