Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: 'कुछ लोग मुकदमे कर रोक रहे हैं सरकारी भर्ती', ममता बनर्जी बोलीं- व्यापम घोटाले में नहीं हुई एक भी गिरफ्तारी

News Desk / Mon, Sep 5, 2022


नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की मुखर आलोचक तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने हैरानी जताते हुए कहा कि व्यापम घोटाले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई जिससे भाजपा शासित मध्य प्रदेश में खलबली मच गई थी, दूसरी तरफ बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नीत सरकार पिछले 10 साल से ‘‘अत्यधिक वित्तीय दबाव’’ का सामना कर रही है।

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को कहा कि सरकार स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) की नौकरी के इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार देना चाहती है लेकिन अदालती मामलों ने उसे ऐसा करने से रोक दिया है। शिक्षक दिवस पर एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बनर्जी ने एसएससी नौकरी के इच्छुक प्रदर्शनकारी उम्मीदवारों को दिये संदेश में कहा कि लोगों का एक वर्ग जनहित याचिका दायर करके सरकार की भर्ती प्रक्रिया को रोकने की धमकी दे रहा है। बनर्जी ने कहा कि कई बार जो सत्ता के शीर्ष पर होते हैं उन्हें निचले स्तरों पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता के गुस्से का सामना करना पड़ता है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एसएससी भर्ती घोटाला में पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के लिए विपक्ष तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नीत सरकार पर लगातार हमले कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, उद्योग जगत ने साइरस मिस्त्री की सड़क हादसे में मृत्यु पर शोक जताया 

नरेंद्र मोदी नीत केंद्र सरकार की मुखर आलोचक तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ने हैरानी जताते हुए कहा कि व्यापम घोटाले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई जिससे भाजपा शासित मध्य प्रदेश में खलबली मच गई थी, दूसरी तरफ बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नीत सरकार पिछले 10 साल से ‘‘अत्यधिक वित्तीय दबाव’’ का सामना कर रही है लेकिन ‘‘हर दिन उसका मजाक’’ बनाया जाता है। बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 11 साल के कार्यकाल में एसएससी द्वारा 2.63 लाख शिक्षण और गैर शिक्षण भर्तियां की गई हैं और 10,000 से अधिक विश्वविद्यालय शिक्षकों की भर्ती की गई है। उन्होंने कहा कि 89,000 और शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द की जाएगी। बनर्जी ने कहा, ‘‘जिन्हें न्याय नहीं मिला है उन्हें मिलेगा। लेकिन कुछ लोग मामले का राजनीतिकरण करना चाहते हैं और प्रक्रिया को रोकने के लिए जनहित याचिका दायर कर रहे हैं। यदि आप मामले दर्ज करते हैं, तो प्रक्रिया में समय लगेगा। मैं नौकरियां सृजित करना चाहती हूं, लेकिन कुछ लोग बाधा डाल रहे हैं और जनहित याचिका दायर कर रहे हैं।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘सभी लोग एक जैसे नहीं होते, ठीक वैसे ही जैसे किसी व्यक्ति के हाथ की उंगलियां एक जैसी नहीं होती हैं। नैतिक चरित्र हर व्यक्ति में भिन्न होते हैं और समाज में अच्छे और बुरे दोनों तरह के लोग होते हैं। जैसे एक व्यक्ति किसी समाज को परिभाषित नहीं कर सकता, उसी तरह एक बुरे काम से व्यक्ति को परिभाषित नहीं किया जा सकता है।’’ बिना नाम लिए विपक्षी दलों की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा, ‘‘कुछ लोग हैं जो उस प्रथा का पालन करते हैं कि न तो लोगों का काम करेंगे और न ही दूसरों को काम करने देंगे। मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले के दौरान उन्होंने (भाजपा) क्या किया? अब तक 54 लोग जान गंवा चुके हैं। कल भी, राज्य (मध्य प्रदेश) में एक और घोटाला उजागर हुआ है। भ्रष्टों को गिरफ्तार नहीं किया गया।’’

इसे भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी से ईडी ने की 7 घंटे तक पूछताछ, टीएमसी नेता बोले- जनमत के खिलाफ काम कर रही भाजपा 

मध्य प्रदेश के महालेखाकार ने लड़कियों और महिलाओं के लिए महत्वाकांक्षी मुफ्त भोजन योजना में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और अनियमितताएं पाई हैं। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल की वित्तीय स्थिति की तुलना आंध्र प्रदेश और तेलंगाना राज्यों से करना अनुचित होगा क्योंकि उन पर पिछली सरकारों का कर्ज नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र हमें धन नहीं देता है और बंगाल की वित्तीय स्थिति की तुलना अन्य राज्यों से करना अनुचित होगा, जिन्हें पिछली सरकारों का कर्ज नहीं चुकाना है।’’ बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना की भारत यात्रा का जिक्र करते हुए बनर्जी ने शिक्षक दिवस पर पड़ोसी देश के शिक्षकों को भी शुभकामनाएं दीं।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।




Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन