Logo
Breaking News Exclusive
पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि 13 साल बाद NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा; 2013 में कांग्रेस नेताओं समेत 29 लोगों की हुई थी हत्या  10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित

ASI ने केस की जानकारी मांगने पर पीड़ित को मारे 20 थप्पड़ : कान सुन्न पड़ा, अफसर ने कहा- तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, जेल भेजने दी धमकी, सस्पेंड

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे पीड़ित पर ही ASI ने अपना गुस्सा उतार दिया। नाराज ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरा सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पीड़ित ने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है।

इस मामले की शिकायत पर एसएसपी रजनेश सिंह ने एएसआई दिनेश तिवारी को निलंबित कर दिया है। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में एएसआई के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई है। पीड़ित खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है। मामला रनतपुर थाने का है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, रतनपुर के बनियापारा निवासी विनोद जायसवाल 12 अप्रैल को अपने पुराने परिवाद की जानकारी लेने थाने पहुंचा था। दोपहर करीब 2.30 बजे विनोद की मुलाकात एएसआई दिनेश तिवारी से हुई। विनोद ने अपने केस की जानकारी मांगी और जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का आग्रह किया। इसी बात पर एएसआई नाराज हो गया और मारपीट शुरू कर दी।

विनोद जायसवाल का आरोप है कि, एएसआई ने गाली-गलौज करते हुए 15-20 थप्पड़ जड़ दिए। घटना के समय थाने में बाकी स्टाफ भी मौजूद थे। मारपीट के दौरान एएसआई ने धमकी भी दी कि तू कितना बड़ा नेता है, तेरी नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। इस मामले में जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने के एवज में एएसआई पर पैसे मांगने के भी आरोप लग रहे हैं।

अमरकंटक बनेगा 'नो कंस्ट्रक्शन जोन' : सीएम मोहन ने लिया नर्मदा संरक्षण का संकल्प, यूकेलिप्टस हटाकर साल-महुआ लगाएंगे, शराब और प्लास्टिक पर रहेगा प्रतिबंध

एसएसपी ने एएसआई को किया सस्पेंड

इस घटना की जानकारी थाना प्रभारी और प्रशिक्षु आईपीएस अंशिका जैन को हुई, तब उन्होंने एसएसपी रजनेश सिंह को पूरी घटना की जानकारी दी। वहीं, पीड़ित ने भी इस मामले की शिकायत एसएसपी से की। उन्होंने मामले को गंभीरता से लेते हुए एएसआई दिनेश तिवारी को तत्काल सस्पेंड कर जांच के आदेश दिए हैं।

एएसआई के खिलाफ दर्ज कराया केस

मारपीट की घटना के बाद विनोद का कान सुन्न पड़ गया है। उन्हें सुनने में परेशानी और सिरदर्द की शिकायत है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर विनोद ने थाने में भी शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने दिनेश तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

कोयला कारोबारी और स्वास्थ्य मंत्री का करीबी

बताया जा रहा है कि, विनोद जायसवाल पहले कोयले का काम करता था। तब वो रतनपुर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा नेता घनश्याम रात्रे का करीबी माना जाता था। बाद में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का करीबी बन गया। विनोद खुद को स्वास्थ्य मंत्री का रिश्तेदार भी बताता है।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन