Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: PM Modi Ayodhya Visit: 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे पीएम मोदी करेंगे रामलला के दर्शन

News Desk / Mon, Oct 17, 2022


PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 अक्टूबर को अयोध्या जाएंगे। रामलला के दर्शन करेंगे और राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करेंगे। साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह छठा दीपोत्सव है, जिसके लिए उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार जोरशोर से तैयारी कर रही है। अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर यह भव्य आयोजन होता है। यूपी में जब से योगी सरकार आई है, तब से यह आयोजन प्रदेश सरकार की तरफ से हो रहा है।

जानिए क्या है PM Modi का दिवाली कार्यक्रम

दिवाली से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21-22 अक्टूबर को केदारनाथ और बद्रीनाथ मंदिरों के दर्शन करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी केदारनाथ में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद पीएम मोदी उसी दिन बद्रीनाथ जाएंगे। रात भर रुकने के बाद अगले दिन 22 अक्टूबर को पीएम मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। वह बद्रीनाथ मास्टर प्लान के तहत शुरू की गई परियोजनाओं की भी समीक्षा करेंगे। फिर 23 अक्टूबर को अयोध्या का दौरा करेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक, पीएम मोदी उस दिन शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अयोध्या में रहेंगे। दीपोत्सव के साथ ही सरयू नदी की आरती में भी हिस्सा लेंगे। इससे पहले सीएम योगी अयोध्या आएंगे और तलाशी लेंगे।

इस साल दिवाली पर अयोध्या में 17 लाख मिट्टी के दीये जलाए जाएंगे। पिछले साल दीपोत्सव में 9 लाख मिट्टी के दीये जलाए गए थे। 2020 में नया रिकॉर्ड बनाने के लिए 5.84 लाख दीये जलाए गए थे। पीएम मोदी पिछले आठ साल से जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। हर साल की तरह इस बार भी पीएम मोदी 24 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर में भारतीय सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे।

Posted By: Arvind Dubey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन