Logo
Breaking News Exclusive
आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक आम के बगीचे में सजी थी महफिल, 300 मीटर पहले गाड़ी खड़ी कर पैदल पहुंची पुलिस घर के कमरे में मिला शव, फंदे से उतारने तक थम चुकी थीं सांसें घर के बाहर बैठे थे दोनों, परिजन बोले- एक्सीडेंट नहीं, सोची-समझी हत्या; एसपी बोले- दबिश जारी MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात के मंजलपुर में भाजपा की जीत लगभग तय महिला पहलवान यौन शोषण केस में बृजभूषण बरी, FIR के बाद 127 सुनवाई, कोर्ट ने सुनाया फैसला पलभर में मची चीख-पुकार, गरियाबंद में घंटों से चल रहा Rescue Operation गरियाबंद में छात्रों के सामने अंडा-बीयर पार्टी; पैग बनाए मिले, सवाल पूछने पर कहा- गेट आउट 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक

जेल में बंद Rajpal Yadav के सपोर्ट में उतरी इंडस्ट्री : Salman Khan, Ajay Devgan, Varun Dhawan ने दी आर्थिक मदद, जानिए बेल पर अपडेट्स

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case After Sonu Sood, Several Celebs: 9 करोड़ रुपए के चेक बाउंस केस में सरेंडर के बाद से एक्टर राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हैं। एक्टर इन दिनों आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं और उनके पास लौटाने के लिए इतनी बड़ी रकम नहीं है। खबर सामने आने के बाद कई बॉलीवुड एक्टर्स राजपाल यादव को आर्थिक मदद दे रहे हैं, जिनमें अब सलमान खान, अजय देवगन भी शामिल हो चुके हैं।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case After Sonu Sood, Several Celebs: द स्क्रीन से बातचीत में राजपाल यादव के मैनेजर ने कहा है कि बुधवार को सलमान खान, अजय देवगन, वरुण धवन और डेविड धवन जैसे कई सेलेब्स ने उनसे संपर्क कर आर्थिक सहायता दी है। मैनेजर ने कहा है, “कई लोगों ने राजपाल यादव की मदद के लिए संपर्क किया है।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case After Sonu Sood, Several Celebs: सोनू सूद, सलमान खान और अजय देवगन ने सपोर्ट दिया है। मेरी डेविड धवन से भी बात हुई। रतन नैन, वरुण धवन… इस बार बहुत लोग आगे आए हैं। राजपाल ने इसके लिए आभार जताया है।”

जब गोल्डी से पूछा गया कि क्या राजपाल ने तिहाड़ में सरेंडर से पहले मदद मांगी थी, तो उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार किया। उन्होंने कहा, “मैं इस पर कुछ नहीं कहना चाहूंगा।” हालांकि, उन्होंने कहा, “अच्छी बात यह है कि स्थिति बिगड़ने के बाद इंडस्ट्री मजबूती से उनके साथ खड़ी है। सबने कमिटमेंट किए हैं, लेकिन ऐसे लेन-देन तुरंत नहीं होते।”

‘राजपाल यादव कल जमानत पर बाहर आ सकते हैं’

गोल्डी ने उम्मीद जताई कि राजपाल जल्द रिहा हो सकते हैं। उन्होंने कहा, “परिवार को मानसिक रूप से मजबूत रहना होगा। राजपाल भैया खुद बहुत स्ट्रॉन्ग हैं। घर पर फरवरी के अंत में पारिवारिक कार्यक्रम भी हैं। सभी चाहते हैं कि वे तब तक बाहर आ जाएं। उम्मीद है, वे कल तक बाहर हो सकते हैं।”

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case After Sonu Sood, Several Celebs: गोल्डी ने बताया, “जमानत की सुनवाई कल तय है। हमें उम्मीद है कि उन्हें बेल मिल जाएगी। बेल एप्लिकेशन पहले ही फाइल हो चुकी है। सुनवाई के बाद और जानकारी शेयर करेंगे।”

फिल्म फेडरेशन ने प्रोड्यूसर्स से की मदद की अपील

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case After Sonu Sood, Several Celebs: बुधवार को FWICE (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एंप्लॉय्ज) ने सभी प्रोड्यूसर से अपील की है कि वो जल्द से जल्द राजपाल यादव की मदद करें। फेडरेशन की ओर से जारी प्रेस रिलीज में लिखा गया है,

राजपाल यादव सिर्फ ऐसे प्रसिद्ध अभिनेता ही नहीं हैं जिन्होंने अपनी अभिनय प्रतिभा से लाखों लोगों को खुशी और हंसी दी है, बल्कि वे इंडस्ट्री के एक समर्पित सदस्य भी हैं, जिन्होंने दशकों की मेहनत और यादगार भूमिकाओं के जरिए भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योगदान दिया है।

राजपाल यादव इस समय गंभीर कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिनमें बढ़ती देनदारियां और कारावास भी शामिल हैं। यह स्थिति उनके चरित्र या ईमानदारी को नहीं दर्शाती, बल्कि उन हालात का परिणाम है जो नियंत्रण से बाहर हो गए।

आगे लिखा गया है, ‘इस निर्णायक घड़ी में FWICE का मानना है कि यह समय है जब फिल्म इंडस्ट्री अपने एक साथी के प्रति एकजुटता, करुणा और सामूहिक जिम्मेदारी का परिचय दे।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case After Sonu Sood, Several Celebs: आर्थिक संकट किसी को भी प्रभावित कर सकता है, चाहे उसका कद या सफलता कुछ भी हो। एक बिरादरी के रूप में हमारी पहचान इस बात से तय होती है कि हम जरूरत के समय अपने सहयोगियों के साथ कैसे खड़े होते हैं।’

गुरमीत चौधरी ने भी की अपील

एक्टर गुरमीत चौधरी ने राजपाल यादव का समर्थन कर लिखा है, मुझे यह देखकर बहुत दुख होता है कि इतने सीनियर और बेहद प्रतिभाशाली कलाकार राजपाल यादव इस मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उन्होंने हमें अनगिनत मुस्कानें, हंसी और यादगार पल दिए हैं। आज उन्हें हमारी जरूरत है।

आगे गुरमीत लिखते हैं, एक साथी कलाकार और इंसान होने के नाते, मैं अपनी तरफ से हर संभव मदद करने के लिए आगे आ रहा हूं। मैं सभी प्रोड्यूसरों, डायरेक्टर्स और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से विनम्र अपील करता हूं कि हम सब मिलकर, इंसानियत और करुणा के साथ, कोई रास्ता निकालें। हमारी इंडस्ट्री एक परिवार है, और परिवार अपने लोगों को अकेला नहीं छोड़ता।

सबसे पहले सोनू सूद ने की मदद

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case After Sonu Sood, Several Celebs: सोनू सूद ने X और इंस्टाग्राम स्टोरीज पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, राजपाल यादव एक बहुत ही प्रतिभाशाली अभिनेता हैं जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री को कई यादगार और अविस्मरणीय काम दिए हैं। कभी-कभी जिंदगी अन्यायपूर्ण हो जाती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि किसी में टैलेंट की कमी है, बल्कि समय कभी-कभी बहुत कठोर हो सकता है।

वह मेरी फिल्म का हिस्सा होंगे और मेरा मानना है कि यह वह समय है जब हम सभी प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और सहयोगी एक साथ खड़े हों। जो छोटा सा साइनिंग अमाउंट दिया जाएगा, जिसे भविष्य के काम के हिसाब से समायोजित किया जा सकता है, वह कोई दान नहीं है, बल्कि यह उनका सम्मान और गरिमा है।

Rajpal Yadav Cheque Bounce Case After Sonu Sood, Several Celebs: उन्होंने आगे कहा, ‘जब हमारे अपने में से कोई मुश्किल समय से गुजर रहा हो, तो इंडस्ट्री को उसे यह याद दिलाना चाहिए कि वह अकेला नहीं है। इसी तरह हम दिखा सकते हैं कि हम सिर्फ एक इंडस्ट्री नहीं, बल्कि एक परिवार हैं।’

तेज प्रताप यादव ने दी 11 लाख रुपए की मदद

राजपाल यादव की मदद की घोषणा करते हुए राजनेता तेज प्रताप यादव ने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से लिखा, मुझे अभी मेरे बड़े भाई राव इंदरजीत यादव जी की पोस्ट के माध्यम से माननीय राजपाल यादव जी के परिवार की पीड़ा के विषय में जानकारी प्राप्त हुई।

इस अत्यंत कठिन समय में मैं और मेरा पूरा JJD (जन शक्ति जनता दल) परिवार, उनके शोकाकुल परिवार के साथ पूरी संवेदना और मजबूती से खड़ा है।मानवीय करुणा एवं सहयोग की भावना से, मैं JJD परिवार की ओर से ₹11,00,000 (ग्यारह लाख रुपए) की आर्थिक सहायता उनके परिवार को प्रदान कर रहा हूं।

जेम्स टून म्यूजिक के ओनर राव इंद्रजीत सिंह यादव ने भी राजपाल यादव की मदद के लिए 1.11 करोड़ की आर्थिक सहायता दी है। उन्होंने न सिर्फ एक कलाकार, बल्कि एक इंसान के तौर पर राजपाल यादव का साथ दिया। साथ ही, उन्होंने देशवासियों से भी अपील की कि वे आगे आकर राजपाल यादव और उनके परिवार का सहयोग करें।

सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने कहा- मेरे पास पैसे नहीं

चेक बाउंस केस में सरेंडर से पहले राजपाल यादव ने एक स्टेटमेंट में कहा था, क्या करूं? मेरे पास पैसे नहीं हैं। और कोई उपाय नजर नहीं आता। यहां हम सब अकेले हैं। कोई दोस्त नहीं है। मुझे इस संकट का सामना खुद ही करना होगा।

क्यों जेल में बंद हैं राजपाल यादव?

साल 2010 में राजपाल यादव ने फिल्म अता पता लापता बनाने के लिए प्राइवेट कंपनी मुरली प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड से 5 करोड़ रुपए का कर्ज लिया था। ये फिल्म फ्लॉप रही और राजपाल यादव को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। राजपाल यादव समय रहते कर्ज की रकम नहीं लौटा सके।

लोन लेते समय राजपाल यादव ने जो चेक कंपनी को दिए थे वो बाउंस हो गए, जिसके बाद एक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई गई। दोनों पार्टी के बीच समझौते के बावजूद पूरी पेमेंट नहीं हुई और समय के साथ ब्याज जुड़ता गया, जिससे कुल कर्ज काफी बढ़ गया।

साल 2018 में दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने राजपाल यादव को दोषी ठहराया और उन्हें छह महीने की जेल की सजा सुनाई। इसके बाद उन्होंने उच्च अदालत में अपील की, जहां उन्हें कई बार राहत मिली, क्योंकि उन्होंने भुगतान और समझौते का भरोसा दिया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन