Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: मौत से खेल बचाई जिंदगी: उफनती जोहिला में छलांग लगाकर बच्चे की बचाई जान, प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने किया सम्मानित

MP CG Times / Fri, Sep 17, 2021

पुष्पराजगढ़। मध्यप्रदेश के अनूपपुर में जिले तेज बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं. बीते दिनों बारिश की वजह से पुष्पराजगढ़ के लालपुर-पोंडकी मार्ग के जोहिला नदी पुल पर बाढ़ आई थी. ठीक उसी दौरान नदी पार करते समय एक 10 वर्षीय बच्चा बह गया था. अपनी जान पर खेलकर 17 वर्षीय बच्चे ने उसे मौत के मुंह से निकाला था. अब प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने उस बच्चे को सम्मानित किया है. प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने इस बच्चे को सम्मान देकर उसका मनोबल बढ़ाया है. इसके साथ ही ग्रामीणों और क्षेत्रीय लोगों ने सोनू बंजारा को साहसी बालक के रूप में आभार प्रकट किया है. इससे न केवल बच्चे को सम्मान मिला, बल्कि दूसरों को प्रेरणा भी मिली है. उसने अपनी जान की परवाह न कर उस बच्चे की जान बचाई. दरअसल अनूपपुर जिले में पिछले 4 दिनों से तेज बारिश हो रही है. जिस वजह से नदी-नाले उफान पर हैं. जिले के नर्मदा, सोन, तिपान और जोहिला नदी समेत जिले के सभी नदी में भारी जलस्तर बढ़ गया है. ऐसे में कई बड़ी गाड़ियां और लोग जान जोखिम में डालकर पुल पार कर रहे हैं. पोंडकी के रहने वाले 10 साल के सूर्य देव अपनी साइकिल लेकर जोहिला नदी के उफनते पुल को पार करने लगा. इसी दौरान देखते ही देखते बच्चा साइकिल समेत बह गया. आनन-फानन में लोगों ने शोर माचना शुरू कर दिया. तभी दूर खड़े 17 वर्षीय सोनू बंजारा ने बिना कुछ सोचे समझे नदी में छलांग लगा दी. पुल का जल स्तर बढ़े होने के बावजूद सोनू बंजारा ने सूर्य देव का करीब डेढ़ किमी तक पीछा किया. तब जाकर बच्चा उसके पकड़ में आया, फिर उसे पकड़ कर नदी के किनारे ले आया. जिसे ग्रामीणों की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक इलाज मिलने के बाद सूर्य देव पूरी तरह से स्वस्थ है. यही वजह है कि प्रणाम नर्मदा युवा संघ ने 17 वर्षीय सोनू बंजारा को सम्मानित किया है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन