Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

सैलरी नहीं बढ़ाने के विरोध में नोएडा में हिंसा : 150 से ज़्यादा गाड़ियां क्षतिग्रस्त, 50+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

नोएडा में सोमवार को सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर चल रहा प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया। 9 अप्रैल से आंदोलन कर रहे सैकड़ों कर्मचारी हाथों में डंडे-लाठी लेकर सड़कों पर उतर आए और जमकर बवाल काटा।

गुस्साए कर्मचारियों ने शहर के अलग-अलग इंडस्ट्रियल इलाकों में 50 से ज्यादा फैक्ट्रियों में पथराव और तोड़फोड़ की। करीब 150 से ज्यादा गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया गया, जबकि 50 से ज्यादा वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया। पुलिस की गाड़ियां भी नहीं बचीं—उन्हें पलट दिया गया।

Police Action: Tear Gas, Force Deployment

हालात बेकाबू होते देख कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने उन पर भी पत्थरबाजी कर दी। स्थिति काबू में लाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई।

कहां-कहां भड़की हिंसा?

सबसे पहले फेज-2 इंडस्ट्रियल एरिया में हिंसा शुरू हुई, जहां कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी गईं। इसके बाद बवाल तेजी से फैल गया—

सेक्टर-57: 30+ फैक्ट्रियों में तोड़फोड़

सेक्टर-40, 60: कंपनियों का घेराव

सेक्टर-85: डिक्सन कंपनी का गेट तोड़ा

सेक्टर 1, 15, 62: सड़क जाम

DND फ्लाईओवर के पास भी प्रदर्शन

कर्मचारियों की मांग: Salary Hike

पुलिस के मुताबिक, मदरसन समेत कई कंपनियों के 1000+ कर्मचारी वेतन बढ़ाने की मांग कर रहे थे। करीब 500 कर्मचारी एक ही कंपनी के बाहर इकट्ठा हुए थे, जहां से हिंसा की शुरुआत हुई।

No Leader, Only Angry Youth

इस प्रदर्शन की खास बात यह रही कि कोई स्पष्ट नेता सामने नहीं था। 18 से 30 साल के युवा खुद ही समूह बनाकर हिंसा कर रहे थे।

Yogi Government Action: High-Level Committee Formed

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यूपी सरकार ने जांच के लिए हाई लेवल कमेटी बना दी है। सीएम ने कहा कि, “औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहें, सरकार श्रमिकों के साथ है।”

RAF-PAC तैनात, अफवाहों से बचने की अपील

कई इलाकों में RAF और PAC की तैनाती की गई है। डीजीपी ने साफ कहा है कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

नोएडा डीएम मेधा रूपम ने कहा कि, अफवाहों पर ध्यान न दें। कर्मचारियों के सम्मानजनक व्यवहार की गारंटी। हर महीने 10 तारीख तक वेतन भुगतान। महिला सुरक्षा के लिए कमेटी गठित होगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन