Logo
Breaking News Exclusive
3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी 3.5 क्विंटल गांजे के साथ पकड़ाया पुराना 'फरार' आरोपी; तस्कर से 'यारी' या काम में लापरवाही? टाटा मोटर्स और फॉक्सकॉन जैसी कंपनियां देंगी नौकरियां; 500 पदों पर होगी सीधी भर्ती, जानिए कौन है पात्र ट्रांसफार्मर के पास पड़ी थी युवक की लाश, बंद कमरे में खून से सनी मिली अकेली महिला अंबिकापुर पुलिस ढूंढ नहीं पाई, युकां नेता ने चौपाटी से दबोचा; कारोबारी समेत 3 अरेस्ट MP में गर्दन, चेहरे, पीठ और हाथों पर किए वार; बहन का गाल चीरकर भागा मोबाइल पर बात करने पर भड़का, बेल्ट-लात-घूंसे और थप्पड़ मारे; सिर दीवार पर पटका मालवीय नगर के 'फ्लरिश स्टे' में तड़के लगी आग, जान बचाने तीसरी-चौथी मंजिल से कूदे लोग, मृतकों में ज्यादातर विदेशी शरीर पर मिले चोट के निशान, कामवाली बाई पहुंची तो खुला राज, कमरे में बिखरी पड़ी थी लाश अनूपपुर में घोंटा गला, लाश को डैम में डाला, जानिए LOVE अफेयर में कत्ल की कहानी ? देवभोग में जांच से पहले कार्रवाई, स्वास्थ्य अमला की धमकी, धरने पर बैठेंगे कर्मचारी

: जिंदा जला परिवार: मकान में आग लगने से एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत, धधकती आग में मासूम भी झुलसे

MP CG Times / Sun, Oct 17, 2021

नई दिल्ली। पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्वी हिस्से में शनिवार रात को आग लगने (Fire in Pakistan) से एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हो गयी. पुलिस इस घटना की तफ्तीश कर रही है. बचाव सेवा के प्रमुख डॉ. हुसैन मियां ने रविवार को बताया कि पंजाब प्रांत (Punjab province) में मुजफ्फरगढ़ जिले (Muzaffar Garh district) के अलीपुर इलाके (Ali Pur area) में स्थित एक मकान में आग लगी. उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने 65 वर्षीय व्यक्ति, 35 और 19 वर्ष की दो महिलाओं, तीन, 10 और 12 साल के तीन लड़कों और दो महीने के शिशु का शव बरामद किया. डॉ. हुसैन मियां ने बताया कि शव जली हुए अवस्था में मिले. उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है और जांचकर्ता यह पता लगा रहे हैं कि जब आग लगी तो परिवार का कोई भी सदस्य जगा क्यों नहीं. ये पहला मौका नहीं है, जब पाकिस्तान में इस तरह के हादसे देखने को मिले हैं. देश के अधिकतर हिस्सों में खराब व्यवस्था का होना हादसों की वजह बनता रहा है. इसके अलावा, आग लगने के कई मामलों की वजह बिजली के तारों का घरों के करीब होना होता है, जिनमें शॉर्ट सर्किट से आग लग जाती है. इससे पहले अगस्त महीने में कराची (Karachi) के मेहरान कस्बे में स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में आग (Chemical Fire) लग गई. इस हादसे में 15 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई थी. बताया गया था कि दमकलकर्मियों ने इमारत से जली हुई अवस्था में लाशों को बाहर निकाला था. पाकिस्तानी अखबार डॉन के रिपोर्ट में कहा गया था कि दमकल विभाग के कर्मियों ने शवों को निकाला और उन्हें तुरंत अस्पताल भेजा. आग इतनी भयानक थी कि इसे बुझाने के लिए पाकिस्तान रेंजर्स (Pakistan Rangers) को लगाना पड़ा. बताया गया कि इस हादसे में मृतकों की संख्या इसलिए बढ़ गई थी, क्योंकि दमकल विभाग के कर्मचारी लेट से पहुंचे. इसके अलावा, इमारत से निकलता काला धुआं भी एक मुसीबत बनकर उभरा, जिसकी वजह से दमकल कर्मियों को इमारत के अंदर प्रवेश करने में कठिनाई का सामना करना पड़ा. इस हादसे में एक ही परिवार के चार सदस्यों की भी मौत हो गई थी. आग बुझाने के दौरान दो दमकलकर्मी भी जख्मी हो गए थे. इसे भी पढ़ें: ये कैसा पति! पत्नी को पहले दी नींद की गोलियां, फिर कोबरा से डसवा कर की हत्या, पुलिस ने ऐसे सुलझाया मामला read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें मनोरंजन की खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन