Logo
Breaking News Exclusive
मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए मेकाहारा में जिंदगी-मौत से जूझ रही महिला, 2021 से चल रहा था अफेयर, सास पर फावड़े से हमला कर चुका है आरोपी 2026 में लव मैरिज के बाद पति-पत्नी ने की खुदकुशी; पति की मौत के कुछ घंटे बाद पत्नी ने भी दी जान, गांव में पसरा सन्नाटा BJP नेता से 2017 में हुई थी शादी, 5 साल से रह रहे थे अलग; जानिए अब बेटी किसके साथ रहेगी? कहा-मैं बड़ा गुंडा हूं,नाम लेकर कैसे बुलाया, तेरा बाप पुलिस वाला होगा,हमारा क्या बिगाड़ लेगा, हथकड़ी पहनाकर निकाला जुलूस पहलगाम आतंकी हमले पर रूस-चीन समेत BRICS देशों का सख्त रुख, PM मोदी बोले- भविष्य सबका, फैसला भी सबका वीडियो कॉल पर मंगवाई माफी, CCTV/वीडियो वायरल होने पर केस दर्ज, लड़कियों पर होगी कार्रवाई स्कॉर्पियो न देने पर पति ने दूसरी मंजिल से धकेला, 4 दिन बाद पत्नी की मौत; CCTV फुटेज आया सामने पिकअप ने बाइक सवारों को मारी टक्कर, 2 की मौत, 2 की हालत गंभीर, जानिए कैसे हुआ हादसा ? बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए

: पुष्पराजगढ़ को करोड़ों की सौगात: हीरा सिंह श्याम बोले- छात्रों का संवरेगा भविष्य, हर कदम पर लिखेंगे नई इबारत, जल्द सुधरेंगे सड़क के हालात

MP CG Times / Wed, May 25, 2022

राजेन्द्रग्राम: मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले अंतर्गत पुष्पराजगढ़ को करोड़ों की सौगात मिली है. इसमें सड़क से लेकर स्कूल का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है. पुष्पराजगढ़ को विकास ओर ले जाने की कोशिश की जा रही है. इन सबके बीच स्कूल लोकार्पण पर पुष्पराजगढ़ जनपद अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने कहा कि बच्चों का भविष्य संवरेगा. पुष्पराजगढ़ के हर छात्र कदम कदम पर नई इबारत लिखेंगे, ये सिर्फ अभी पहल है, अभी विकास से हर गली हर कस्बे को सींचेगें. MP-CG TIMES से बातचीत के दौरान हीरा सिंह श्याम ने कहा कि पुष्पराजगढ़ अभी विकास की ओर बढ़ रहा है, नई नई योजनाओं से इलाके को संवारने की कोशिश कर रहे हैं. बच्चों के स्कूल हो या बिजली सड़क और पानी मुहैया कराने की कोशिश जारी है. हीरा सिंह ने कहा कि अभी तुलरा में 1 करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से बने स्कूल का लोकार्पण किया गया है, छात्र अपना भविष्य बनाएंगे, शिक्षित बनेंगे और अपने जिले और अपने माता पिता का नाम रौशन करेंगे. श्याम ने कहा कि इसी के साथ बेलडोंगरी में 1 करोड़ 85 लाख की लागत से बनने वाले स्कूल का भूमिपूजन किया गया है. साथ हीं में सरई में भी 1 करोड़ से अधिक लागत से स्कूल का लोकार्पण किया गया है. पुष्पराजगढ़ में स्कूलों की समस्या हमेशा से रही है, इसे लेकर MP-CG TIMES से बातचीत में दिल खोल कर कहा कि अभी ये शुरुआत है, आगे बहुत कुछ होना बाकी है, मैंने नेताओं के झूठे वायदे बहुत देखें हैं, लेकिन सिस्टम से लड़ झगड़कर पूरा हमें ही करना पड़ेगा. हीरा ने शायराना लहजे में बच्चों को लेकर कहा कि जीवन में अभी असली उड़ान बाकी है, हमारे इरादों का अभी इम्तिहान बाकी है, अभी तो नापी है हमने थोड़ी मुठ्ठी भर जमीन,अभी तो नापने के लिए पूरा आसमान बाकी है. वहीं पटना से करपा मार्ग की दयनीय स्थिति को लेकर कहा कि अभी पटना से केलमनिया सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है,जिसमें सांसद हिमाद्री सिंह की मौजूदगी में हुआ है.157.1 करोड़ की लागत से 56.3 किलोमीटर लंबाई की सड़क बनेगी. इससे 50-60 गांवों समेत राहगीरों को सुविधा होगी. लोगों की परेशानियां कम होगी.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन