Logo
Breaking News Exclusive
शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी शिक्षा मंत्री ने पहनाया गोल्ड मेडल, तीन साल लगातार नेशनल स्पेस डे ग्रैंड फिनाले में चयन दिव्यांग बच्चों संग झूले झूलकर बिखेरी मुस्कान, त्रिवेणी संगम पर दिखी मानवीय तस्वीर अनूपपुर में 16 साल की लड़की ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, शहडोल की रहने वाली थी डीएफओ बोलीं- पुलिस के संरक्षण में अवैध उत्खनन, 24 घंटे बाद दर्ज हुई FIR कई अस्पतालों में रेफर करने के बाद बिलासपुर ले जाते समय तोड़ा दम, रफ्तार बनी वजह आदिवासी परिवार से कैश और जेवर ठगे, जान से मारने की दी धमकी, 3 गिरफ्तार, 12 लाख का सामान बरामद धड़ से सिर गायब, 14 दिन से था लापता, दोस्तों को आखिरी बार फोन पर कहा- मैं भाग रहा हूं वैलेंटाइन वीक पर गर्लफ्रेंड ने घर में फांसी लगाई, बॉयफ्रेंड पेड़ पर फंदे से झूला, परिवार शादी में कर रहा था देरी गोद में शव, हाथ में सिगरेट…और सलमा का पसंदीदा गीत गा रहा था आरोपी, गवाह ने किया दावा 56% गांवों में BSNL का सिग्नल नहीं, जबकि 51% से अधिक 5G कवर हुआ, बीएसएनएल की पहुंच अभी भी अधूरी

: Team India की जीत में रोड़ा बन जाता है यह पाक खिलाड़ी, अब नहीं होगा!

News Desk / Sat, Oct 8, 2022


T20 World 2022 Team India

T20 World 2022 Team India (Photo Credit: File Photo)

नई दिल्ली:  

टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2022 में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में  23 अक्टूबर को भारतीय सामयानुसार दोपहर डेढ़ बजे से खेलेगी. दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी खास है, ऐसे में दोनों टीमें इस मुकाबले को जीतकर बढ़त बनाने की पूरी कोशिश करेंगी. पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में जब दोनों टीमें आमना-सामने हुईं थीं, तो पाकिस्तान की टीम पलटवार करते हुए टीम इंडिया 10 विकेट से हराई थी. टीम इंडिया को पाकिस्तान के एक खिलाड़ी से सतर्क रहने की जरुरत है. क्योंकि पिछले से खेले गए मुकाबले में इस खिलाड़ी ने अकेले दम पर पाकिस्तान की टीम को जिताया था. आइए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी. 

टीम इंडिया के खिलाफ मोहम्मद रिजवान के आंकड़े

हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं, बल्कि पाकिस्तानी टीम के सलामी बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान हैं. टीम इंडिया को मोहम्मद रिजवान से सावधान रहना होगा. क्योंकि टीम इंडिया के खिलाफ मोहम्मद रिजवान का रिकॉर्ड भी काफी बेहतर है. मोहम्मद रिजवान टीम इंडिया के खिलाफ अब तक खेले तीन टी20 इंटरनेशनल पारियों में 96.50 की औसत से 193 रन बनाए हैं. मोहम्मद रिजवान के स्ट्राइक रेट पर नजर डालें तो इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 130.40 का रहा है. मोहम्मद रिजवान टीम इंडिया के खिलाफ 2 अर्धशतक भी जड़े हैं. ऐसे में टीम इंडिया को मोहम्मद रिजवान से सतर्क रहना होगा. 

मोहम्मद रिजवान का पिछले साल वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन 

पिछले साल खेले गए टी20 वर्ल्ड कप में मोहम्मद रिजवान ने टीम इंडिया के खिलाफ 55 गेंदों का सामना करते हुए 143.64 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 79 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान उनके बल्ले से 6 चौके और तीन छक्के निकले थे. मोहम्मद रिजवान ने एक छोर को संभालते हुए अकेले दम पर टीम इंडिया को हराने में अहम भूमिका निभाई थी. ऐसे में टीम इंडिया को मोहम्मद रिजवान के खिलाफ बेहतर रणनीति बनाने की जरुरत है. 

रिजवान का एशिया कप 2022 में टीम इंडिया के खिलाफ प्रदर्शन

हाल ही में खेले गए एशिया कप में भी मोहम्मद रिजवान ने टीम इंडिया के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की है. रिजवान ने एशिया कप में टीम इंडिया के खिलाफ एक मुकाबले में 71 रन तो दूसरे मुकाबले में 43 रनों की पारी खेली थी. ऐसे में अब उम्मीद है कि टीम इंडिया मोहम्मद रिजवान के खिलाफ बेहतर रणनीति बनाकर गेंदबाजी करेगी और उनको जल्द ही पवेलियन भेजकर पाकिस्तानी टीम को दबाव में लाने की कोशिश करेगी.  

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत और पाकिस्तान की तैयारी 

टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 23 अक्टूबर को एक बार फिर आमने-सामने होंगी, ऐसे में अब देखना है कि इस मुकाबले को कौन सी टीम जीतने में सफलता हासिल करती है. ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन-तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली है. टीम इंडिया दोनों टीमों से ही सीरीज जीतने में सफल हुई है. जबकि पाकिस्तान की टीम, इंग्लैंड के खिलाफ 7 टी20 मैचों की सीरीज खेली है. इंग्लैंड की टीम 4-3 से सीरीज अपने नाम करने में सफल हुई है. इससे ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि टीम इंडिया की तैयारी पाकिस्तान से काफी अच्छी है. अब देखना है कि 23 अक्टूबर में दोनों टीमों में से कौन सी टीम बाजी मारने में सफल होती है. 

संबंधित लेख

First Published : 08 Oct 2022, 08:13:31 PM

For all the Latest Sports News, T20 World Cup News, Download News Nation Android and iOS Mobile Apps.


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन