Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: सेंट्रल विस्टा आगंतुकों के स्वागत को तैयार, जानिए क्या-क्या नया देखने को मिलेगा

News Desk / Mon, Sep 5, 2022


केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सितंबर की शाम अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे।

नयी दिल्ली। राजपथ के साथ बने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में राज्यवार फूड स्टॉल, चारों ओर हरियाली के साथ लाल ग्रेनाइट पैदल मार्ग, वेंडिंग जोन, पार्किंग स्थल और चौबीसों घंटे सुरक्षा की व्यवस्था होगी, लेकिन लोगों को बस एक चीज की कमी खलेगी कि इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक उद्यान क्षेत्र में उन्हें खाने की इजाजत नहीं होगी।

केंद्रीय आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आठ सितंबर की शाम अपनी सरकार की महत्वाकांक्षी सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे। यह खंड 20 महीने बाद जनता के लिए खुलेगा। उद्घाटन के दिन, आगंतुकों को इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वे शेष भाग का उपयोग कर सकते हैं। नौ सितंबर से पूरे खंड को आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: चीन, फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया रुचि दिखाकर पीछे खींच चुके हैं हाथ, नेपाल को मिला भारत का साथ, हाइड्रोपावर प्रोजक्ट करेगा पूरा

परियोजना की कार्यकारी एजेंसी केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) ने पांच वेंडिंग जोन स्थापित किए हैं, जहां 40 विक्रेताओं (प्रत्येक को योजना के अनुसार) को अनुमति दी जाएगी और उन्हें उद्यान क्षेत्र में आगंतुकों को अपना सामान बेचने की अनुमति नहीं होगी। इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इंडिया गेट के पास दो ब्लॉक होंगे और प्रत्येक ब्लॉक में आठ दुकानें होंगी। उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों ने अपने फूड स्टॉल लगाने में रुचि दिखाई है।

अधिकारी ने कहा, "आइसक्रीम कार्ट को केवल वेंडिंग जोन में ही चलने की अनुमति होगी। हालांकि, हमने कोई निर्णय नहीं लिया है, लेकिन हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इन आइसक्रीम ट्रॉली को सड़कों पर जाने की अनुमति नहीं हो।" अधिकारी ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्ड की भारी तैनाती होगी कि कोई चोरी न हो और नयी स्थापित सुविधाओं को नुकसान न पहुंचे। उन्होंने कहा कि करीब 80 सुरक्षा गार्ड इस मार्ग पर नजर रखेंगे।

उन्होंने कहा कि पूरे खंड पर 16 पुल हैं। वहीं, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पूरे हिस्से में 1,125 वाहनों के लिए पार्किंग की जगह बनाई गई है तथा इंडिया गेट के पास 35 बसों के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की गई है। इसके, अलावा और भी बहुत सी शानदार चीजें हैं। सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना में एक नया त्रिकोणीय संसद भवन, एक सामान्य केंद्रीय सचिवालय, तीन किलोमीटर के राजपथ का कायाकल्प, नया प्रधानमंत्री आवास और कार्यालय तथा एक नए उपराष्ट्रपति एन्क्लेव की परिकल्पना शामिल है।

Disclaimer:प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।




Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन