: Chhatarpur Crime: दुष्कर्म के मामले में बाल कल्याण समिति का सदस्य गिरफ्तार, पुलिस ने मामला दर्ज कर भेजा जेल
News Desk / Tue, Mar 21, 2023
आरोपी को न्यायालय में पेशी के लिए ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में छतरपुर के ओरछा रोड थाना पुलिस ने बाल कल्याण समिति (CWC) के सदस्य सौरभ भटनागर को गिरफ्तार किया है। उस पर एक विधवा महिला से दुष्कर्म करने का आरोप है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे MLC और डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंची। फिर वहां से न्यायालय में पेश करने ले गई।
जानकारी के मुताबिक, घटना ओरछा रोड थाने के पीछे की है। विधवा महिला से दुष्कर्म करने के मामले की रिपोर्ट/FIR महिला थाने में दर्ज की गई है। उक्त मामले में महिला की रिपोर्ट पर 376, 450 और एससी/एसटी एक्ट का मामला दर्ज किया गया है।
दरअसल, ओरछा रोड थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने बाल कल्याण समिति के सदस्य पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया था। वहीं, पुलिस ने आरोपी सौरभ भटनागर को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। फिर वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
Source link
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन