Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: होली पर एमपी, यूपी और बिहार के लिए स्पेशल ट्रेन: गोंदिया से रवाना होगी एक्सप्रेस, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर स्टेशनों को जोड़ेगी

Special train for MP, UP and Bihar on Holi: होली के त्यौहार को देखते हुए रेलवे ने मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों को स्पेशल ट्रेनों का तोहफा दिया है. रेलवे ने गोंदिया से बिहार और पटना के लिए तीन स्पेशल ट्रेनें चलाई हैं. ये ट्रेनें छत्तीसगढ़ के दुर्ग, रायपुर और बिलासपुर जैसे बड़े स्टेशनों को जोड़ेंगी. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक उन्होंने हर साल की तरह इस बार भी यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है. SECR होली त्यौहार के मौके पर गोंदिया से छपरा और पटना जंक्शन के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाएगा. इस फैसले से होली के दौरान ट्रेनों में होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी. साथ ही यात्रियों को वेटिंग से भी राहत मिलेगी और आरामदायक यात्रा मिलेगी. रेलवे ने इन तीनों स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया है. इसके मुताबिक यात्री अपनी यात्रा के लिए टिकट बुक कर सकते हैं.
होली के लिए चलेगी तीन स्पेशल ट्रेन

होली स्पेशल ट्रेन से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए रेलवे ने अपनी वेबसाइट में जानकारी दे दी है। यात्री ट्रेन और यात्रा से संबंधित अधिक जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.indianrail.gov.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

चलाई जा रही ये स्पेशल ट्रेन

  • गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल
  • गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया (एक फेरे के लिए) होली स्पेशल
  • गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया (दो फेरे के लिए) होली स्पेशल

गोंदिया छपरा गोंदिया एक्सप्रेस की टाइमिंग

गाड़ी संख्या (08863/08864) गोंदिया-छपरा-गोंदिया होली स्पेशल एक फेरे के लिए चलाई जा रही है। 08863 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल गोंदिया से 12 मार्च 2025 को शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी और डोंगरगढ़ शाम 6:16 बजे, राजनांदगांव शाम 6:40 बजे, दुर्ग रात 7:20 बजे, रायपुर रात 8:05 बजे, भाटापारा रात 8:58 बजे, उसलापुर रात 10:30 बजे और पेंड्रा रोड रात 11:56 बजे पहुंचेगी।

इसी तहर मध्य प्रदेश के स्टेशनों में अनूपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे) और सतना (सुबह 7:10 बजे) पहुंचेगी।

उत्तर प्रदेश के स्टेशन प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी ।

इसी तरह 08864 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल छपरा से 13 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे) पहुंचेगी। ये ट्रेन गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।

गोंदिया-छपरा-गोंदिया एक्सप्रेस

गाड़ी संख्या (08895/08896) गोंदिया-छपरा-गोंदिया एक्सप्रेस होली स्पेशल भी एक फेरे के लिए चलाई जाएगी । इसमें गाड़ी संख्या 08895 गोंदिया-छपरा होली स्पेशल गोंदिया से 11 मार्च, 2025 को शाम 5:00 बजे छूटेगी। इसके बाद डोंगरगढ़ (शाम 6:16 बजे), राजनांदगांव (शाम 6:40 बजे), दुर्ग (रात्रि 7:20 बजे), रायपुर (रात्रि 8:05 बजे), भाटापारा (रात्रि 8:58 बजे), उसलापुर (रात्रि 10:30 बजे), पेंड्रा रोड (रात्रि 11:56 बजे), अनुपपुर (रात्रि 12:35 बजे), शहडोल (रात्रि 1:10 बजे), उमरिया (रात्रि 2:13 बजे), कटनी (सुबह 4:40 बजे), मैहर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 7:10 बजे), मानिकपुर (सुबह 9:00 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 10:10 बजे), चुनार (सुबह 11:30 बजे), वाराणसी जंक्शन (दोपहर 1:40 बजे), गाजीपुर सिटी (दोपहर 3:25 बजे) और बलिया (शाम 4:40 बजे) होते हुए रात्रि 7:00 बजे छपरा पहुंचेगी।

गाड़ी संख्या 08896 छपरा-गोंदिया होली स्पेशल छपरा से 12 मार्च, 2025 को रात्रि 10:15 बजे रवाना होगी और बलिया (रात्रि 11:20 बजे), गाजीपुर सिटी (रात्रि 12:20 बजे), वाराणसी जंक्शन (रात्रि 2:00 बजे), चुनार (रात्रि 2:48 बजे), प्रयागराज छिवकी (सुबह 4:00 बजे), मानिकपुर (सुबह 6:38 बजे), सतना (सुबह 8:45 बजे), मैहर (सुबह 9:18 बजे), कटनी (सुबह 10:10 बजे), उमरिया (सुबह 11:54 बजे), शहडोल (दोपहर 12:50 बजे), अनुपपुर (दोपहर 1:35 बजे), पेंड्रा रोड (दोपहर 2:20 बजे), उसलापुर (शाम 4:45 बजे), भाटापारा (शाम 5:59 बजे), रायपुर (शाम 7:13 बजे), दुर्ग (रात्रि 8:50 बजे), राजनांदगांव (रात्रि 9:16 बजे), डोंगरगढ़ (रात्रि 10:10 बजे) होते हुए रात्रि 11:45 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।

गोंदिया पटना गोंदिया होली स्पेशल

गाड़ी संख्या (08897/08898) गोंदिया-पटना-गोंदिया स्पेशल ट्रेन दो फेरे के लिए चलाई जाएगी। इसमें 08897 गोंदिया-पटना होली स्पेशल गोंदिया से 11 एवं 12 मार्च, 2025 को सुबह 11:00 बजे रवाना होगी और डोंगरगढ़ (दोपहर 12:16 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:40 बजे), दुर्ग (दोपहर 1:20 बजे), रायपुर (दोपहर 2:00 बजे), भाटापारा (दोपहर 2:55 बजे), बिलासपुर (शाम 3:55 बजे), चांपा (शाम 4:55 बजे), रायगढ़ (शाम 6:35 बजे), झारसुगुड़ा (रात्रि 8:30 बजे), राउरकेला (रात्रि 10:15 बजे), हटिया (रात्रि 1:30 बजे), रांची (रात्रि 1:50 बजे), मूरी (सुबह 3:00 बजे), बोकारो (सुबह 4:00 बजे), गोमो (सुबह 4:50 बजे), कोडरमा (सुबह 6:05 बजे), गया (सुबह 7:50 बजे), जहानाबाद (सुबह 9:20 बजे) होते हुए सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचेगी ।

इसी तरह गाड़ी संख्या 08898 पटना-गोंदिया होली स्पेशल पटना से 13 एवं 14 मार्च, 2025 को दोपहर 12:30 बजे रवाना होगी और जहानाबाद (दोपहर 1:20 बजे), गया (दोपहर 2:20 बजे), कोडरमा (शाम 4:00 बजे), गोमो (शाम 6:00 बजे), बोकारो (शाम 7:00 बजे), मूरी (रात्रि 8:10 बजे), रांची (रात्रि 9:30 बजे), हटिया (रात्रि 9:50 बजे), राउरकेला (रात्रि 1:00 बजे), झारसुगुड़ा (सुबह 4:00 बजे), रायगढ़ (सुबह 4:52 बजे), चांपा (सुबह 6:00 बजे), बिलासपुर (सुबह 7:10 बजे), भाटापारा (सुबह 8:15 बजे), रायपुर (सुबह 10:15 बजे), दुर्ग (दोपहर 12:20 बजे), राजनांदगांव (दोपहर 12:46 बजे), डोंगरगढ़ (दोपहर 1:11 बजे) होते हुए दोपहर 2:30 बजे गोंदिया पहुंचेगी ।

Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन