Logo
Breaking News Exclusive
सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित सिर-धड़ अलग कर फेंके, अफेयर खत्म करना चाहती थी, इसलिए मिलने बुलाया और मार डाला बस और आइस बॉक्स में छिपाया; 250 KM का स्मगलिंग रूट, जानिए कहां थी डिलीवरी पहाड़ पर बना दिया कॉलेज, न जाने का रास्ता, न बस सुविधा; अमरकंटक मार्ग पर लगा गाड़ियों का लंबा जाम 4 गांवों में Hotel-Resort और Tourism Facilities; जानिए सैटेलाइट सिटी में कौन-कौन से गांव ? आधी रात को प्रेमिका के कमरे में घुसा; 'तू किसी और से बात करती है' कहकर चाकू से गोदे 5 वार, मौत आरोपी बोला- गांव वालों ने हाथ-पैर बांधे थे, इसलिए गुस्से में 4 अपनों को मार डाला सिरफिरे युवक ने नानी, नाना, मां और ममेरी बहन को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला; पुजारी को भी पीटा था होश आने पर 14 साल के नाबालिग के कपड़े उतरे मिले, प्राइवेट-पार्ट और कमर में दर्द होने लगा   खेत में काम करते समय विवाद; 28 साल के बेटे की कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या, वारदात के बाद जंगल में भागा रिश्वतखोरी में टर्मिनेट दागी कर्मी को बनाया प्रभारी तो भड़के किसान; हंगामे के बाद आमसभा स्थगित

गरियाबंद में गड्ढों और कीचड़ में रोपे गए धान के पौधे : अमलीपदर में ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन, 100 मीटर सड़क पूरी तरह गायब, PMGSY के उपयंत्री बोले- प्रस्ताव भेजा है

MP CG Times / Tue, Sep 15, 2026

गिरीश जगत। गरियाबंद जिले के अमलीपदर क्षेत्र में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) के तहत बनी सड़कें अफसरों की अनदेखी और घटिया निर्माण के कारण बदहाली के आंसू बहा रही हैं। लगातार शिकायतों और रिन्यूअल की मांग के बावजूद जब सुनवाई नहीं हुई, तो आक्रोशित ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन की नींद खोलने के लिए सड़क पर ही धान की रोपाई कर दी।

अमलीपदर के कुरलापारा से थाना मार्ग पर करीब 100 मीटर के हिस्से में डामर पूरी तरह गायब हो चुका है। हल्की सी बारिश होते ही सड़क ताल-तलैया और गहरे कीचड़ में तब्दील हो जाती है, जिससे यहां से गुजरना किसी जोखिम से कम नहीं है।

घुटने तक कीचड़, गाड़ियां फंस रहीं: कीचड़ में धान रोपकर जताया विरोध

स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, इस जर्जर मार्ग पर पैदल चलने वालों का संतुलन बिगड़ जाता है और दुपहिया वाहन चालक रोजाना गिरकर चोटिल हो रहे हैं। कई बार गुहार लगाने के बाद भी जब मरम्मत का काम शुरू नहीं हुआ, तो बीते दिनों बारिश का पानी भरते ही ग्रामीणों ने लथपथ कीचड़ में धान के पौधे रोप दिए।

ग्रामीणों का कहना है कि जब सड़क पर चलने लायक स्थिति ही नहीं बची है और कीचड़ ही कीचड़ है, तो कम से कम इसमें धान की फसल ही उगा ली जाए ताकि अफसरों को ग्रामीणों की पीड़ा दिखाई दे।

2021 में दो बार बनी सड़क, 5 साल में ही उखड़ गया डामर

जानकारी के मुताबिक, अमलीपदर-खरीपथरा मार्ग पर पीएमजीएसवाय (PMGSY) योजना के तहत यह सड़क बनाई गई थी। इस मार्ग पर दो बार सड़क का निर्माण कराया जा चुका है। आखिरी बार वर्ष 2021 में इसका निर्माण/मरम्मत कराया गया था।

महज 5 साल के भीतर ही सड़क पूरी तरह गड्डों में तब्दील हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार किया गया, जिसके कारण सड़क की यह हालत हुई है। अब ग्रामीण इसे नए सिरे से बनाने (रिन्यूअल) की मांग कर रहे हैं।

अफसरों की सफाई, 'रिन्यूअल का प्रस्ताव भेजा गया है'

सौरभ दास, उपयंत्री PMGSY ने कहा कि,

"यह सड़क करीब 5 साल पहले बनी थी। सड़क की स्थिति को देखते हुए इसके रिन्यूअल (नवीनीकरण) का प्रस्ताव शासन को बनाकर भेज दिया गया है। जैसे ही प्रस्ताव की स्वीकृति और बजट मिलता है, सड़क निर्माण का काम तत्काल शुरू करा दिया जाएगा।"

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन