Logo
Breaking News Exclusive
हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ? हीरा सिंह Vs फुंदेलाल मार्को की बोल-बम यात्रा, शिव ने किसकी भरी झोली; जानिए 2 यात्राओं की 10 सीक्रेट कहानी मौहारी-जरही-परसेल के ग्रामीणों का हल्लाबोल, 7 दिन में रोड नहीं तो आंदोलन; सांसद-विधायक के खोखले विकास की खुली पोल ग्रामीणों का गुस्सा फूटा, मौहारी-देवरा मार्ग के लिए खुद उठाई कुदाली, 15 हजार वोटर करेंगे चुनाव बहिष्कार और आंदोलन अनूपपुर के मौहारी समेत 4 पंचायतों में सड़क आज भी सपना; 15 हजार वोटर बोले- अब चक्काजाम, चुनाव बहिष्कार की चेतावनी 23 दिन 100% उपस्थिति के कुछ घंटे बाद तबादला, रणबीर शर्मा होंगे नए कलेक्टर, जानिए कहां भेजे गए ? महाकाल में क्या चिता की भस्म चढ़ती है, रात में नेता क्यों नहीं रुकते, क्या कुर्सी चली जाती है; जानिए सच्चाई ? तारापीठ में होटल धधका, 7 लोग जिंदा जले, मां और 2 बच्चों समेत कई लापता नागचंद्रेश्वर मंदिर दर्शन के लिए भीड़, 13 श्रद्धालुओं की तबीयत बिगड़ी; अस्पताल में भर्ती Ashok Dham Temple में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; 23 से ज्यादा घायल, 3 की हालत नाजुक MP के NCC कैंप में सोलो सिंगिंग में पहला स्थान, 17+ वाद्य यंत्रों के उस्ताद; पढ़िए देवभोग के बेटे की कहानी ?

एयरफोर्स अफसर की पत्नी से दरिंदगी : क्लासमेट ने नशीला जूस पिलाकर किया रेप, आयतें फूंककर जबरन कराया धर्मांतरण; निकाह का video आया सामने

महाराष्ट्र के नागपुर शहर से एक दिल दहला देने वाला और बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहाँ भारतीय वायुसेना (IAF) के एक अधिकारी की 24 वर्षीय पत्नी के साथ बलात्कार, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली और जबरन धर्मांतरण का सनसनीखेज वाकया प्रकाश में आया है। वारदात का मुख्य आरोपी पीड़िता का स्कूल क्लासमेट (सहपाठी) अयाज ताज मदारे है।

इस घिनौने कृत्य से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी अयाज जबरन पीड़िता के हाथ पकड़कर उस पर आयतें और कलमा पढ़कर फूंकता हुआ दिखाई दे रहा है, जबकि पीड़िता रोते हुए खुद को छुड़ाने की गुहार लगा रही है। मामले में सोनेगांव पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज कर मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि निकाह कराने वाला मध्य प्रदेश का एक मौलाना फिलहाल फरार है।

प्लॉट खरीदने के बहाने संपर्क, होटल में नशीला जूस पिलाकर बनाया वीडियो

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय पीड़िता नागपुर में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करती है, जबकि उसके पति भारतीय वायुसेना में अधिकारी हैं और वर्तमान में दूसरे शहर में पोस्टेड हैं। फरवरी 2025 में पीड़िता के स्कूल के पुराने क्लासमेट अयाज ताज मदारे ने प्लॉट खरीदने के बहाने उससे दोबारा संपर्क साधा।

दर्ज एफआईआर के मुताबिक, अयाज ने व्यावसायिक बातचीत के बहाने महिला को वर्धा रोड स्थित एक होटल में बुलाया। वहाँ आरोपी ने महिला को नशीला पदार्थ मिला हुआ जूस पिला दिया। जब महिला बेहोश हो गई, तो आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और इस दौरान उसके कुछ बेहद आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना लिए।

वीडियो दिखाकर की ₹4 लाख की वसूली, लगातार किया यौन शोषण

होश में आने पर जब पीड़िता को इस बात का पता चला, तो आरोपी ने उन आपत्तिजनक वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने और उसके पति को भेजने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

इसी ब्लैकमेलिंग की आड़ में आरोपी ने पिछले कई महीनों के दौरान महिला का बार-बार शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, वीडियो डिलीट करने और बदनाम न करने के एवज में आरोपी अयाज ने महिला से डरा-धमकाकर करीब 4 लाख रुपये भी वसूल लिए। इस दौरान वह लगातार महिला पर इस्लाम अपनाने का मानसिक दबाव भी बना रहा था।

जंगल में ले जाकर जबरन कहलवाया 'कबूल है', बोले— अब निकाह हो गया

महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि बीते 31 मई को आरोपी अयाज उसे जबरन नागपुर के पास कलमेश्वर इलाके में ले गया। वहाँ उसकी मुलाकात अमीन शेख और एक हजरत मौलाना से कराई गई। यह मौलाना मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के तामिया गांव का रहने वाला है।

तीनों आरोपी महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए। वहाँ मौलाना ने डरा-धमकाकर पीड़िता से जबरन ‘कबूल है, कबूल है’ कहलवाया। इसके बाद आरोपियों ने महिला से कहा कि अब उसका धर्मांतरण पूरा हो चुका है और उसका अयाज मदारे के साथ निकाह हो गया है। इसके बाद उसके साथ फिर से दुष्कर्म करने का प्रयास किया गया।

पति के ड्यूटी से लौटते ही खुली पोल, कड़े कानूनों के तहत केस दर्ज

इस भयानक प्रताड़ना को झेल रही महिला ने हिम्मत बनाए रखी। 12 जून को जब उसका वायुसेना अधिकारी पति ड्यूटी से वापस घर लौटा, तब महिला ने रोते हुए उन्हें पूरी आपबीती और ब्लैकमेलिंग की कहानी सुनाई। इसके बाद सैन्य अधिकारी अपनी पत्नी को लेकर सीधे सोनेगांव पुलिस स्टेशन पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई।

सोनेगांव पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ बलात्कार (रेप), बार-बार यौन शोषण, ब्लैकमेलिंग, जबरन वसूली, जबरन धर्मांतरण और 'महाराष्ट्र अंधश्रद्धा एवं काला जादू विरोधी कानून' (Anti-Superstition and Black Magic Act) की कड़ी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अयाज मदारे और अमीन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। फरार मौलाना की तलाश में पुलिस टीमें छिंदवाड़ा रवाना की गई हैं। आरोपियों के मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए गए हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन