Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

: पोषण आहार घोटाले को लेकर कांग्रेस के निशाने पर शिवराज सरकार, दिग्विजय बोले- मामा की निगरानी में बड़ा घोटाला ऑडिटर को मिला

News Desk / Mon, Sep 5, 2022


पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पोषण आहार योजना से जुड़ी खबर को साझा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के रोज़ नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मामू को अब अपनी काली कमाई के धनबल पर इतना भरोसा हो गया है कि वे समझते हैं कि सभी बिकाऊ हैं।

भोपाल। मध्य प्रदेश की पोषण आहार योजना में बड़ा घोटाला सामने आया है। जिसको लेकर ग्रैंड ओल्ड पार्टी कांग्रेस मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर हमलावर है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश तक तमाम नेताओं ने शिवराज सिंह चौहान सरकार को अपने निशाने पर लिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मामू को अब अपनी काली कमाई के धनबल पर इतना भरोसा हो गया है कि वे समझते हैं कि सभी बिकाऊ हैं।

इसे भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: सागर में 72 घंटे में 3 सुरक्षा गार्डों की हत्या करने वाला सिरफिरा हमलावर गिरफ्तार  

कागजों में बांटा गया राशन

प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग ने साल 2018 से 2021 के दौरान 1.35 करोड़ लाभार्थियों को 2,393 करोड़ रुपए का पोषण आहार बांटा है। लेकिन प्रदेश के ऑडिटर जनरल यानी एजी की ऑडिट रिपोर्ट में बताया गया कि इसे भारी मात्रा में महज कागजों में बांटा गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया कि परिवहन, उत्पादन, वितरण और गुणवत्ता में जमकर गड़बड़ियां की गई हैं।

आपको बता दें कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की मदद से भाजपा ने कांग्रेस की सरकार गिरा दी थी। जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने चौथी बार मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। पिछले विधानसभा चुनाव के बाद कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार का गठन हुआ था लेकिन 14 महीने के वनवास के बाद शिवराज सिंह चौहान की वापसी हुई और उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग अपने पास ही रखा।

कांग्रेस ने साधा निशाना

दिग्विजय सिंह ने पोषण आहार योजना से जुड़ी खबर को साझा करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के रोज़ नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। मामू को अब अपनी काली कमाई के धनबल पर इतना भरोसा हो गया है कि वे समझते हैं कि सभी बिकाऊ हैं। मुख्यमंत्री की निगरानी में बड़ा घोटाला, ऑडिटर को मिला।

इसे भी पढ़ें: ज्योतिरादित्य सिंधिया कभी नहीं बन पाएंगे मुख्यमंत्री, पुराने साथी सज्जन सिंह वर्मा ने कसा तंज 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार ने पहले व्यापम घोटाले से युवाओं का भविष्य बर्बाद किया‌ था। अब गरीब बच्चों और गर्भवती महिलाओं के साथ अन्याय! क्या मामा ने ऐसे घोटाले करने के लिए ही महाराज के साथ तोड़फोड़ कर के सरकार बनाई थी ?


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन