Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: Delhi Liquor Policy Case: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को CBI का समन सोमवार 11 बजे बुलाया

News Desk / Sun, Oct 16, 2022


Publish Date: | Sun, 16 Oct 2022 12:29 PM (IST)

Delhi Liquor Policy Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पहली बार दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तलब किया है। सीबीआई ने मनीष सिसोदिया को सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया है। इस मामले में मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर वन है। यह जानकारी सामने आने के बाद मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया, ‘मेरे घर पर 14 घंटे CBI रेड कराई, कुछ नहीं निकला। मेरा बैंक लॉकर तलाशा, उसमें कुछ नहीं निकला। मेरे गांव में इन्हें कुछ नहीं मिला। अब इन्होंने कल 11 बजे मुझे CBI मुख्यालय बुलाया है। मैं जाऊंगा और पूरा सहयोग करूंगा।’

इससे पहले भी सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर पर करीब 14 घंटे तलाशी ली थी। यही नहीं, मनीष सिसोदिया और उनकी पत्नी को लेकर बैंक जाकर लॉकर की तलाशी भी ली थी। वहीं ईडी भी मामले की जांच कर रही है। हर बार जांच या पूछताछ के बाद किसी जांच एजेंसी ने बयान जारी नहीं किया, लेकिन मनीष सिसोदिया हर बार मीडिया के सामने आए और कहा कि कुछ नहीं मिला। मनीष सिसोदिया के ऐसे बयान की अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी तारीफ करते रहे।

मनीष सिसोदिया को समन जारी होने के बाद भाजपा की प्रतिक्रिया भी आई गई है। भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, मनीष सिसोदिया आरोपी नंबर 1 है। सीबीआई और कानून अपना काम करेगा और पूरे मामले में मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी सरकार का घोटाला सामने आएगा।

यह पूछे जाने पर कि क्या यह राजनीति से प्रेरित कार्रवाई है, मालवीय ने कहा कि सीबीआई अपना काम कर रही है। पूरे मामले का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं।

क्या आम आदमी पार्टी को इसका फायदा गुजरात और हिमाचल के विधानसभा चुनावों में मिलेगा, इस पर अमित मालवीय ने कहा कि इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। कोई दिल्ली में तो चुनाव नहीं हो रहे हैं।

Posted By: Arvind Dubey

 


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन