Logo
Breaking News Exclusive
अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की अमरकंटक समेत अनूपपुर के 7 थाना प्रभारी बदले गए, देखें आपके इलाके में कौन बना नया TI घर में झाड़-फूंक कर रहे तांत्रिक की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी बोला- जादू-टोने से मार दिए मेरे बच्चे गरियाबंद में NH पर कीचड़ में फंसी गाड़ियां, पुलिस जवानों की गाड़ियां भी जाम की लंबी कतार में वन विभाग की बोलेरो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत, उड़े परखच्चे, 8 कर्मचारियों की हालत नाजुक नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद महाराज के किए दर्शन, जानिए 3 साल में 8वीं बार मिलने क्यों आए ? 2 सगे भाइयों ने मौसी की सास को कुल्हाड़ी से काट डाला; बोले- टोने-टोटके से परिवार को मार डाली, बच्चे को बचाने की हत्या 20 लाख के बीमे के लिए ड्राइवर प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, करैत सांप के साथ पकड़े गए तीसरी शादी को बताया 'लव जिहाद'; लेटर-ऑडियो जारी कर बोले- देश की संस्कृति के खिलाफ जाने वालों को जल्द देंगे जवाब सिविल ड्रेस में आए जवानों ने जबरन अस्पताल में किया भर्ती, CJP फाउंडर बोले- पुलिस ने गालियां दीं, मारपीट की

शहडोल में 132KV टावर पर चढ़ा युवक : 35 मीटर ऊंचाई पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, बिजली सप्लाई बंद, घंटों चला रेस्क्यू

शहडोल और अनूपपुर जिले की सीमा पर स्थित ग्राम बटुरा के पास बुधवार को एक युवक 132KV हाई वोल्टेज ट्रांसमिशन टावर पर चढ़ गया। अर्धनग्न अवस्था में युवक को टावर की ऊंचाई पर देख ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी। सुरक्षा की दृष्टि से विभाग ने क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक करीब 25 से 35 मीटर ऊंचे टावर पर चढ़ा था। भीषण गर्मी के बीच वह टावर के अलग-अलग हिस्सों पर चढ़ता-उतरता रहा, जिससे नीचे मौजूद लोगों की सांसें अटकी रहीं। युवक का व्यवहार असामान्य प्रतीत हो रहा था, जिससे रेस्क्यू टीम को उसे समझाने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।

अमरकंटक में जंगल की आग थाने तक पहुंची : 4 वाहन जले, पेट्रोल पंप-ट्रांसफार्मर पास होने से टला बड़ा हादसा

एहतियातन रोकी गई बिजली आपूर्ति

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए बिजली विभाग ने टावर से गुजरने वाली हाई वोल्टेज लाइन की सप्लाई काट दी। यदि बिजली चालू रहती तो बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि, सप्लाई बंद होने के बावजूद इतनी ऊंचाई से गिरने का खतरा लगातार बना रहा, जिसे लेकर प्रशासन बेहद सतर्क नजर आया।

अमरकंटक बनेगा 'नो कंस्ट्रक्शन जोन' : सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध

रेस्क्यू के लिए पुलिस टीम मुस्तैद

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। टावर के नीचे बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। रेस्क्यू टीम ने युवक को बातों में उलझाकर और समझाइश देकर सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास शुरू किए। फिलहाल युवक को उतारने की कोशिशें जारी हैं।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं

ग्रामीणों के मुताबिक, युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वह टावर के शीर्ष तक पहुंच गया था और बार-बार खतरनाक हरकतें कर रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक किन कारणों से टावर पर चढ़ा और वह कहां का निवासी है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन